यूट्यूब के बारे में 18 मजेदार बातें | Facts About YouTube in Hindi

YouTube in Hindi / यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो लाइब्रेरी हैं। आज जितना पॉपुलर यूट्यूब हो गया हैं, ऐसा लगता हैं की अब वो दिन दूर नहीं जब घरो से टीवी गायब हो जायेंगे और इसके जगह यूट्यूब ले लेगा। आज दुनिया भर में करीब 1.6 अरब लोग यूट्यूब इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए जाने यूट्यूब से जुड़े रोचक बातें..

यूट्यूब के बारे में 18 मजेदार बातें | Facts About YouTube in Hindi

यूट्यूब के बारे में रोचक तथ्य – YouTube Facts in Hindi

#1). YouTube, की शुरूआत Valentine Day के दिन 14 फरवरी 2005 को जावेद करीम, चाड हर्ले और स्टीव चैन ने किया था। ये तीनो दोस्त Paypal में जॉब करते थे। ऐसा माना जाता हैै कि वर्ष 2004 में हिन्‍द महासागर में आई सुनामी की वीडियो ऑनलाइन नहीं मिलने की वजह से जावेद करीम के दिमाग में यूट्यूब बनाने का आयडिया आया था।

#2). शुरू में YouTube का नाम ‘Universal Tube & Rollforms Equipmen’ था जिसे बाद में “UTubeOnline” और आखिरकार ‘YouTube’ कर दिया गया।

#3). YouTube शुरुवात होने के एक महीने के अंदर ही इस पर 30 लाख लोगों ने आना शुरू कर दिया था। तीन महीने बाद यह संख्या तिगुनी और एक साल के अंदर 4 करोड़ तक पहुँच गई थी।

#4). YouTube कुछ ही समय में इतना पॉपुलर हो गया की, उसके बनने के 18 महीने बाद ही 9 October, 2006 को Google ने 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। ये उस समय तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी।

#5). YouTube पर पहली विडियो 23 April, 2005 को रात 8 बजकर 27 मिनट पर ‘jawed’ नाम के चैनल, जोकि यूट्यूब के को-फ़ाउंडर ‘जावेद करीम’ का ही चैनल था में अपलोड किया गया था। 19 सेकंड की इस विडियो का title था ‘Me At the Zoo’ जिसे इनके दोस्त याकोव ने सैन डिएगो के चिड़ियाघर में शूट किया था, जिसमें जावेद हाथियों के सामने खड़े होकर बता रहे है।

#6). YouTube देखने वालों में से लगभग 44 प्रतीशत महिलाएं और 55 प्रतीशत पुरूष हैं। ज्यादातर viewers 12 से 17 साल की उम्र बच्चे है जो ज्यादातर कार्टून देखते हैं।

#7). एलेक्सा रैंकिंग के अनुसार Google के बाद YouTube दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर वेबसाइट है।

#8). 1998 में जिस महिला ने लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को Google बनाने के लिए किराए पर गैराज दिया था वही बाद में YouTube की CEO बनी। इस महिला का नाम था ‘सूसन वोजसिकी’।

#9). YouTube पर हर मिनट 400 घंटे की विडियो अपलोड की जा रही है। हर दिन लगभग 5 अरब विडियो देखी जा रही है। हर दिन 1 अरब घंटे की विडियोज देखी जा रही है। Youtube, 76 भाषाओं के साथ दुनिया के कुल 88 देशों में उपलब्ध है। (ये संख्या ज्यादा भी हो सकती हैं।?)

#10). YouTube पर अबतक सबसे अधिक देखी जाने वाली विडियो है: “Despacito”. गाना है। इसे अबतक 5 अरब 70 करोड़ बार देखा जा चुका था।

#11). ‘Gangnam Style’ गाना पहली ऐसी विडियो थी जिसने YouTube के Views गिनने वाले सिस्टम को फेल कर दिया था। यह वीडियो 2012 में अपलोड किया गया था। और ऐसा इसलिए हुवा था क्यूंकि यूट्यूब ने अपने सिस्टम को 32-bit के लिए डिजाइन किया था जिसमें 2,147,483,647 views ही गिने जा सकते थे क्योंकि YouTube वालों ने ऐसा सोचा नही था कि कोई विडियो कभी यहाँ तक भी पहुंच पाएगी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 64-bit कर दिया गया है जिसमें 9,223,372,036,854,775,808 views गिने जा सकते है।

#12). दुनिया में 10 ऐसे देश है जहाँ YouTube बैन है। इनमे – चीन, ईरान, उत्तर कोरिया आदि शामिल हैं।

#13). YouTube पर अबतक मौजूद सबसे लंबी विडियो 596 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड की है। इस विडियो का title है: The Longest Video On YouTube.

#14). YouTube पर सबसे बड़ा चैनल है: “PewDiePie” हैं। इसमें 6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। अगर केवल भारत की बात की जाएँ तो भारत में T-Series का नंबर आता है।

#15). दुनियाभर के 10 शहरों में YouTube Space नाम की जगह है जहाँ 10,000 से अधिक Subscribers वाले लोग जाकर अपनी विडियों बना सकते है। भारत के मुंबई में भी हैं। यहां वीडियो बनाने के लिए कई सुविधाएं मिलती हैं।

#16). YouTube पर सबसे ज्यादा dislike मिलने वाली वाली वीडीयो जस्टिन बीबर का ‘Baby’ गाना है जिसे 65 लाख से भी ज्यादा लोगों ने dislike किया है।

#17). YouTube अब अपने यूजर्स केे लिए कमाई का जरिया भी बन गया है दुनियां भर में लाखों लाेेग YouTube पर Channel बनाकर गूगल एडसेन्स के माध्‍यम से पैसा भी कमा रहे हैं। युट्युब के 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले channels ने साल 2015 में 15 करोड़ रूपए से लेकर 75 करोड़ रूपए तक की कमाई की थी।

#18). YouTube को सबसे ज्यादा अमेरिका के लोगो द्वारा देखा जाता है। वही दूसरे नंबर पर भारत हैं।

वीडियो में देखे –


और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *