विश्व के 10 सबसे छोटे देश, जनसँख्या हैं मात्र 27 – Smallest Countries in World

World Smallest Countries List – अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है, तो शायद आप तुरंत बता दे। लेकिन, अगर ये पूछा जाए कि दुनिया के 10 सबसे छोटे देश कौन से हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है तो शायद आपको भी पता नहीं होगा। दुनिया में अधिकतर देश बेहद बड़े हैं, लेकिन ऐसे भी कई देश हैं जिनका न केवल क्षेत्रफल छोटा है, बल्कि वहां की आबादी भी बेहद कम है। यहां तक कि कई देशों की जनसंख्या तो कुछ हजारों में है। तो चलिए आज मैं ऐसे ही दुनिया के दस सबसे छोटे देशो से मिलाता हूँ, जिसे जान के आप भी दंग रह जायेंगे..

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश – Smallest Countries in World in Hindi

10) माल्टा (Malta)
ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In World

विश्व का 10वां सबसे छोटा देश है माल्टा। इसका क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां की कुल आबादी है 423,282 के करीब। इसकी राजधानी वलेत्ता है। इसकी मुख्य- और राजभाषाएँ माल्टाई भाषा और अंग्रेज़ी भाषा हैं।

9) मालदीव (Maldives)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldहिंद महासागर में स्थित मालदीव विश्व के नौवें स्थान पर है । इसे हिन्द महासागर का मोती भी कहते हैं। इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है। यह पर्यटकों के दिलों को लुभाता है। यहां की कुल आबादी है 345,023 के करीब। पारंपरिक रूप से यह राजा का द्वीप था, जहां से प्राचीन मालदीव राजकीय राजवंश शासन करते थे और जहाँ उनका महल स्थित था।

8) सेंट किट्स एवम नेविस (Saint Kitts and Nevis)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In World सेंट किट्स और नेविस विश्व का आठवां सबसे छोटा देश है। यह पूर्वी कैरेबियन सागर पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर में है। टूरिज्म और खेती यहां के लोगों की आय का स्त्रोत है। यहां की आबादी है 54,191 के करीब। सेंट किट्स कैरेबियन में पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी कालोनी का गढ़ हुआ करता था।

7) मार्शलद्वीप (Marshall Islands)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldमार्शल आइलैंड दुनिया का सातवां सबसे छोटा देश है। यह अटलांटिक महासागर में है आैर 1156 द्वीपों में बटा है। इसका क्षेत्रफल 181 वर्ग किलोमीटर में है। यहां की कुल जनसंख्या है 52,634 के करीब।

6) लिक्टनस्टीन (Liechtenstein)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldलिक्टनस्टीन विश्व का छठा सबसे छोटा देश है। यह यूरोप में है और स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा हुआ है। इसका क्षेत्रफल है 160.4 वर्ग किलोमीटर। यहां की जनसंख्या है 36,925 के करीब।

5) सैन मैरिनो (San Marino)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In World सैन मैरिनो दुनिया का पांचवां सबसे छोटा देश है। इस देश की खोज सन 301 में की गई थी। यह दुनिया के प्राचीन देशों में से एक है। इसका क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां की कुल आबादी है 31,448 के करीब।

4) तुवालु (Tuvalu)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldतुवालु (इलाइस आईलैंड) विश्व का चौथा सबसे छोटा देश है। यह प्रशांत महासागर में हवाई और आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। यह देश ब्रिटेन से 1978 को आजाद हुआ। इसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है। कुल जनसंख्या है 9,876 के करीब। यह देश चार द्वीप और और पांच एटाल से मिलकर बना है।

3) नौरु (Nauru)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldनौरु विश्व का तीसरा सबसे छोटा देश है आैर इस देश की न तो अपनी कोई सेना है न ही राजधानी। इसका क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर में फैला है। कुल जनसंख्या है 10,000 के करीब।

2) मोनाको (Monaco)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldमोनाको, विश्व का दूसरा सबसे छोटा देश, ये देश भी यूरोप महाद्वीप मे बसा हुआ है। यह पर्यटकों के लिए बेहतर देशों में से एक है। लम्बे समय से समुद्री लहरों से इस देश का क्षेत्रफल 2.02 वर्ग किलोमीटर ही बचा है। कुल जनसंख्या है 37,831 के करीब। इस देश की राजभाषा फ़्रांसिसी भाषा हैं। यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं।

1) वेटिकन सिटी (Vatican City)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश- 10 Smallest Countries In Worldविश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। जो की यरोप महाद्वीप में स्थित हैं। इसकी जनसंख्या महज 800 है, पर देश में काम करने वाले लोगों की कुल संख्या 1 हजार के करीब है, जो दूसरे देशों से आए हैं। इसका क्षेत्रफल महज 0.44 वर्ग किलोमीटर ही है। इस देश की राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है।

Extra Knowledge (सीलैंड – Principality of Sealand)

Principality of Sealandहालाँकि दुनिया के सबसे छोटे देशो की लिस्ट में सीलैंड को भी रखा जाता हैं लेकिन ये एक माइक्रो नेशन देश हैं, बता दें कि माइक्रो नेशन वे छोटे देश कहलाते हैं, जिन्हें इंटरनेशनल मान्यता नहीं मिली हुई होती है। सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) ही है। यहां की कुल जनसंख्या सिर्फ 27 हैं। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है, जिसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था।


और अधिक लेख –

Please Note :  The 10 Smallest Countries In The World In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Duniya Ke 10 Sabse Chote Desh व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “विश्व के 10 सबसे छोटे देश, जनसँख्या हैं मात्र 27 – Smallest Countries in World”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *