अभिनेता संजय दत्त की जीवनी | Actor Sanjay Dutt Biography In Hindi

Sanjay Dutt in Hindi – संजय दत्त भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्माता हैं। लोग उन्हें प्यार से संजू बाबा, डेडली दत्त, मुन्ना भाई भी कहकर पुकारते हैं। उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम करके अपने अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। अपने 35 साल के फ़िल्मी करियर में उन्होंने कई सारे पुरस्कार जीते है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनी हैं, जिसमे रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

Sanjay Dutt Biography In Hindiसंजय दत्त की जीवनी – Sanjay Dutt Biography In Hindi

नाम  – संजय दत्त / Sanjay Dutt
जन्म  –  29 जुलाई 1959
राष्ट्रीयता – भारतीय
उपलब्धि  –  फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, राजनीतिज्ञ,

हालाँकि संजय दत्त के कॅरियर मे भी दाग लग चुका है 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट की वजह से खासे चर्चा में रहे हैं। उन पर आरोप है कि उस दौरान उन्होंने अपनी आत्मरक्षा के लिए गैर कानूनी तरीके से नौ मिमी पिस्टल को अवैध तरिके से अपने घर पर रखे और एके-छप्पन रायफल भी जिस कारण उन्हे जेल जाना पड़ा।

वे पालिटिक्स में भी कुछ समय के लिए अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने लगभग हर तरह की फिल्मों में काम किया है चाहे वह एक्शन फिल्म हो, या काॅमेडी फिल्म हो या रोमांस हो। संजय दत्त के ‘चलने’ के अंदाज के आज भी लाखों दीवाने हैं। उन्होने कई इतिहासिक फ़िल्मो मे काम किया है।

हालांकि संजय दत्त को रोमांस से कॉमेडी तक की एक प्रमुख अभिनेता के रूप में बड़ी सफलता मिली है, लेकिन वह फ़िल्म और एक्शन शैलियों में गैंगस्टर, ठग और पुलिस अधिकारियों की भूमिका रहे है जीन भूमिकाओं उन्हें बहुत प्रशंसा मिली।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Sanjay Dutt

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मशहूर फिल्म एक्टर्स सुनील दत्त और नरगिस के घर हुआ था। उनके पिता सुनील दत्त और उनकी मां नरगिस ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। संजय दत्त की दो बहन भी है प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।

संजय दत्त की शिक्षा कसौली के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई।

लव अफेर और शादी – Love Affair of Sanjay Dutt

संजय दत्त को सबसे पहले प्यार हुआ बॉलिवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से लेकिन फिर हथियारों के केस में संजू बाबा की ऐसी नैया डूबी की माधुरी ने भी उनसे किनारा कर लिया. मां की मौत ने संजय दत्त को नशे के अंधेरे में खो दिया तो माधुरी से अलग होने के दर्द को उन्होंने अन्य लड़कियों से दिल लगाकर पूरा किया। संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित से अलग होने के बाद लीजा रे, नदिया पिल्लै जैसी मॉडलों के साथ डेट किया।

फिर अभिनेत्री ऋचा सिंह से शादी की. लेकिन ब्रेन ट्यूमर होने की वजह से 1996 में ऋचा की मौत हो गयी। इस शादी से उनकी एक लड़की हुई जिसका नाम त्रिशाला है और वह अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ यू.एस. में रह रही है। इसके बाद मॉडल रिया पिल्लै से शादी रचाई लेकिन उनसे उनका तलाक हो गया। और फिर अब 2008 में गोवा में संजय ने मान्यता से शादी कर ली और 21 अक्टूबर 2010 को वे जुड़वा बच्चों के पिता बन गए। लड़के का नाम शहरान और लड़की का नाम इकरा है।

फिल्मी सफ़र – Filmy Career of Sanjay Dutt

संजय दत्त का करियर बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा है। 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के कारण उन्हें कई बार जेल के चक्कर काटने पड़े। इस वजह से उनको अपने फिल्मी करियर में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाल कलाकार के रूप में संजय पहली बार फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में दिखाई दिए लेकिन मुख्य अभिनेता के तौर पर 1981 उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ थी जो कि उस समय की सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म का निर्माण और निर्देश उनके पिता सुनील दत्त ने किया था।

उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ आने से 3 दिन पहले उनकी मा नरगिश का कैंसर होने के वजह से निधन हो गया था, जिस कारण उन्हे गहरा झटका लगा और वो नशा का भी सेवन करने लगे थे इसी वजह से मादक प्रदार्थ रखने के लिए उन्हे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से निकले के बाद दो साल वे यु.एस मे रहे। वहा से आने के बाद वे फिर से अपनी काम मे लग गये।

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और लगभग हर अच्छे अभिनेता के साथ काम किया लेकिन फिल्म ‘खलनायक’ में निभाया गया उनका ‘बल्लू’ का किरदार आज भी सभी के ज़ेहन में ताजा है। फिल्म ‘वास्तव’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। उन्होने कई यादगार फ़िल्मे की जैसे, मुन्ना भाई एम.बि.बि.एस, लगे रहो मुन्ना भाई।

उनकी बहुत ज़्यादा सफल फ़िल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के उत्तरार्द्ध में प्रदर्शित हुई। इस फ़िल्म के लिए उन्हें उनके मुन्ना भाई के अभिनय के लिए विभिन्न पुरस्कारों सहित भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह से भी पुरस्कार मिला।

थोड़े समय के लिए, जैसा कि वह शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी पाया गया था, इसके बावजूद उन्होंने धमाल (2007), शूटआउट एट लोखंडवाला (2007), और ऑल द बेस्ट: मोन बेगिन्स (2009), डबल धमाल (2011) और अग्निपथ ने उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण आलोचकों की प्रशंसा की। वह अजय देवगन के सामने सन ऑफ़ सरदार में भी दिखाई दिए।

सन 2015 में हिट फिल्म ‘पीके’ में उन्होंने सहायक अभिनेता के रूप में काम किया। विधु विनोद चोपड़ा ने 29 सितम्बर 2016 को यह घोषणा की है कि वह ‘मुन्नाभाई’ फ़िल्म के तीसरे संस्करण का निर्माण संजय दत्त के साथ करेंगें।

फ़िल्मों में काम करने के साथ ही संजय दत्त ने टेलीविजन के कलर्स चैनल पर आने वाले शो बिग बॉस के सीजन 5 को सलमान खान के साथ होस्ट किया था। साथ ही उन्होंने इन्डियन प्रीमियम लीग – क्रिकेट टीम के मालिक राज कुंद्रा के साथ मिलकर मिश्रित मार्शल आर्ट लीग- सुपर फाइट लीग को लॉन्च किया था।

संजय दत्त की प्रसिद्ध फ़िल्मे – Sanjay Dutt Movie

विधाता, जान की बाज़ी,  मैं आवारा हूँ,  जीवा,  मेरा हक़,  इनाम दस हज़ार, इलाका, हम भी इंसान हैं, कानून अपना अपना, ताकतवर, नाम, कब्ज़ा, हथियार, मुन्ना भाई एम.बि.बि.एस, लगे रहो मुन्ना भाई, साजन,  अग्निपथ, डबल धमाल,

अवार्ड्स – Sanjay Dutt Awards

35 साल से ज्यादा के एक फिल्म कैरियर में, दत्त ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार, दो आईआईएफए पुरस्कार, दो बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स, तीन स्क्रीन पुरस्कार, तीन स्टारडस्ट पुरस्कार, एक ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड्स और बंगाल फिल्म पत्रकार एसोसिएशन अवार्ड जीता है। उनकी चार फिल्में विभिन्न राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

इसके अलावा 2006 की उनकी फ़िल्म ‘मुन्नाभाई’ के लिए तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा उन्हें पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी वर्ष न्यूज़ चैनल एनडीटीवी ने वर्ष के भारतीय नाम से उनको संबोधित किया जो संजय दत्त की उपलब्धियां है।

More Information About Sanjay Dutt :–

Sanjay Dutt Height – 6′ (1.83m)

Sanjay Dutt Hobbies  –  Photography, Cooking, Horse Riding

Sanjay Dutt Religion  –  Hindu

Favorite Food    –  Tandoori Chicken

Favorite Color   –   N/A

Favorite Actor    –  Rajesh Khanna, Amitabh Bachhan

Favorite Actress  –  Nargish

Favorite Location  –  NA

Does Sanjay Dutt smoke? : Yes

Does Sanjay Dutt alcohal? : Yes

      Also Read More  •  

  1. अभिनेता रणबीर कपूर की जीवनी
  2. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की कहानी
  3. क्या और कैसे शुरू करे बिज़्नेस
  4. अभिनेता रणबीर कपूर की जीवनी

Please Note : – Actor Sanjay Dutt Biography In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Sanjay Dutt Filmography In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

2 thoughts on “अभिनेता संजय दत्त की जीवनी | Actor Sanjay Dutt Biography In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *