वेलेंटाइन डे कैसे मनाये पूरी जानकारी | Valentines Day Kaise Manaye

वेलेंटाइन डे कैसे मनाये पूरी जानकारी | Valentines Day Kaise Manaye

Valentines Day Kyu Manaya Jata Hain – Valentines Day Information 

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास हैं जिसे शब्दो में बयां नहीं किया जा सकता हैं। और हम इंसान हैं और इंसान का एक बहुत अच्छा आदत हैं की हर वो दिन, चाहे वो ख़ुशी का दिन हो, या दुःख का दिन हो, उसे स्पेशल डे या त्यौहार के रूप में मनाते हैं, तो भला प्यार का दिन को लोग कैसे भूल सकते हैं ये तो सबसे बड़ी ख़ुशी होती हैं। इस प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है। ये दिन को लोग वेलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं। यह प्यार भरा दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए अलग ही अहमियत रखता है।

14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर ही होती है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है।

जहां चीन में यह दिन ‘नाइट्स ऑफ सेवेन्स’ के नाम से जाना जाता हैं तो वहीं जापान व कोरिया में इस पर्व को ‘वाइट डे’ का नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे व फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। यू.एस में ग्रीटिंग कार्ड के अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में प्रति वर्ष करीब एक बिलियन वेलेंटाइन्स एक-दूसरे को कार्ड भेजते हैं, जो क्रिसमस के बाद दूसरे स्थान सबसे अधिक कार्ड के विक्रय वाला पर्व माना जाता है। स्थानीय विरोध के बावजूद यह दिन भारत में भी बड़ी जोरो-शोर के साथ मनाया जाता हैं।

वेलेंटाइन डे का इतिहास – Valentines Day History In Hindi

1260 में संकलित की गई ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नामक पुस्तक में सेंट वेलेंटाइन का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। सम्राट अनुसार विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है इसलिए वो शादी के सख्त खिलाफ था। उसने आज्ञा जारी की कि उसका कोई सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करेगा। वही सम्राज्य में एक संत रहता था जिसका नाम था वेलेंटाइन, यह पुजारी ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। और उसने चुपके से कई सैनिको, अधिकारियों का विवाह करवा दिया। इस बात की जानकारी सम्राट को हो गयी। राजा ने तुरंत उसे गिरिफ्तार कर उसे फांसी की सजा सुनाई। संत वेलेंटाइन भी राजा की ही बेटी से प्यार करते थे। संत को 6 फरवरी को सजा सुनाई गयी थी की उसे 14 फरवरी को फांसी में लटकाया जाए। इस बिच उसे 8 दिनों तक कैद में रखा गया। यही वो दिन था जब संत वेलेंटाइन ने हर एक दिन को स्पेशल डे के रूप में मनाया और 14 फरवरी को उसने वेलेंटाइन डे मनाया, उसके बाद उसे फांसी हो गयी। तब से लेकर आज तक उसकी अमर प्रेम कहानी की याद में वेलेंटाइन डे मनाया जाता हैं। और हर कोई दुआ करता हैं की हमारी प्यार भी अमर रहे।

कैसे मनाये वेलेंटाइन डे – How To Celebrate Valentine’s Day In Hindi

हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता हैं। इस दिन लोग अपने चाहने वाले को गिफ्ट, सप्राइज, पार्टी, बुक आदि. देकर प्यार का इजहार करते हैं। साथ अपने चाहने वाले को याद दिलाते हैं वो आपसे कितना प्यार करते हैं। ये बहुत ही खास मौका होता हैं। इसमें लोग पुराणी यादो को ताज़ी करते हैं, अपने दिल की बात दिल खोलकर करते हैं। एक दूजे के साथ जीने और मरने का प्रॉमिस करते हैं। वेलेंटाइन डे एक दिन का नहीं 8 दिनों तक चलने वाला एक खुशनुमा त्यौहार हैं। चलिए मैं ये 8 दिनों के बारे में बताता हूँ की इसे कैसे मनाये जाते हैं..

Complete Valentine Week List In Hindi

1). Rose Day: February 7th, 2019

इस दिन में लोग अपने चाहने वाले को गुलाब का फूल देते हैं।

2). Propose Day: February 8th, 2019

इस दिन में लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं की वो आपसे कितना प्यार करता हैं या आप उससे कितना प्यार करते हैं।

3). Chocolate Day: February 9th, 2019

ये दिन चॉकलेट गिफ्ट करने का दिन होता हैं। इस दिन लोग अपने कपल को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

4). Teddy Day: February 10th, 2019

इस दिन लोग अपने प्यार को टेडी बेयर गिफ्ट करते हैं और एहसास दिलाते हैं की आप भी ऐसे ही क्यूट हैं।

5). Promise Day: February 11th, 2019

इस दिन लोग प्रोमिस करते हैं की वो जिंदगी भर आपका साथ निभाएंगे, साथ जीने-मरने की कसमे खाते हैं।

6). Hug Day: February 12th, 2019

इस दिन लोग जिससे प्यार करते हैं उससे गले मिलते हैं। जिसे हग डे के नाम से जाना जाता हैं।

7). Kiss Day: February 13th, 2019

हालाँकि हमारी सभ्यता में किश उतना मायने नहीं रखता हैं क्योंकि हम इंडियन हैं। लेकिन इस दिन में लोग अपने चाहने वालो को किश करते हैं।

8). Valentine’s Day: February 14th, 2019

ये वेलेंटाइन डे का अंतिम दिन होता हैं, जिसे वेलेंटाइन डे कहते हैं। इस दिन लोग जिससे प्यार करते हैं उसके साथ टाइम बिताते हैं। साथ में रह कर प्यार की बाते करते हैं।

अपने वेलेंटाइन डे को खास कैसे मनाये – Valentines Day in Hindi

  • इसमें आप अपने गर्ल फ्रेंड, वाइफ को जितना हो सके खुश करने का कोशिश करे, क्योंकि इस दिन का उन्हें बहुत इंतिजार रहता हैं।
  • अगर आप अपने लवर से मिल रहे हो तो किसी रोमॅंटिक प्लेस ले जा कर उसे गुलाब का फूल दे सकते हैं।
  • आप अपने गर्ल फ्रेंड, वाइफ को कही डिनर, या रोमांटिक प्लेस में घूमने ले जा सकते हैं।
  • आपके प्यार का याद जिस-जिस जगह पर जुड़ा हैं वहां घूमने ले जा सकते हैं और पुराणी यादें ताजा कर सकते हैं।
  • जितना अच्छा ग्रीटिंग कार्ड हो उतना बढ़िया हैं, इसके साथ आप अपना पर्सनॉल लेटर भी रख के दें सकते हैं।
  • इस पीरियड में लड़ाई या किसी प्रकार का गिला शिकवा हो तो उसे भूल जाए।
  • इस दिन आप अच्छे से अच्छा कपडा पहने।
  • हर ख़ुशी का पल में लोग मुह मीठा करते हैं इसलिए इस वेलेंटाइन डे में चॉकलेट, मीठा, गिफ्ट करना न भूले, और जितना बढ़िया गिफ्ट करेंगे, उतना ही आपके चाहने वाला आप से खुश होगी।
  • और कोशिश करे की हर वो स्पेशल डे को सबसे पहले आप विश करे।

और अधिक लेख –

Please Note : – Valentines Day History & Story in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

1 thought on “वेलेंटाइन डे कैसे मनाये पूरी जानकारी | Valentines Day Kaise Manaye”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *