तुर्की देश के बारे में 40 रोचक तथ्य | Interesting Facts About Turkey in Hindi

Turkey in Hindi/ तुर्की दुनिया के खूबसूरत देशो में एक हैं। यह दुनिया में मात्र एक ऐसा देश हैं जिसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है। इसलिए इसे यूरेशिया के नाम से भी जाना जाता हैं। आइये जाने तुर्की से जुड़े रोचक बातें..

तुर्की देश के बारे में 40 रोचक तथ्य | Interesting Facts About Turkey In Hindiतुर्की देश के बारे में 40 रोचक तथ्य – Amazing Facts About Turkey in Hindi 

1). तुर्की को यूरोप – एशिया का पुल के नाम से भी जाना जाता हैं।

2). तुर्की का सिर्फ कुछ ही हिस्सा यूरोप में है लेकिन पुरे यूरोप में पक्षियों की सबसे ज़्यादा प्रजातियां तुर्की में ही पाई जाती है।

3). तुर्की दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष (Secular) है।

4). तुर्की की राजधानी अंकारा और सबसे बड़ा शहर इस्तांबुल है।

5). तुर्की में दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फेसबुक इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्रिटिश हैं।

6). तुर्की की GDP दुनिया की 17वी सबसे बड़ी GDP है।

7). तुर्की की सीमाए करीब 8 देशो से जुडी हुई है।

8). इस्तांबुल का सेंट्रल मार्केट दुनिया के सबसे पुराने और बड़े मार्केट में है। यहां 64 गलियां, 4000 दुकानें और 25000 लोग काम करते हैं। ये 15वीं शताब्दी में ऑटोमन साम्राज्य की ओर से बनाया गया था।

9). तुर्की को Europe का मरीज भी कहाँ जाता है।

10). आधुनिक तुर्की का निर्माता मुस्‍तफा कमालपाशा को माना जाता है।

11). तुर्की में स्थानीय पारंपरिक लाल टोपी पर बैन है। इसपर बैन मुस्तफा कमाल पाशा ने लगाया था, उन्हें लगता था कि ये कट्टरता की निशानी है।

12). तुर्की दुनिया का छठा सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है।

13). महान ऐतिहासिक शहर ट्रॉय तुर्की में ही था।

14). तुर्की में 82,693 से भी ज़्यादा मस्जिदे है जो इसे दुनिया में सबसे ज़्यादा मस्जिदों वाले देशी मे से एक बनाती है।

15). दुनिया में इंसानों द्वारा बनाया गया पहला चर्च तुर्की में है। इसे केव चर्च या सेंट पीटर्स चर्च कहते हैं। जो 1098 से 1268 ईस्वी के बीच बनाया गया था।

16). तुर्की में बच्चों के पैदा होने पर उनके पूरे शरीर पर नमक लपेटा जाता है। इसे साल्टिंग कहते हैं। माना जाता है कि इससे बच्चे को हर बुरी स्थिति से दूर रखा जा सकता है।

17). तुर्की में मधुमक्खियों का पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है।

18). पत्रकारों के लिए तुर्की दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। तुर्की में सर्वाधिक पत्रकारों को जेल भेजा गया।

19). यूरोप को Coffee का ज्ञान तुर्किश लोगों ने ही दिया था।

20). तुर्की में फूलो की लगभग 9,000 प्रजातियां पाई जाती है।

Turkey Facts in Hindi

21). तुर्की प्राचीन दुनिया केे 7 में से 2 अजूबो का घर है।

22). ट्यूलिप के बारे में माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति हॉलैंड में हुई थी। पर ये गलत है। ट्यूलिप काफी पहले से तुर्की में पाया जाता है, यहां से वो यूरोप में गया।

23). दुनिया की पहली Underground मस्जिद भी तुर्की में ही बनी थी।

24). तुर्की के Grand bazaar में हर साल करीब 9 करोड़ लोग ख़रीदारी करने आते है।

25). तुर्की क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 37वा सबसे बड़ा देश है।

26). तुर्की में ईसा से लगभग 7500 वर्ष पहले मानव बसाव के प्रमाण मिले हैं।

27). सैंटा क्लॉज उर्फ सेंट निकोलस का जन्म तुर्की में हुआ था। सैंटा क्लॉज ने तुर्की के पतारा में 3री शताब्दी में जन्म लिया था।

28). इस्तांबुल दुनिया का इकलौता शहर है, जो दो महाद्वीपों में फैला है। तुर्की का महज 3 फीसदी हिस्सा ही यूरोप में पड़ता है, बावजूद वो यूरोपीय देश के तौर पर गिना जाता है। जबकि तुर्की की 97 फीसदी जमीन एशिया महाद्वीप में पड़ती है।

29). UNESCO की सूचि में तुर्की के 13 विश्व धरोहर स्थल शामिल है।

30). तुर्की की “Rahat lokum” मिठाई दुनिया की सबसे पुरानी मिठाइयों में से एक है।

31). तुर्की दुनिया में अखरोट उत्पादक सबसे बड़ा देश है। तुर्की दुनिया का 80 फीसदी अखरोट निर्यात करता है।

32). अधिकतर तुर्क पहले उपनाम(सरनेम) नहीं लगाते थे। पर 1934 में पास हुए कानून के बाद ये बाध्यकारी हो गया। तुर्की में सामान्य उपनामों में यिसमाज, काया, डेमिर इत्यादि

33). तुर्की का बियर मार्केट दुनिया का 12वा सबसे बड़ा Beer Market है।

34). तुर्की की वाणिज्यिक राजधानी इस्तांबुल में बनी रेलवे सुरंग लंदन रेलवे के बाद दुनिया में दूसरी सबसे पुरानी है। इस सुरंग ने 1975 में काम करना शुरू कर दिया था।

35). तुर्की में वाइन का इस्तेमाल 4000 ईसा पूर्व से होता आ रहा है।

36). तुर्की चिड़िया को हिंदी कहा जाता है। तुर्को का मानना है कि ये चिड़िया हिंदुस्तान में पैदा हुई थी।

37). दुनिया में टमाटर उत्पादन में तुर्की का चौथा नंबर है। तुर्क किसान हर साल 11 मिलियन मीट्रिक टन टमाटर का उत्पादन करते हैं।

38). तुर्की में 1939 के बाद से कम से कम 25 बेहद भयानक भूकंप के झटके आ चुके हैं। ये तो वो हैं, जिनकी तीव्रता कम से कम 7.8 थी। कोई और जगह होती, तो अबतक तबाह हो गई होती।

39). अधिकतर तुर्क प्रतिदिन 10 या उससे ज्यादा चाय के कप पीते है जो प्रति व्यक्ति चाय पीने की दर में सबसे ज्यादा है। देश के 96 प्रतिशत आबादी प्रतिदिन चाय पीती है। तुर्की चाय उत्पादन में विश्व के 5 बड़े उत्पादकों में आता है। तुर्की में Tea को भारत की तरह ही चाय कहते है।

40). तुर्की में शेर के लिए असलान शब्द का प्रयोग किया जाता है जो नार्निया नामक बुक सीरीज में दर्शाया गया है।

41). तुर्की के लोग देशभक्ति के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यहां के लोग अपने देश के प्रति कभी गलती नहीं बोलते हैं।

42). तुर्की की महिलाओ भी दुनिया की सबसे खुबसूरत महिलाओ में गिनी जाती है और यहाँ के ज्यादातर लोग यूरोपियन जैसे ही दीखते है।


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *