ब्रेकप होने के बाद खुद को कैसे संभाले | After Breakup Tips In Hindi

Breakup ke Bad Khud ko Kaise Sambhale / हेलो डियर फ्रेंड मैं अपने ब्लॉग मे हमेशा कुछ ऐसे आर्टिकल लिखने का कोशिश करता हूँ जिससे लोगो को फ़ायदा हो। कुछ ज्ञान मिले। इसलिए मैने ब्लॉग का नाम भी अच्छी ज्ञान रखा हूँ। पर आज मैं एक ऐसे टॉपिक्स पे आर्टिकल सेयर कर रहा हूँ जो बिल्कुल अलग तरह का है। इसे लिखने पीछे मेरा एक ही मकसद है की शायद ये आर्टिकल पड़ने के बाद वे लोग जो दिल टूटने के बाद ग़लत कदम उठाने का सोचते है शायद उसे ये आर्टिकल पड़ने के बाद अपना रास्ता चेंज कर ले। और अपना आगे के जिंदगी जीने लगे। तो चलिए जानते है ब्रेकप या दिल टूटे तो कैसे संभले..

Break-Up

ब्रेकप होने के बाद खुद को कैसे संभाले – After Break up Tips in Hindi

आपके जिंदगी सबकुछ सही चल रहा हो फिर अचानक से बुरा वक्त आने लगता है आपने जिसके पीछे बहुत मेहनत की अपना पूरा जिंदगी लगा दिया। अपना लाइफ का जीने का तरीका चेंज कर दिया। उसके सपनो के लिए अपने सपनो को भुला दिया, उसे पाने के लिए कितनो से लड़ाई कर ली, अपनो को उसके लिए छोड़ दिया, और एक दिन वही आपको छोड़ के चला गया तो बेशक आपको दर्द होगा, और इतना दर्द होगा के संभाला मुस्किल हो जाता है ऐसा लगता है की मुझे उसके सिवा और कोई नही चाहिए, जिंदगी उसके बिना अंधेरा लगने लगता है अगर आपको भी ये दर्द होता हो तो समझ ले आप सच मे उससे प्यार करते थे।

लेकिन आप याद रखे आप पहले इंसान नही है जो ये सब झेल रहे है, आपसे पहले भी कितनो का दिल टूटा, कितनो ने प्यार मे धोखा खाया है। इसलिए ये मत सोचिए की सिर्फ़ आप के साथ ये सब हो रहा है, और बहुत लोग ऐसे भी है जो गिरने के बाद भी संभले है। और अपनी बाद का जिंदगी अच्छे से गुज़ारे है बस उन्होने जीने का तरीका सिख लिया था, एक बात हमेशा याद रखे आपके जीवन जो भी कुच्छ हो रहा है वो पहले से किस्मत मे लिखा हुवा है और जिस कारण से दिल टूटा या धोखा दिया वो कारण तो सिर्फ़ एक बहाना है, और जो भी होता अच्छे के लिए होता इसलिए उतना ज़्यादा सोचा मत कीजिए।

जिंदगी मे अपना फॅमिली के अलावा कोई अपना नही है ये हमेशा याद रखे, बाकी आपके जीवन जो भी आता है वो पराया है वो कभी आपको छोड़ सकता है उसे फ़र्क नही पड़ेगा इसलिए टेंसन मत लो, अरे gf/bf तो एक चलती बस की तरह है एक बस छूटेगी दूसरी बस आएगी फिर इतना सोचना क्या, सोचना है तो अपना फॅमिली के बारे मे सोचो जिन्होने तुम्हे पैदा किया, तुम्हे जिंदगी दी।

नॉर्माली ब्रेकप का रीज़न एक ही होता है, किसी तीसरे के एंट्री करना, जैसे आप किसी से प्यार कर रहे है और फिर भी वो किसी और से बात करने लगता है। या आप से चिट्टिंग करता है, जिस वजह से ब्रेक-उप हो जाता पर क्या वो किसी से प्यार कर सकता है तो आप नही..??? आप मे कुछ कमी हे क्या,..??? या आप किसी से डरते है,…??? या उसके अलावा दुनिया मे कोई नही है,..??? अगर ये बात है तो आप बिल्कुल ग़लत सोच रहे है, हाँ अगले बार प्यार करे तो थोड़ा देख-समझ के करे जिससे करे उसे अच्छी तरह से जान ले, वो आपके टाइप का है या नही, बिना जाने-समझे प्यार ना करे।

फिर भी कभी-कभी हालत ऐसे रहते है की कुछ भी समझ मे नही आता है क्या करे, कहा जाए, किस्से मिले, कुछ भी मन नही करता है, तो चलिए हम बताते है आपको क्या करना चाहिए उस बेवफा को भूलने के लिए।

ब्रेकप होने के बाद अपने आप को कैसे संभाले – BreakUp Ke Bad Kya Kare

  • वैसे जितना आसानी से कोई बात बोल दिया जाए उतना आसानी से वो काम होता नही है। ये हक़ीकत है, फिर भी ये भी हक़ीकत है की कुछ भी इंपॉसिबल नही है। हाँ भूलने मे कुछ टाइम लगेगा पर 100% आप उसे भूल जाएँगे बस आपको ऐसे टाइम मे अपना आपा नही खोना है। अरे इंसान का दिल ऐसा होता है की अपना फॅमिली मे को मरता है तो उसे कुछ टाइम के बाद लोग भूल जाते है तो वो तो आपका बस प्यार था। उसे भूलने मे आपको लगभग 3 महीना से 1 साल लग सकते ये एक नॉर्मल टाइम है इतना दिन के अंदर लोग ब्रेकप से सम्भल जाते।
  • सबसे पहले आपके पास जो भी उसका समान है चाहे कितनो इंपॉर्टेंट या महँगा उसे फेंक दे या जला दे और मौका मिले तो उसे वापस भी कर दे। अरे उसका समान रख के क्या फ़ायदा जो प्यार का अहमियत ही ना समझे। प्यार का कदर ही ना किया हो। ये बहुत ज़रूरी चीज़ है, अगर आप उसका समान अपने पास रखते हैं तो आप उसे कभी भूल नही सकते। जब भी उसका समान देखेंगे तब वो याद आएगा, इसलिए इसे मिटा दे।
  • अगर आपके पास उसका मोबाइल नंबर, SMS, या सोशियल साइट पे फ्रेंड है तो उसे रिमूव (DELETE) करे। जैसे फ़ेसबुक, WhatsApp, कही भी, और कभी भी उसका अपडेट चेक करने का कोशिस ना करे। जैसे होता है ना, की कुछ टाइम बाद उसका फ़ेसबुक अपडेट देख रहे है। उसका छिप के पिच्छा कर रहे, वो किससे बात कर रहा है, किस्से मिल रहा है। ये सब करने का कोई ज़रूरत नही है इससे कोई फ़ायदा नही होगा बस आपको ये सब से प्राब्लम होगा और कुछ नही। इसलिए दिल ना माने फिर भी इस चीज़ को कंट्रोल करे। अरे जिसे जाना था वो चली गया, अपना आगे क्या करना वो सोचे।
  • ऐसे जगहो पे ना जाए जहा आप उससे मिला करते थे। कुछ टाइम के लिए, जहा आपका और उसका कुच्छ याद बसा हो ऐसे जगहो से दूरी बना ले, और अगर आप चाहो तो आप कुछ टाइम के लिए बाहर चले जाओ।
  • ऐसे टाइम मे अकेले ना रहे इससे आपका आपका मानसिक स्थिति खराब होगी। इसलिए मन ना भी करे तो भी अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताए। और जो आपके सबसे करीब दोस्त है और आपको जिसपे भरोसा है उसे अपना दर्द बताए, क्यूकी दर्द बाटने पे कम होता है।
  • आप वही काम करे जिसमे आपको पहले सबसे ज़्यादा मन लगता था। उसके अलावा, और आप अपने पुराने दोस्तों से बात करे।
  • लाइफ इतना सीधा नही है, आपको लाइफ मे हमेशा कुछ ना कुछ प्राब्लम झेलना पड़ेगा। कभी गीरेंगे तो कभी उठेंगे। इसलिए अगर अभी से इतना छोटा बात मे ऐसे हालत कर लेंगे तो कैसे होगा? इसलिए अपना पोज़िशन बनाए रखे, आपमे कमी क्या है। अरे उसे कोई मिल सकता है तो आपको भी कोई मिल जाएगा। और भगवान आपके किस्मत मे जिसको बनाया होगा वही आपके साथ जीवन भर रहेगा। और जो चला गया वो आपकी किस्मत नही होगा इसलिए चला गया, ये तो भगवान का मर्ज़ी था, और इसलिए गया क्यूकी वो आपके लायक नही था। आपके जो लायक होगा वो आगे कभी ना कभी मिल ही जाएगा। इसलिए किस्मत पे भरोसा रखे, और जीना सीखे।
  • अगर आप उसके लिए ग़लत कदम उठाते है जैसे, शूसाइड करना, हाथ काट लेना, एनी थिंग। तो याद रखे, आपसे बड़ा बेवकूफ़ कोई नही होगा, बस आप किसी का कुछ बिगाड़े नही, बस अपना लॉस कर रहे है। और सिर्फ़ अपना फॅमिली को प्राब्लम दे रहे है। दुनिया आपके और आपका फॅमिली पे हँसेगा और कुछ नही। ना ये सब करने से वो वापस आएगा और ना ही उसे कोई फ़र्क पड़ेगा। अरे सपोज़ आप ये सब करके उसे कुच्छ टाइम के लिए बुला भी ले तो क्या वो नेक्स्ट टाइम फिर ऐसा नही करेगा। बिल्कुल करेगा क्यूकी इंसान का नेचर और सिग्नेचर कभी चेंज नही होता। इसलिए जिसे जाना उसे जाने दीजिए।
  • अपने आप पर ध्यान दीजिये। अच्छी नींद,अच्छा भोजन और थोडा व्यायाम करे, वो करिये जो काम आप को हमेशा से पसंद था। शाम को टहलने जाए, या फिर व्यस्त रहने के लिए घर के काम पे हाथ बटाये।
  • ड्रग्स और नशा बिल्कुल ना करे, इन सब चीज़ो से दूर रहे, ये आपको और उसका याद दिलाएगा। अपना मन लगाने के लिए, क्रिकेट, फुटबॉल, कोई गेम खेले या बाड़िया गाना सुना कीजिए। जिसमे आपको मन लगता हो, ये भूलने का मूल मंत्र है।
  • अंत मे अगर आपको ज़रूरत महसूस हो तो कृपया किसी मनोवैज्ञानिक से मिले।

और अधिक लेख – 

If you like these “How to Reclaim Your Self-Respect After a Bad Breakup” then please like our facebook page & share on Whatsappp.

4 thoughts on “ब्रेकप होने के बाद खुद को कैसे संभाले | After Breakup Tips In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *