पश्चिम बंगाल की जानकारी, तथ्य, इतिहास- West Bengal information in hindi

West Bengal / पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। क्षेत्र के मान से पश्चिम बंगाल भारत के छोटे राज्यों में गिना जाता है पर आबादी के हिसाब से यह सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों में से है। यहां की राजधानी कोलकाता भारत का तीसरा सबसे बड़ा महानगर है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार हैं आइये जाने हैं पश्चिम बंगाल के बारे में और अधिक जानकारी –

पश्चिम बंगाल की जानकारी, तथ्य, इतिहास- West Bengal information in hindiपश्चिम बंगाल की जानकारी एक नजर में – West Bengal information, facts & history in Hindi 

1). पश्चिम बंगाल की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।

2). यहॉ की राजधानी कोलकाता है।

3). इस राज्य में विधानसभा की 294 सीट हैं।

4). राज्य में लोकसभा की 42 और राज्यसभा की 16 सीटें हैं।

5). राज्य के उत्त‍र में दाजिंलिंग के शिखर हिमालय पर्वतश्रेणी के अंग है।

6). संदक्फू चोटी राज्य का सर्वोच्च शिखर है।

7). इस राज्य मेंं जिलों की संख्या 19 है।

8). इस राज्य की राजकीय भाषा बंगाली, अंग्रेजी, और नेपाली है।

9). इस राज्य का क्षेत्रफल 88752 वर्ग किलो‍मीटर है।

10). इस राज्य के सबसे बडे शहर कृष्णा नगर, कल्याणी, चंदननगर, कोलकाता, हावडा, दार्जिलिंग हैं।

11). इस राज्य की प्रमुख फसलें गेहूॅ, दलहन, पटसन, आलू, कपास आदि हैं।

12). इस राज्य की प्रमुख नदियां हुगली, गंगा, भागीरथी, दामोदर, मयूराक्षी हैं।

13). इस राज्य का राजकीय पशु ‘फिशिंग कैट’ हैं।

14). इस राज्य का राजकीय वृक्ष ‘चेटियन’ है।

15). इस राज्य का राजकीय फूल ‘शेफाली’ है।

16). इस राज्य का राजकीय पक्षी सफेद गर्दन वाला ‘किंगफिशर’ है।

17). बंगाल का पूर्व ऐतिहासिक काल में एक विशिष्ट स्थान है। सिकंदर के आक्रमण के समय गंगारिदाई नाम के ताकतवर साम्राज्य का बंगाल पर शासन था।

18). बाद में शशांक बंगाल के राजा बने और कहा जाता है कि सातवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

19). गुप्त और मौर्य के प्रभुत्व का बंगाल पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा था।

20). उसके बाद गोपाला ने पाला साम्राज्य बनाया जिसने यहां सदियों तक राज किया और विशाल राजवंश बनाया।

21). पाला के बाद सेना साम्राज्य आया जिसका अंत दिल्ली के मुस्लिम शासकों ने किया।

22). 16वीं सदी में मुगल काल आने तक बंगाल पर कई मुस्लिम शासकों और गवर्नरों ने राज किया।

23). मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ।

24). 15 वीं शताब्दी के अन्त तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18 वीं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ।

25). 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रघान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिंदू प्रघान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।

26). राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल में चार में से तीन व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से कृषि से जुड़े हैं।

27). राज्य का जूट उत्पादन देश में सबसे अधिक है। यह चाय का भी प्रमुख उत्पादक है। राज्य की प्रमुख फसलों में आलू, तिलहन, पान, तंबाकू, गेंहू, जौ और मक्का हैं। भारत के चावल उत्पादक राज्यों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

28). राज्य का खनिज उत्पादन भी अच्छा है जिसमें डोलोमाइट, चूना पत्थर और चीनी मिट्टी शामिल हैं।

29). यहां स्टील प्लांट, आॅटोमोबाइल विनिर्माण प्लांट और कई केमिकल, मशीनरी, निर्माण और हल्के-इंजीनियरिंग उद्योग हैं।

30). पश्चिम बंगाल की आबादी का तीन चैथाई गांवों में बसता है। विभिन्न धर्मों में हिंदू धर्म अपनी सभी जातियों और पुराने कुटुम्बों के साथ तीन-चैथाई से अधिक आबादी द्वारा पालन किया जाता है, शेष आबादी मुस्लिमों की है।

31). पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा मान्य आदिवासी समुदाय हैं। इनमें से ज्यादा जाने जाने वाले संतल, ओराओ, मुनस, लेपचाओं और भूटिया हैं।

32). पूर्वी भारत के इस राज्य मेें देश भर से टूरिस्ट आते हैं। इसकी भौतिक विशेषताओं की विविधता इसे सैलानियों की पसंदीदा जगह बनाती है। चाहे हरे भरे जंगल हों या पहाड़, समुद्र तट हो या धार्मिक स्थान, इस राज्य में सबकुछ है। पश्चिम बंगाल के हिल स्टेशल राज्य का सबसे बड़ा आकर्षण हैं।

33). ट्रांसपोर्ट के अलग अलग साधनों के चलते पश्चिम बंगाल अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सड़कें राज्य का 92,000 किमी. का इलाका कवर करती हैं, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग शामिल हैं। सड़कें राज्य के शहरों, कस्बों और गांवों को जोड़ती हैं।

पश्चिम बंगाल के पर्यटक स्थल – West Bengal Tourist Place in Hindi

  1. कोलकाता
  2. दार्जीलिंग
  3. गंगासागर
  4. हावड़ा
  5. जलपाईगुडी
  6. पुरूलिया
  7. वर्द्धमान

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *