अभिनेता रणबीर कपूर की जीवनी Ranbir Kapoor Biography In Hindi

Ranbir Kapoor in Hindi / रनबीर कपूर भारतीय फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनका हिन्‍दी फिल्‍मों का करियर सफल रहा है और वे बहुत कम समय मे चर्चित अभिनेताओ की श्रेणी में शामिल हो गये। वे आमिर खान और शाहरुख के बाद रणबीर कपूर नए सितारों में से वह पहले सितारे हैं। जिन्होंने निर्देशकों से फीस के बजाय कमाई का एक हिस्सा लेते है। उन्‍हें बेहतरीन अभिनय के कारण कई पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं जिसमें 5 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल है। उन्‍होंने अब तक कई फिल्‍मों में अच्‍छी भूमिकाएं निभाईं हैं।

वे यूथ के बीच काफ़ी पॉपुलर है, खास कर लड़किया के बीच। वे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अखबारों की सुर्खियों में बने रहते है। उन्हे बॉलीवुड मे कदम रखते ही लोगो ने भविष्य का सूपर स्टार करार दिया था।

Ranbir Kapoor Biography

रनबीर कपूर का संक्षिप्त परिचय – Ranbir Kapoor Biography in Hindi

नाम   –   रणबीर कपूर
जन्म दिन   –  28 सितंबर, 1982 मुंबई में,
पिता   –  ऋषि कपूर
राष्ट्रीयता   –  भारतिया
उपलब्धि   –  अभिनेता,

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Ranbir Kapoor

रनबीर कपूर का जन्‍म 28 सितंबर, 1982 मुंबई में हुआ था।  उनके माता पिता अपने समय के लोकप्रिय फिल्म सितारे ऋषि कपूर और नीतू सिंह हैं। रणबीर की एक बहन भी है जिनका नाम रिद्धिमा है। रणबीर पृथ्वीराज कपूर के पड़पोते और अपने समय के सूपर स्टार अभिनेता और फिल्मनिर्माता राज कपूर के पोते हैं। उनके ताऊ रणधीर कपूर और चाचा राजीव कपूर हैं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी चचेरी बहनें हैं। और निखिल नंदा उनका फुफेरा भाई है। रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। वैसे तो रणवीर कपूर का पूरा खानदान फिल्‍मों से किसी न किसी तरह से जुड़े हैं।

रनबीर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बांबे स्‍‍काटिश स्‍कूल, माहिम से पूरी की है। हालाँकि रणबीर कपूर का कभी भी पढ़ार्इ की तरफ झुकाव न‍हीं रहा है। एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनामिक्‍स से पढ़ाई करने के बाद वे फिल्‍म मेंकिंग के गुर सीखने के लिए न्‍यूयार्क के स्‍कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गये,।

फिल्मी सफ़र – Ranbir Kapoor Career

रनबीर कपूर ने फिल्‍मी करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘सांवरिया’ (2007) से हुई थी। हालाँकि बॉलीवुड मे आने से पहले उन्होने दो लघु फिल्मों मे अभिनय किया: पैशन टु लव और इंडिया जिसका उन्होंने खुद निर्देशन भी किया था। फिल्‍म साँवरिया तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके बाद रिलीज हुई फिल्‍म ‘बचना ए हसीनों’ हिट हुई और फिर कई फिल्‍मों में अच्‍छे अभिनय से रनबीर ने आलोचकों के साथ साथ जनता का भी दिल जीत लिया। इसके बाद रणबीर ने कई हिट फ़िल्मे दी।

वर्ष 2009 में रणवीर कपूर की तीन फिल्में रिलीज हुई। पहली फिल्म अयान मुखर्जी की “वेक अप सिड” थी, जिसमें उन्होंने कोंकाण सेन शर्मा के साथ अभिनय किया और इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर काफी सफलता हासिल की। दूसरी फिल्म “अजब प्रेम की गजब कहानी” थी, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ अभिनय किया था। यह साल की सबसे सुपर हिट फिल्म थी। तीसरी फिल्म”रॉकेट सिंह” थी, जिसे शिमित अमीन ने निर्देशित किया था, यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्हे इन फिल्मों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया और उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया।

वर्ष 2010 में प्रकाश झा ने रणवीर कपूर को राजनैतिक थ्रिलर के रूप में चित्रित किया। इस फिल्म को बॉक्स आफिस पर एक ब्लॉकबस्टर के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसमें इनका अभिनय बहुत ही अच्छा रहा और यह फिल्म आज तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसी साल उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की “अंजाना अंजानी” में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।

वर्ष 2011 में रणबीर कपूर ने इम्तियाज अली की “रॉकस्टार” में अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 57 वें फिल्म फेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) पुरस्कार से नवाजा गया। अभी तक रणबीर, अपने आप को बॉलीवुड सिनेमा के प्रमुख समकालीन कलाकारों के रूप में स्थापित करने में सफल हुए हैं।

सितंबर 2012 में रणबीर कपूर ने अनुराग बसु की फिल्म “बर्फी” में प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज के साथ अभिनय किया। इसमें उन्हें समीक्षकों से उत्कृष्ट समीक्षा प्राप्त हुई और उन्हें इस फिल्म में बहरा-मूक लड़के की भूमिका निभाने के लिए खूब सराहना मिली। इसके बाद रणवीर कपूर अयान मुखर्जी की “ये जवानी है दिवानी” अभिनय कश्यप की “बेशरम” और अनुराग कश्यप की “बॉम्बे मखमली” में अभिनय किया। 2018 में उनकी आने वाली फिल्म संजू हैं। यह फिल्म संजय दत्त की जीवनी पर बनी हैं।

रियल लाइफ – Life Story of Ranbir Kapoor

रनबीर कपूर रियल लाइफ मे बहुत फन्नी और फ्रॅंक्ली है, वैसे रणबीर की टैलेंट की बात की जाए तो, वे एक अच्छे पेंटर भी हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय हैं। रणबीर कपूर महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ ‘मिजवान वेलफेयर सोसाइटी’ के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर हैं। रणबीर कपूर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता के विज्ञापन में काम कर चुके हैं।

कपूर खानदान के अन्य लोगों की तरह, रणबीर कपूर भी खाने के बेहद शौकीन हैं। उनकी खास पसंदीदा खानों में नॉनवेज और वेज दोनों प्रकार की डिश शामिल हैं। रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वह जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं।

रनबीर कपूर बहुत अच्छे फूटबॉलर भी है। उन्होने जिला लेवेल का फुटबॉल भी खेलते थे, इसके अलावा उन्हे क्रिकेट भी बेहद पंसद हैं और वो खुद मुंबई के बांद्रा किक्रेट क्लब के मेंबर भी हैं।

लव अफेर – Ranbir Kapoor Love Affair 

लव अफेर की बात की जाए तो रणबीर कपूर ऐसे अभिनेता है कि वह जिस फिल्म में काम करते उसकी नायिका के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगतीं। पहली बार अफेयर की बड़ी चर्चाएं फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ की नायिका दीपिका पादुकोन के साथ हुआ। यह अफेयर कुछ समय तक चर्चाओं में रहा। चर्चाएं इतनी बढ़ गईं कि लगने लगा कि दीपिका पादुकोन कपूर परिवार की बहू बन जाएंगी। लेकिन 2010 आते-आते यह अफेयर टूट गया। यह सुनने में थोडा अजीब लगे कि लेकिन रणबीर कपूर का अफेयर इमरान खान की पत्नी अवन्तिका मलिक से भी रह चूका है। अभी कैटरीना कैफ़ के साथ डेट कर रहे है,

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Ranbir Kapoor Movie List

सांवरिया, बचना ऐ हसीनों, अज़ब प्रेम की गज़ब कहानी, रॉकेट सिंह: वर्ष के विक्रेता, राजनीति, अंजाना अंजानी, रोक्क्स्टार, बरफी!,यह जवानी है दीवानी, बेशरम, रॉय, बॉमबे वेल्वेट, तमाशा, संजू,

More Information About Ranbir Kapoor –

Ranbir Kapoor Height – 6′ (1.83m)

Ranbir Kapoor Hobbies  –  Watching Movie, Playing Football, reading Autobiographies

Ranbir Kapoor Religion   –  Hindu

Favorite Food    –    Chicken Tandoori, Spanish Food & Italian

Favorite Color   –   Red, White Black

Favorite Sports   –   Football

Favorite Actor    –  Al Pacino, Rishi kapoor, Amitabh Bachhan

Favorite Actress  –  Kajol, Madhuri Dixit

Favorite Location  –  N/A

Does Ranbir Kapoor smoke? : Yes

Does Ranbir Kapoor alcohal? : Yes


  Also Read More  –

Note  – Ranbir Kapoor Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Ranbir Kapoor Essay & Life Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *