क्रिकेटर वरुण आरोन की जीवनी | Varun Aaron Biography in Bindi

Varun Aaron / वरुण आरोन भारत के अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। करियर की शुरुवात उन्होंने अंडर-19 में झारखंड की तरफ से और फिर रणजी टीम की तरफ से खेले। इंडियन प्रीमियर लीग में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं और पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके है।

क्रिकेटर वरुण आरोन की जीवनी | Varun Aaron Biography in Bindi

वरुण आरोन की जीवनी – Varun Aaron Biography in Hindi

वरुण एरोन दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं। गेंदबाजी की सरल और एक-जैसी शैली के साथ वे लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी करते थे। अपनी गेंदबाजी पर उनका अच्छा नियंत्रण हैं।

शुरुवाती जीवन – Early Life of Varun Aaron 

वरुण एरोन का पूरा नाम वरुण रेमंड एरोन हैं। इनका जन्म 29 अक्टूबर 1989 में जमशेदपुर, झारखंड में क्लेमेंट पॉल एरोन और मैरी एरोन के यहाँ हुआ। इनकी शुरुवाती शिक्षा लोयला स्कूल से हुई। उसके बाद बैंगलोर की जैन यूनिवर्सिटी से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की।

करियर  – Varun Aaron Cricket Career 

वरुण ने 20 अक्टूबर 2009 को धनबाद में झारखंड और त्रिपुरा के बीच खेले गये मैच से पर्दापण किया। अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की 11 मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए। हालाँकि जरुरत पड़ने पर वे बल्लेबाजी भी बखूबी कर सकते है।

वरुण एरोन ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुवात 2011 में की थी। जिसने इंग्लैंड के खिलाफ़ खेले गये अपने पर्दापण मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए। इतना ही नही बल्कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गयी तीन मैचों की श्रृंखला में उन्होंने पर्दापण किया। दिसम्बर 2011 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर काफी चर्चा की गयी थी।

आईपीएल 2011 में वरुण एरोन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। इसके आलावा वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके है। इस प्रकार वरुण एरोन आईपीएल के हर सीजन में खेलते है। यदि उन्हें एकदिवसीय खेल में भी मौका मिले तो हमें झारखंड का एक और सितारा क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करता हुआ दिखाई देंगा। जानकारी के लिए बता दे धौनी भी झारखंड से ही आते हैं।

निजी जीवन 

2016 में उन्होंने रागिनी सिंह से विवाह रचा लिया। इनकी मुलाकात ट्यूशन में हुई थी और बाद में प्यार हुवा। क्रिश्चियन रीति रिवाज से इनका विवाह हुआ। इस मौके पर बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, क्रिकेटर मुरली विजय सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि वरुण ने उनके साथ क्रिकेट खेला है, वो खास दोस्त हैं।


और अधिक लेख – 

Please Note : – Varun Aaron Biography In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *