नागालैण्ड की जानकारी, तथ्य, इतिहास- Nagaland information in hindi

Nagaland / नागालैण्ड भारत का उत्तर पूर्वी स्थित एक राज्य है। नागालैंड भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। इसका कुल क्षेत्रफल 16,578 वर्ग किमी. है। इस राज्य में नागा हिल्स भी आते हैं जिसका सबसे उंचा शिखर सारामाती 12,600 फुट का है। आइये जाने नागालैंड के बारे में और अधिक जानकारी …

nagalandनागालैण्ड की जानकारी एक नजर में  – Nagaland Information & History In Hindi

1). नागालैण्ड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16 वें राज्य के रूप मे हुई थी।

2). नागालैंड की राजधानी कोहिमा है।

3). राज्य में विधानसभा 60 अौर लोकसभा व राज्यसभा की एक एक सीटें हैं।

4). नागालैंड का क्षेत्रफल 16579 वर्ग किलो मीटर हैै।

5). इस राज्य में जिलों की कुल संख्या 11 है।

6). यहॉ की राजकीय भाषा अंग्रेजी हैै।

7). नागालैंड के कोहिमा के पास खोनमा गांब में आज भी महाभारत युग केे खंडहर मिलते है।

8). राज्य में सडकों की कुुल लंबाई 9860 किमी है।

9). राज्य की प्रमुख फसलें चावल, गेहूॅ, मक्का, दालें आदि हैंं।

10). राज्य की प्रमुख नदियांं दंगसिरी, दोयांग, दिखू, बराक हैं।

11). राज्य का राजकीय पशु मिथुन है।

12). राज्य का राजकीय वृक्ष एल्डर है।

13). राज्य का राजकीय फूूल फोडोडेन्ड्रान है।

14). राज्य का राजकीय पक्षी ब्लाइथ्स ट्रेगोपन है।

15). नागालैंड में बहने वाली मुख्य नदियां धनसिरी, दोयांग, दिखू और झांझी हैं।

16). इसके इलाके पहाड़ी, घने जंगली और नदी की गहरी घाटियों से कटे हुए हैं।

17). यहां पौधों और जानवरों की कई प्रजातियां भी हैं।

18). नागालैंड की जलवायु मानसूनी और सामान्य तौर पर बहुत नमी वाली है। यहां बारिश का सालाना औसत 1800 से 2500 मिमी. यानि 70-100 इंच रहता है।

19). इसके सीमाओं पर पश्चिम और उत्तर में असम, पूर्व में म्यांमार जिसका पूर्व नाम बर्मा था, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण में मणिपुर स्थित है।

20). आज जो क्षेत्र नागालैंड है उसके शुरुआती इतिहास के बारे में बहुत कम ही जानकारी है, साथ ही दीमापुर में कई बड़े रेतीले पत्थरों वाले खंभों की उत्पत्ति के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

21). सन् 1890 तक नागालैंड में ब्रिटिश शासन स्थापित हो गया था और पारंपरिक प्रथा हैडहंटिंग को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था।

22). सन् 1947 में भारत की आजादी के बाद से नागा क्षेत्र असम और नाॅर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के बीच विभाजित रहा। सभी नागा जनजातियों की एक राजनीतिक यूनियन की जोरदार वकालत केे बाद भी एक गुट भारत से अलगाव की मांग करता रहा।

23). सन् 1957 में कुछ हिंसक घटनाओं के बाद भारत सरकार ने भारतीय शासन के तहत एक नागा प्रशासनिक इकाई स्थापित की। नागा लोगों ने तोड़फोड़ का अभियान चलाकर और करों का भुगतान रोक कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

24). सन् 1960 में भारत सरकार ने नागालैंड को एक स्वशासित राज्य बनाने की मंजूरी दी और सन् 1963 में नागालैंड आधिकारिक तौर पर राज्य घोषित किया गया।

25). नागालैंड में रहने वाले नागाओं को इंडो-मंगोला वंश से संबंधित कहा जाता है। यह वो नस्ल है जिसकी उपस्थिति का पहला उल्लेख ईसा मसीह से दस सदी पहले का है।

26). यह आदिवासियों की धरती अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, प्रदूषण मुक्त वातावरण, सुंदर लैंडस्केप और अतुलनीय सांस्कृतिक विरासत से टूरिस्ट को अपनी ओर लुभाती है।

27). राज्य की 90 प्रतिशत जनसंख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है, चावल यहां की प्रमुख खाधान्न फसल है।

28). नागालैंड में बहने वाली मुख्य नदियों में धनसिरी, दिखू , डोयंग,और झांजी है।

29). नागालैंड के महोत्सव ज्यादातर कृषि से जुड़े हुए है। समुदाय के सभी लोग बढ़-चढ़कर महोत्सव में भाग लेते है और बड़ी धूम-धाम से राज्य के सभी उत्सव मनाये जाते है।

30). इस क्षेत्र में ज्यादातर लोग क्रिस्चियन धर्म को अपनाते है। नागा जनजाति के लोगो के अलावा क्षेत्र में ज्यादातर लोग हिन्दू और इस्लाम धर्म को मानते है।

नागालैंड के पर्यटक स्थल – Nagaland Tourism in Hindi

नागालैंड की यात्रा शांति और सुकून की चाह रखने वाले सैलानियों के लिए शानदार विकल्प है। यह भूमि है विनम्र लोगों की, किसानों की, प्राकृतिक सौन्दर्य की, रोचक इतिहास और अदभूत संस्कृति की। प्राकृतिक रूप से समृद्ध और अपने अद्भुत नजारों की वजह से इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से कई खास स्थल मौजूद हैं, जहां एक शानदार ट्रिप का आनंद अपने परिवार या दोस्तों के साथ लिया जा सकता है।

  1. दिमापुर
  2. कोहिमा
  3. घोषो पक्षी अभयारण्य
  4. रंगापहाड़ अभयारण्य
  5. लोंगवा
  6. सतोई श्रृंखला

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *