अपनी पहचान सबसे अलग कैसे बनाये Apni Pahchan Kaise Banaye

जब कोई इंसान हमे सिर्फ हमारे नाम और पहचान से पहचानता हैं और सिर्फ़ हमारे नाम और पहचान से बुलाता हैं तो हमे अपने आप के उपर बहुत गर्व महसूस होता हैं। हर कोई यही चाहता हैं कि उस की अपनी एक पहचान हो और वो अपनी पूरी लाइफ अपनी पहचान के साथ जिए। लेकिन सवाल तो यह हैं की हम अपनी पहचान आखिर बनाए तो बनाए कैसे?

दुनिया के हर इंसान चाहता हैं अपनी पहचान बनाना, हर किसी की सोच होती हैं उसकी एक अलग पहचान हो, लोग उसे इज्जत करे, उसे सम्मान दे। पर सच्चा इज्जत और सम्मान सभी को नहीं मिल पाता हैं। और इसके कई कारण हो सकते हैं। एक कहावत हैं न – “इज्जत कमाने में सालो लग जाते है और गंवाने में बस एक पल ” बस इसी तरह हम जीवन में इज्जत और सम्मान पाने के लिए कई तरह के अच्छे कार्य करते हैं, पर हमारी कुछ बुरी आदतों के कारण सब किया-धरा मिटटी में मिल जाता हैं। तो आइये जाने अपनी पहचान सबसे अलग और अच्छा कैसे बनाये..

अपनी पहचान सबसे अलग कैसे बनाये Apni Pahchan Kaise Banaye

सबसे पहले अपनी पहचान बनाने की योजना बनाएं (How to Build Your Personal Identity in Hindi)

अपनी पहचान अपने व्यवहार से प्रकट होती है। हम खुद के लिए क्या सोचते है, सोसाइटी के लिए क्या सोचते है इससे हमारी लोगों में एक पहचान बनती हैं। ऐसे तो पहचान सभी की होती हैं, पर सोसाइटी में ऐसे कुछ ही लोग होते हैं जिसे लोग सबसे ज्यादा रेस्पेक्ट देते। अगर आप भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो अपने पेशे के अनुसार वर्ग विशेष के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए सिलसिलेवार तरीके से उसके बीच खुद को स्थापित करने की योजना बनाएं। यहां मैं कुछ टिप्स दे रहा हूँ, जो आपको अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा।

अपना व्यवहार सुधारे

हर किसी का अलग-अलग व्यवहार होता हैं, पर आपने गौर किया होगा कुछ अच्छे लोगो के व्यवहार में कुछ समानता होती हैं जो उन्हें और लोगो से अलग बनाती हैं। इसलिए आप भी अपने व्यवहार में चेंज लाना आज से और अभी से शुरू करे। साथ ही इसकी शुरुवात घर के लोगो से करे। क्यूंकि हर अच्छे काम की शुरुवात घर से होती हैं। जब आपको घर वाले दिल से इज्जत और सम्मान दे तो बाहर में भी बनेगा। निचे पढ़े व्यवहार में क्या चेंज लाना हैं..

सबसे अलग पसंद चुने

अगर आप चाहते हैं की लोगो की भीड़ में भी आपकी सबसे अलग पहचान हो तो आपको उसी तरह अपना पसंद भी और लोगो से अलग होनी चाहिए। इसलिए अपना कोई ऐसा हॉबी रखे जो सबसे डिफरेंट और यूनिक हो। लेकिन इसमें एक बात आपको ख्याल रखना होगा की आपको ये जानना जरुरी है की आपको सही में पसंद क्या है तभी आप उस काम को यूनिक तरीके से कर सकते हैं। अगर आपकी हॉबी पसंदीदा हो तो ये तय हे की आप उस कार्य को भी सबसे बेहतर तरीके से करेंगे। इससे लोगो के बीच आपकी अलग पहचान बनेगी।

स्टाइल (बॉडी लैंग्वेज)

लोगो अट्रैक्ट करने और लोगो के बीच यूनिक पहचान बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपना बॉडी लैंग्वेज में सुधार करना होगा। अपने बोलने का तरीका, खड़ा होने का तरीका, भाषा, फेसिअल एक्सप्रेशन, इन सब बातों को गौर करना होगा। अगर ये सब चीजे आपके अंदर अच्छा हैं तो डेफेनेटली हर कोई आपसे बात करना चाहेगा।

आप कैसे दिखते है, कैसे रहते है. जैसे आपके कपड़े पहनने का तरीका, साफ रहने का तरीका बहुत माईने रखता है। आपका अट्रक्टिवनेस बोहोत इफ़ेक्ट करता है, क्योंकि सबको आकर्षक लोग ही पसंद आते हैं।

लोगो को इज्जत देना सीखे

अगर आप किसी को इज्जत देंगे तो वो आपको भी इज्जत देगा। अगर आप किसी को इग्नोर करेंगे तो वो भी आपको इग्नोर करेगा। आप जैसा करेंगे वैसा लोग भी आपके साथ करेंगे। इसलिए हर किसी को इज्जत देना सीखे, चाहे वो आपसे बड़ा हो या छोटा।

हमेशा कुछ अलग करने का सोचे

आज के समय में लोग एक ही काम को बार-बार नहीं देखते है बल्कि अगर वो काम सबसे डिफरेंट हो तो भीड़ इतनी बढ़ जाती है की संभालना मुश्किल हो जाता है। वैसे ही आपको अपने काम में कुछ अलग लानी होगी। आपको पता है की आप वो काम कर रहे हो जो दुनिया में बहुत लोग कर रहे है तो ऐसे में आपका कम्पटीशन बहुत बढ़ जाता है पर अगर आप वही काम कुछ अलग अंदाज में करे तो वो काम औरो से अलग हो जाता है। इसलिए हमेशा कुछ अलग करने का सोचे।

दुसरो पर निर्भर न रहे

कई लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा दुसरो पर निर्भर रहते हैं। हर काम दुसरो के जरिये पूरा करते हैं और इसी लिए वो कभी आगे नहीं बड़ पाते हैं। इस लिए खुद पर निर्भर होना सीखिए, हर काम अपने से करे। इससे लोगो के बीच आपकी अलग पहचान बनेगी।

खुद को स्पेशल समझे

सबसे पहले आपको ये मानना होगा की दुनिया में सभी लोगो का दिमाग और सोच एक जैसा नहीं होता है। और ये सच हे भी की हर किसी का सोच अलग होता हैं। तो इसका मतलब है की आप सभी एक दूसरे से स्पेशल और यूनिक हो। अब आप अपने आपको स्पेशल कह सके हो पर ये तभी होगा जब आप अपने आपको ये समझे।

अपना आत्मविश्वास बनाये रखे

हर इंसान के सक्सेस के पीछे उसका आत्मविश्वास का बहुत बड़ा हाथ होता हैं। आपके साथ भी कई जगह ऐसा होता होगा की कुछ करना चाहते हैं या बोलना चाहते हैं पर आत्मविश्वास की कमी के वजह से नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अपने सोचा हैं की इस कारण आपसे क्या छूट रहा हैं। आत्मविश्वास इंसान की ऐसी ताकत है जिससे इंसान कुछ भी कर सकता है। इसलिए कॉन्फिडेंस लेवल बनाये रखे।

सोच बदलिए

लोगो के प्रति घृणा, नफरत, लड़ाई करना या कराना इन सब चीजों से दूर रहे। एक अच्छे व्यक्तित्व के आदमी कभी इन सब चीजों में नहीं रहता। ये सब चीज कभी भी इज्जत नहीं बनाये हैं बल्कि गवाएं हैं। हमेशा पॉजिटिव सोचे, लोगो को अच्छी सलाह दे। लोगो से प्यार करे वो आपसे भी प्यार करेंगे। किस से भी बहुत नरम तरीके से पेश आएं।

आपकी विचारधारा कैसी है इस पर औरों का आप से मिलना जुलना, आपके साथ कैसा व्यवहार करना डिपेंड करता है। तो अपने विचारों को सुधारे। याद रखें हम जो सोचते है वैसा ही हमारे साथ होता है। आपकी भावना कैसी है इस पर आपकी पहचान बनती है। आप किसी को मदत देना चाहते है लेकिन जेलसी की वजह से आप कर नहीं पाते. इसलिए आपको अपनी भावनाओं को पहचानना होगा।

आपका स्वाभिमान आपके फीलिंग्स के अनुसार कम ज्यादा होता है। जैसे कि आत्मविश्वास में कमी स्वाभिमान को कम करती है। लगातार नकारात्मक अनुभव भी स्वाभिमान कम होने का कारण बन सकता है. और वहीं अगर कोई सकारात्मक अनुभव मिल जाए तो आपका स्वाभिमान बढ़ते पाया जाता है। तो हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हम पॉजिटिव रहे।

दिखावा न करे

अगर आपको सच में अपनी एक खास पहचान बनानी हैं तो आप जो भी करे वह कभी भी दिखावे के लिए ना करे, लोगो को बेवकूफ बनाने का कोशिश न करे, क्योंकि दिखावे के लिए अगर आप कुछ भी करेंगे तोह आप उस काम को पूरे दिल से कभी भी नहीं कर पाएंगे। और अगर आप कोई भी काम दिल से नहीं करेंगे तोह आपका वह काम परफेक्ट नहीं होगा। इसलिए आप वही करे जिस काम को आप तहे दिल से कर सकते हैं। तभी आप लोग अपनी एक पहचान बनाने में सफल हो पाएंगे।


और अधिक लेख –

16 thoughts on “अपनी पहचान सबसे अलग कैसे बनाये Apni Pahchan Kaise Banaye”

  1. पहचान बनाने के लिये, आप का लेख बहुत ही लाभदायक है। धन्यवाद!

  2. I want to do something in my life so that my parents will be happy and I can do something in my life, similarly everyone should do something in their life.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *