मिस्र के बारे में 60 गजब रोचक तथ्य | Amazing Facts about Egypt in Hindi

Egypt / मिस्र की मान्यता उसकी प्राचीन सभ्यता के लिए है। गीज़ा पिरामिड परिसर और महान स्फिंक्स जैसे प्रसिद्ध स्मारक यहीं स्थित है। मिस्र के प्राचीन खंडहर जैसे कि मेम्फिस, थेबिस, करनाक और राजाओं की घाटी जो लक्सर के बाहर स्थित हैं, पुरातात्विक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां के शासक को फारो नाम से जाना जाता था। इस पदवी का प्रयोग ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल मे होता था। इसे फारोह भी लिखते हैं। फारो को मिस्र के देवता होरसका पुनर्जन्म माना जाता था। होरस द्यौ (आकाश) का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। मिस्र की कार्यशक्ति का लगभग 12% हिस्सा पर्यटन और लाल सागर रिवेरा में कार्यरत है। जानिए मिस्र से जुड़े रोचक बातें.. 

मिस्त्र के बारे में कुछ 40 गजब रोचक तथ्य | Amazing Facts about Egypt In Hindiमिस्त्र के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Interesting Facts about Egypt in Hindi

1). मिस्र सर्वाधिक अरेबिक जनसँख्या वाला देश है।

2). मिस्र की स्थापना करीब 3150 ई.पू. में हुई थी।

3). मिस्र दुनिया का तीसवा सबसे बड़ा देश है।

4). मिस्र आबादी के मामले में 15वे नंबर पर है।

5). मिस्र का सबसे बड़ा शहर, राजधानी काहिरा है।

6). छठी सदी तक मिस्र में क्रिस्चियन लोग ही रहा करते थे।

7). मिस्र का औपचारिक नाम अरब रिपब्लिक ऑफ़ इजिप्त है।

8). सबसे प्राचीन मृत्यु दंड की सजा भी प्राचीन इजिप्त में हमें दिखाई देती है। यह सजा 1500 BC में एमहर्स्ट पप्य्री को दी गयी थी, जिन्हें जहर खाकर खुदको मारना था।

9). प्राचीन मिस्र में लोग करीब 1400 देवी देवताओं की पूजा करते थे।

10). मिस्र से ज़्यादा पिरामिड सूडान में है।

11). मिस्र  का पहला पिरामिड कदम पिरामिड था, जिसे प्रसिद्ध इजिप्तियन आर्किटेक्ट इम्होटेप ने 2600 BC में फ़राओ ड्जोसेर के लिए बनाया था।

12). Statue of liberty को मिस्र में ही बनाया जाने वाला था।

13). मिस्र का एक शहर 1200 साल बाद समुंद्र में मिला था।

14). प्राचीन मिस्र में लोग पत्थर से बने तकियों पर सोया करते थे।

15). दुनिया की पहली Sailing boat मिस्र में ही बनाई गई थी।

16). मिस्र पर जब फिरौन का शासनकाल था तब वहाँ की मुद्रा दारू हुआ करती थी।

17). ऐसा कहा जाता है की प्राचीन मिस्र के पिरामिड का आकार सूरज की किरणों के प्रसार से प्रभावित होकर ही बनाया गया था।

18). प्राचीन मिस्र में एक बिल्ली को मारने पर मौत की सजा दी जाती थी।

19). प्राचीन मिस्र में यदि किसी के सामने से बिल्ली गुजर जाती थी तो घर के सभी सदस्यों को शोक के लिए अपनी सेली (eyebrow) मुंडवानी पड़ती थी।

20). प्राचीन मिस्र में अंधेपन के इलाज के दौरान सूअर की आँख मरीज़ के कान में डाली जाती थी।

Egypt ka rahasya in Hindi

21). मिस्र में मर्दो की साक्षरता दर करीब 84% है जबकी महिलाओं की सिर्फ 60% है।

22). मिस्र में हर साल सिर्फ 1 इंच बारिश होती है।

23). माना जाता है कि घड़ी को खोज मिस्र में ही हुई थी।

24). पशु पालन को शुरुआत भी मिस्र (egypt) से ही हुआ है।

25). मिस्त्र की 12 प्रतिशत कार्यशक्ति पर्यटन में लगती है।

26). प्राचीन मिस्र में, नौकरों को शहद में लिप्त कर दिया जाता था ताकि मधुमक्खियों को राजा से दूर रखा जा सकें।

27). सन् 2015 तक मिस्र के हर राष्ट्रपति को अपना कार्यालय गिरफ्तार होने या मरने की वजह से छोड़ना पड़ा था।

28). मिस्र और सूडान की बॉर्डर पर करीब 2000 किलोमीटर स्क्वायर जितनी ज़मीन लावारिस पड़ी है।

29). प्राचीन मिस्र में लोग मरे हुए इंसानो को पट्टियों में लपेटते थे, जिन्हें आज हम ममी कहते है। एक ममी पर 1.6km (1 mile) लंबी पट्टियाँ मिली है। कुछ मम्मियों में निकोटिन और कोकिन की थोड़ी मात्रा भी मिली है।

30). इजिप्त में, पुरुष और महिला दोनों आँखों का मेकअप करती है, जिसे कोहल कहा जाता है। उनके अनुसार इसने एक चमत्कारिक ठंडी शक्तियाँ होती है जो हमारी आँखों को इन्फेक्शन से बचाती है।

31). प्राचीन इजिप्तियन लोग देवी ईसिस के अश्रु से ही हर साल नील नदी में पानी ज्यादा बहता है और बाढ़ आती है। वे इस बाढ़ को “आंसुओ की रात” पर्व के नाम से उत्साह और उमंग के साथ मनाते है।

32). शादियों में अँगूठी पहनाने की प्रथा की शुरूआत मिस्र में ही हुई थी।

33). मिस्र में कुछ क़ब्रो के अंदर टॉयलेट्स पाए गए है।

34). कुछ लोगो का ऐसा मानना है की टाइटैनिक इजिप्त के क्षेत्र में ही डूबा था।

35). दुनिया का सबसे प्राचीन ड्रेस मिस्र से ही मिला है। जो 5000 वर्ष पुराना है।

36). मिस्र के इतिहास में विदेशी शक्तियों और आंतरिक राजाओं (फ़राओ) का अंश रहा है। ईसा के 4000 साल पहले से चला आ रहा साम्राज्य छठी सदी ईसा पूर्व में ईरानियों के आक्रमण के बाद ख़त्म हुआ।

37). मिस्त्र में अंतिम स्वदेशी साम्राज्य फारसियो का था जो 341 ईस्वी पूर्व तक राज करते थे उसके बाद ग्रीक ,रोमन और बीजानटिन लोगो ने उनकी जगह ली।

38). प्राचीन मिस्त्रवासियों का विशवास था कि ममीकरण से मृतक को सुरक्षित तरीके से पुनर्जन्म की तरफ ले जाया जा सकता है।

39). प्राचीन मिस्त्र के लोगो का रोटी मुख्य आहार और शराब मुख्य पेय पदार्थ था। कई लोग तो शराब के पात्रो को अपने साथ कब्र में रखने को कहते थे ताकि अगली दुनिया में शराब की कोई कमी ना हो।

40). नेपोलियन 1 July, 1798 को मिस्र गया था लेकिन यह अपने मिशन में कामयाब नही हो पाया और 3 साल, 2 महीना और 1 दिन के बाद 2 सितम्बर 1801 को वापिस फ्रांस लौट आया।

Facts about Egypt in Hindi

41). फ़राओ पेपी II (2246-2152 BC) का शासनकाल इतिहास में सबसे लंबे समय तक था – 94 साल। जब वे सिर्फ 6 साल के थे तभी मिस्र के राजा बन गये थे।

42). मिस्त्र के लम्बे इतिहास में इसे अलग अलग नामो से जाना जाता था जैसे प्राचीन साम्राज्यों (2650-2134 B.C.) के राज में मिस्त्र को Kemet या काली भूमि कहते थे। इसको विशाल रेगिस्तानो के कारण डेसहर्ट या लाल भूमि भी कहते थे। बाद में इसे Hwt-ka-Ptah कहने लगे जिसमे से Ptah एक प्राचीन मिस्त्र देवता का नाम था। ग्रीक लोगो ने Hwt-ka-Ptah को बाद में Aegyptus नाम दिया जो वर्षो बाद बदलकर Egypt हो गया।

43). मिस्र सबसे ज्यादा आबादी वाला मुस्लिम देश होने के साथ-साथ नार्थ अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है। 2017 के अनुसार इसकी आबादी लगभग 9,38,54,000 है और जिसका आधे से ज्यादा भाग शहरों में रहता है।

44). मिस्र में दुनिया के कुल पानी का 0.6% है. यहाँ की आबादी सबसे ज्यादा नील नदी के किनारे रहती है। यहाँ हर साल सिर्फ 1 इंच बारिश होती है।

45). सन् 1882 में ब्रिटेन ने मिस्र को गुलाम बना लिया था। फिर 28 फरवरी 1922 को मुश्किल से आजाद हुआ. लेकिन इसने खुद को गणराज्य 18 जून 1953 को घोषित किया।

46). 150 साल पहले, अमरीकन और यूरोपियन का ऐसा मानना था की मम्मी में विशाल उपचार करने की क्षमता होती है। वे मम्मी को निचे से उपर तक पाउडर में डालकर रखते थे और उसका उपयोग सभी तरह की बीमारियों के लिए औषधि के रूप में करते थे।

47). एक इजिप्तियनपिता ने अपने नवजात शिशु का नाम “फेसबुक” रखा था, यह नाम उन्होंने 2011 की इजिप्त क्रांति में फेसबुक द्वारा निभाई गयी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए रखा था। उनके नवजात शिशु का पूरा नाम फेसबुक जमाल इब्राहीम है।

48). दुनिया का सबसे पुराना गाना जिसमें लिरिक्स थे, जो प्यार के बारे में है.. वह भी मिस्र में ही पाया गया है. यह लगभग 4300 साल पहले लिखा गया था।

49). प्राचीन मिस्र में 30-30 दिन के 12 महीने होते थे. आखिर के 5 दिन त्योहार भी मनाए जाते थे ताकि साल के 365 दिन पूरे किये जा सके।

50). प्राचीन मिस्र के लोगों के पास गर्भ जाँचने का 70% सही तरीका था. महिला द्वारा खास तरह के बीजों पर पेशाब करने के बाद यदि ये बीज अंकुरित हो जाते थे तो समझो वह गर्भवती थी।

51). किसी एक दिन में लगभग 529 लोगो को फाँसी को सजा सुनाने का रिकॉर्ड भी मिस्र के पास ही है.. 2013 में हुए दंगे के ज़ुर्म में 25 मार्च 2014 को मिस्र के एक क्रिमिनल कोर्ट ने फाँसी की सजा सुनाई थी।

52). मिस्त्र के लोग ममियों को टूथ पिक के साथ दफनाते थे. माना जाता है कि प्राचीन मिस्र के निवासियों ने ही एक तरह की टूथपेस्ट की शुरुआत की थी. इसे बनाने में वे बैल के खुरों का पाउडर, जले हुए अंडे की छाल तथा राख के मिश्रण का प्रयोग करते थे।

53). प्राचीन मिस्र में जब कोई मर जाता था तब उसी के चेहरे जैसा एक मास्क उसे पहना दिया जाता था ताकि आत्मा को दोबारा शरीर पहचानने में आसानी हो।

54). प्राचीन मिस्र की महिलाएं आजाद थी। ये जमीन खरीद सकती थीं, जज बन सकती थीं और अपनी वसीयत लिख सकती थीं. अगर वह बाहर काम करती थीं, तो उन्हें समान वेतन दिया जाता था. वह तलाक़ भी दे सकती थीं और फिर से शादी भी कर सकती थीं. वह शादी से पहले कॉन्ट्रैक्ट भी कर सकती थीं, जिसमें वह शादी में लाई गई वस्तुओं के बारे में अपने विचार रख सकती थीं।

55). हिलेरी क्लिंटन जब 2012 में मिस्र आई थी तो उस पर भीड़ ने जूत्ते और टमाटर फेंके थे. ऐसा शायद पहली बार हुआ हो जब इतने बड़े नेता को दूसरे देश में इस तरह बेइज्जत किया गया हो।

Facts about mummies in Hindi

56). वैसे तो मिस्र में बने सभी पिरामिड रहस्यों से भरा हुआ है लेकिन इनमे सबसे ज्यादा रहस्य गिज़ा के पिरामिड के अन्दर मोजूद Tunnels में छुपा हुआ है।

57). मिस्र में स्थित पिरामिड क्यों बनाए गए? इसका सही जवाब आज तक नहीं मिला है लेकिन साइंटिस्ट मानते है की यह पिरामिड्स उस समय के राजाओ और रानियो के कब्र के लिए बनाया गया था।

58). मिस्र में बने पिरामिडो में इस्तेमाल किये गए पत्थरो का वजन 70 हजार किलो तक का हैं। आज के समय में भी एक बड़ी क्रेन 20 हजार किलो तक का वजन उठा सकती है तो 4000 साल पहेले उन लोगो ने 70 हजार किलो तक का वजन कैसे उठाया होगा? यह भी आज तक समज में नहीं आया है।

59). पिरामिड इतने Perfect कैसे बने? यदि हम पूरी धरती का सेंटर का पता लगाते है तो पता चलता है की धरती का मध्य बिंदु यह पिरामिड ही है। इससे साफ जाहिर हैं की उस समय जो तकनीक का इस्तेमाल किया गया था वो कोई दूसरी दुनिया से हैं।

60). एक और चौंकाने वाला तथ्य यह है की पिरामिड के अन्दर का टेम्परेचर हमेशा 20 डिग्री ही रहता है। ये भी एक कमाल हैं।


और अधिक लेख – 

1 thought on “मिस्र के बारे में 60 गजब रोचक तथ्य | Amazing Facts about Egypt in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *