एक्ट्रेस दिशा पटानी की जीवनी | Disha Patani Biography in Hindi

Actress Disha Patani in Hindi / दिशा पटानी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय करती हैं। बहुत कम समय में फेमस होने वाली दिशा पटानी अपने करियर की शुरुवात एक मॉडल के रूप में की। दिशा पटानी बॉलीवुड फिल्मो के आलावा तेलुगु फिल्मो में भी काम की हैं।

एक्ट्रेस दिशा पटानी की जीवनी | Disha Patani Biography in Hindi

दिशा पटानी का परिचय – Disha Patani Biography in Hindi

पूरा नाम दिशा पटानी (Disha Patani)
जन्म दिनांक 13 जून 1992
जन्म स्थान बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत
पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी
माता का नाम नहीं पता
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
शिक्षा बायोटेक प्रथम वर्ष, मॉडलिंग
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
हॉबी पढना, जिम्नास्टिक, डांस
ऊँचाई 170 सेमी

दिशा पटानी बॉलीवुड में सफलता के बाद जैकी चैन के साथ इंडो चाइनीज फिल्म “Kung Fu Yoga” movie में काम किया है। इस मूवी ने दिशा पटानी को इंटरनेशनल स्टार की पहचान दिला दी।

प्रारम्भिक जीवन – Early Life of Disha Patani

दिशा पटानी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुवा। हालाँकि यह उत्तराखंड के एक छोटे से शहर टकनपुर से ताल्लुक रखती है। लेकिन अब इनका परिवार बरेली में रहता है। इनके पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी है। जगदीश पटानी डीएसपी ऑफिसर हैं। दिशा की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम ख़ुशबू पटानी है और भाई का नाम सूर्यांश पटानी।

शिक्षा – Disha Patani Education 

दिशा पटानी ने अपनी शुरुवाती शिक्षा बरेली से प्राप्त की। 2011 में इंटरमीडिएट करने के बाद आगे की पढाई करने के लिए लखनऊ आ गई। यहाँ पर इन्होंने लखनऊ के Amity यूनिवर्सिटी में बायोटेक में एडमिशन लिया। हालाँकि बायोटेक की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी ताकि वह ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना करियर बना सके।

मॉडलिंग करियर – Modeling Career of Disha Patani

दिशा पटानी ने Amity University में पढाई के दौरान पहली बार मॉडलिंग में भाग लिया। मॉडल से फेमिना मिस इंडिया 2013 में 1st रनर उप का ख़िताब हासिल हुआ। इसके बाद तो दिशा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में एक के बाद एक खिताब अपने नाम करती गई। पहले वह मिस लखनऊ, मिस यूपी और फिर मिस नार्थ चुनी गयी।

2015 में पहली बार कैडबरी डेरी मिल्क सिल्क के विज्ञापन में दिशा पटानी नजर आयी। इसके बाद अपने खूबसूरत व्यक्तित्व के कारण कई लोकप्रिय टेलीविजन विज्ञापनों में प्रदर्शित हुई है।

फिल्मी करियर – Disha Patani Filmy Career 

दिशा पटानी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की, जहाँ वह वरुण तेज़ के साथ नज़र आयीं। हालाँकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। इस फिल्म के डायरेक्टर जगन्नाध थे। इसमें दिशा एक हैदराबादी लड़की की भूमिका में देखा गया। इस फ़िल्म में इनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और आलोचकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया आई।

दिशा पटानी के करियर का टर्निंग पॉइंट 2016 में मिला। इस दौरान इन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे सफ़ल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जीवनी पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ में काम करने का मौक़ा मिला। फ़िल्म में इन्हें महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका ‘प्रियंका’ की भूमिका में देखा गया। इस फ़िल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आयीं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस के साथ साथ आलोचकों की दृष्टि में भी बहुत सफ़ल रही। इस फिल्म से दिशा लोगो की नजरो में आ गयी।

इसके बाद 2017 में इंटरनेशनल सुपर स्टार जैकी चैन के साथ इंडो चाइनीज फिल्म “Kung Fu Yoga” में काम किया है। इस मूवी ने दिशा पटानी को इंटरनेशनल स्टार बना दिया। इस फिल्म सोनू सूद और अमीरा दस्तूर भी थी।

2018 में दिशा पटानी को टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म “बाघी 2” में मौका मिला। यह फिल्म सुपर हिट रही। आलोचकों से साथ ये फिल्म कमाई के मामले में भी अव्वल रही। हालाँकि 2016 में “बाघी 1” मूवी के लिए पहले दिशा पटानी का नाम चयन किया गया था। लेकिन बाद में यह मूवी श्रद्धा कपूर के हिस्से में चली गई थी।

दिशा पटानी बॉयफ्रेंड – Love Affair Disha Patani

शुरुवाती समय में दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड के रूप में एक टीवी कलाकार पार्थ समंथा को माना जा रहा था, हालाँकि दिशा इससे इंकार करती रही। लेकिन बाद में इन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ देखा जाने लगा। मीडिया में ये बात बहुत आम हो गयी कि दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ हैं। हालाँकि इस बात की दोनों में से किसी ने भी पुष्टि नहीं की, किन्तु दिशा अक्सर ये कहतीं हैं कि टाइगर उनके लिए ‘टू कूल’ पर्सनालिटी हैं। लेकिन सच्चाई हैं की दिशा पटानी असल जिंदगी में टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही है।

दिशा पटानी अवार्ड – Awards 

दिशा को फ़िल्म ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए स्क्रीन अवार्ड के तहत बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिया गया। इसके आलावा BIG Zee Entertainment अवार्ड, Stardust Award for Best Acting Debut,

फिल्मे – Disha Patani Movies

लोफर, Kung Fu Yoga, बाघी 2, भारत (अपकमिंग)


और अधिक लेख –

Please Note :- I hope these “Disha Patani Biography & Story in Hindi” will like you. If you like these “Disha Patani Wiki in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *