उत्तर प्रदेश की जानकारी, तथ्य, इतिहास – Uttar pradesh information in hindi

Uttar Pradesh / उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है।  लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। उत्तर प्रदेश शब्द का वास्तव में अर्थ ‘उत्तरी प्रांत’ है। उत्तर प्रदेश का पुराना नाम प्राचीन काल से ही उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण राज्य रहा है, इसका कारन है यहाँ की नदियों द्वारा सिंचित भूमि, सर्वप्रथम इस राज्य को मध्य प्रान्त के नाम से जाना जाता था। ताज की धरती, कथक नृत्य का उत्पत्ति स्थान, बनारस की पावन हिन्दू धरती, भगवान कृष्ण का जन्म स्थान, वह जगह जहाँ बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश दिया था, यह सब उत्तर प्रदेश के अन्दर ही आता है। आइये जाने उत्तर प्रदेश के बारे में और अधिक जानकारी… 

uttar pradeshउत्तर प्रदेश की जानकारी एक नजर में – Uttar Pradesh Information & History in Hindi

1). उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस जनवरी 1950 को मनाया जाता है।

2). उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें 80 तथा जिलों की संख्या 75 है। जनसँख्या में सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद है जबकि क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला कुशीनगर जिला है।

3). उत्तर प्रदेश कुल 403 विधानसभा सीटें हैं।

4). उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोकसभा तथा राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं।

5). उत्तर प्रदेश की भाषा हिंदी तथा राजकीय भाषा हिंदी और उर्दू है।

6). उत्तर प्रदेश की सीमा पर उत्तराखंड, हिमाचल और नेपाल उत्तर दिशा में पड़ते हैं, मध्य प्रदेश दक्षिण दिशा में पड़ता है, बिहार पूर्व में और हरयाणा पश्चिम में पड़ता है।

7). राज्य का क्षेत्रफल-240928 वर्ग किलोमीटर है।

8). उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी-सारस,राजकीय पशु-बारहसिंगा,राजकीय फूल -पलास तथा राजकीय पेड़ -अशोक है।

9). उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है।

10). उत्तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायलय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायलय है।

11). उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला मात्र एक ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं चार प्रदेशों को छूती हैं।

12). इस राज्य में अनेक नदियाँ हैं इसमें से गंगा, यमुना,घाघरा, गोमती,चम्बल और सोम मुख्य हैं।

13). राज्य की 80% से अधिक जनसँख्या ग्रामीण इलाकों में रहती है तथा लगभग 66% जनसँख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

14). उत्तर प्रदेश आलू ,तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।

15). राज्य में चमड़े का काम सर्वाधिक मात्र में होता है आगरा तथा कानपुुर इसके मुख्य विन्दु हैं।

16). राज्य में सड़कों की कुल लंवाई 131969 है राष्ट्रीय राज्यमार्ग की लम्बाई 3794 तथा रेलवे लाइन की कुल लम्बाई 8900 है।

17). लखीम पुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश का एक मात्र राष्ट्रीय उधान है यह 490 वर्गकिमी में फैला हुआ है।

18). उत्तर प्रदेश का इतिहास आर्य काल तक पुराना है जब आर्यों ने आकर देश के मध्य में बस्तियों की स्थापना की। उस समय वे इसे ‘मध्यदेश’ कहते थे।

19). इतिहास में यहां कई राजवंशों का शासन रहा। 1 सहस्त्राब्दी के मध्य के आसपास यहां भगवान बुद्ध का आगमन हुआ, जिन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार किया।

20). भगवान बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश उत्तर प्रदेश के सारनाथ में दिया, जो कि वाराणसी जिले में स्थित है। उस समय इस क्षेत्र पर मगध का राज था। इसके बाद नंदा राजवंश और फिर मौर्य का शासन यहां आया।

21). इस राज्य की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बहुत हद तक मुस्लिम शासन की शुरुआत से जुड़ी है। इस समय में राजपूतों की हार देखी गई।

22). मुगल शासन के दौरान, खासकर अकबर के शासन काल में इस राज्य की समृिद्ध अपने उत्कर्ष पर थी। मुगल शासन के दौरान ही राज्य में कुछ ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण हुआ जिनका नाम हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा।

23). उत्तर प्रदेश में मुगल शासन का पतन हुआ और ब्रिटिश शासन की शुरुआत हुई।

24). मुगलों का प्रभाव सिर्फ दोआब क्षेत्र तक ही सीमित रह गया। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उत्तर प्रदेश राज्य की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी।

25). अर्थव्यवस्था के हिसाब से उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े भाग कृषि और सेवा क्षेत्र हैं। सेवा क्षेत्रों में यात्रा, पर्यटन और होटल उद्योग, रियल एस्टेट, वित्तीय और बीमा परामर्शी शामिल हैं।

26). उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की अगर बात करें तो हिमालय की संुदर तलहटियों के बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है। खूबसूरत लैंडस्केप में स्थित हिमालय के पर्यटन स्थल सैलानियों के पसंदीदा स्थान हैं। अपनी समृद्ध और विविध टोपोग्राफी, जीवंत संस्कृति, त्यौहारों, स्मारकों और प्राचीन धार्मिक जगहों के कारण उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटकों के मामले में 71 मिलीयन से ज्यादा के सालाना आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है।

27). भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर, सम्राट अशोक, हर्ष, अकबर बादशाह, महात्मा गांधी जैसे महान नायको ने इस जमीन कार्य किये थे।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल – Uttar Pradesh Tourism in Hindi

आगरा विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के लिए पूरे दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कथक नृत्य का उत्पत्ति स्थान, बनारस की पावन हिन्दू धरती, भगवान कृष्ण का जन्म स्थान, वह जगह जहाँ बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश दिया था, यह सब उत्तर प्रदेश के अन्दर ही आता है। झाँसी, लखनऊ, मेरठ और अकबर द्वारा बनाया गया फतेहपुर सिकरी, प्रताबगढ़, बाराबंकी, जौनपुर, महोबा और एक छोटा खेती प्रधान गाँव देवगढ़, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्द क्षेत्र हैं।


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *