तोता के बारे में मजेदार रोचक तथ्य और जानकारी Parrot in Hindi

Parrot Facts in Hindi/ तोता एक बहुत सुन्दर और घरेलु पक्षी है। तोते का वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला क्रेमरी  है। इसके पंख हरे रंग के होते हैं। इसकी एक लाल रंग की चोंच होती है। इसकी चोंच मुड़ी हुई होती है। तोते की गरदन पर काले रंग के वृत्त होते हैं। कुल मिलाकर यह एक बेहद आकर्षक पक्षी होता है। यह दाने, फल, पत्ते, बीज, आम एवं उबले चावल इत्यादि खाता है। तोता, पक्षियों के सिटैसी गण के सिटैसिडी कुल का पक्षी है, जो गरम देशों का निवासी है। इसकी आवाज़ छोटे बच्चे भी पहचानते हैं। यह मनुष्यों की बोली की नक़ल बखूबी कर लेता है।

तोता के बारे में कुछ जानकारी - Information in Hindi About Parrot

तोता के बारे में कुछ जानकारी – Information in Hindi About Parrot

तोता एक शाकाहारी पक्षी है। तोते का मुख्य भोजन फल और तरकारी है, जिसे ये अपने पंजों से पकड़कर खाते रहते हैं। मुख्यतः तोते हरी मिर्च को बहुत प्रेम से खाना पसन्द करते है, और कुछ फल जैसे- अमरुद आम भी खाते है। तोते की बोली कड़ी और कर्कश होती है, लेकिन कुछ सिखाए जाने पर तोता एकपत्नीव्रती पक्षी है। तोते की आवाज़ तीखी क्रीक क्रीक क्रीक, चाहे उड रहा हो या बैठा हो यह शोर मचाता ही है।

तोते झुंड में रहने वाले पक्षी हैं, जिनके नर मादा एक जैसे होते हैं। इसकी मादा पेड़ के कोटर या तनों में सुराख काटकर 1 से 12 तक सफ़ेद अंडे देती है। तोते के मुख्य निवास स्थान ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड हैं, जहाँ के अनेक प्रकार के रंगीन तोते प्रति वर्ष पकड़कर विदेशों में भेजे जाते हैं। तोता पूरे भारत में कहीं भी आसानी से दिख जाता है चाहे वह हिमालय की तराई हो या राजस्थान के कम पेडों वाले इलाक़े, दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ो तक पैराकीट दुनिया भर के सभी गर्म इलाक़ों में पाए जाते हैं।

Parrot – तोता पक्षियों के सिटैसी गण के सिटैसिडी कुल का पक्षी है। तोते बहुत सक्रिय होते हैं और इन्हें काफ़ी स्थान की आवश्यकता होती है। इनमें से अधिकांश अन्य पक्षियों के प्रति आक्रामक होते हैं। ख़ासतौर पर अगर ये जोड़े में हों। हालांकि इनकी आवाज़ पतली होती है, इनमें से कुछ अच्छे नक़लची बन जाते हैं। प्रकृति में स्वतंत्र रूप से और पक्षीगृहों में इनकी कई रंगों की क़िस्में तथा प्रजातियों पायी जाती है। छोटे आकार और चौड़ी पूँछ वाले तोते सेफ़ोटस की पाँच प्रजातियाँ हैं। जिनका कोई विशेष समूह नाम नहीं है। मादा रोज़ेल्ला नर की अपेक्षा सुस्त होती है। पिंजरे में रखने के लिए लोकप्रिय पक्षी रोज़ेल्ला मज़बूत और सुंदर होते हैं, लेकिन अन्य प्रजातियों के प्रति ये बहुत झगड़ालू होते हैं।

Parrot History in Hindi

तोते की इतिहास की बात करे तो, तोते को पहले प्राचीन मिस्र और फिर भारतीयों और चीनी द्वारा पालतू जानवरों के रूप में रखा गया था। उन्हें 300 ईसा पूर्व में यूरोप में लाया गया था, अक्सर अमीरों या कुलीनों द्वारा रखा जाता था। प्रसिद्ध लोग जिनके पास पालतू तोते थे, उनमें अरस्तू, किंग हेनरी VIII, मार्को पोलो, क्वीन इसाबेला, मैरी एंटोनेट, क्वीन विक्टोरिया, मार्था वाशिंगटन, टेडी रूजवेल्ट और स्टीवन स्पीलबर्ग शामिल हैं।

तोता का बारे में रोचक बातें – Facts About Parrot in Hindi

1). ऐसा माना जाता है कि तोता मनुष्य द्वारा पाला जाने वाला सबसे पुराना और पहला जीव है।

2). मनुष्यों की बोली की हूबहू नकल करने के मामले में अफ्रीका का स्लेटी तोता सबसे प्रसिद्ध है।

3). तोते के बारे में एक खास बात हैं की तोता सबसे चतुर पक्षी माना जाता है।

4). कभी भी तोता को चॉकलेट न दे, क्यूंकि तोता के लिए चॉकलेट ज़हरीली होती है।

5). तोता की अब तक 350 प्रजातियां खोजी जा चुकी है।

6). तोते बड़े शोर मचाने वाले पक्षी होते है और यह हमेशा समूह में रहना ही पसंद करते है।

7). तोता का जीवनकाल करीब 10-75 साल का होता है।

8). क्या आप जानते हैं तोता के चिल्लाने की आवाज़ करीब 1 मील दूरी से सुनी जा सकती है।

9). तोते एकमात्र ऐसे पक्षी है जो अपनी पैर की उंगलियों से अपने मुह में खाना पहुँचा सकते है।

10). दुनिया में सबसे छोटे तोते “Pacific Parrotlet” होते है।

11). कुछ तोते खाना ढूंढ़ने के लिए हर रोज़ करीब 1000 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकते है।

12). तोते अपना घर अक्सर किसी पेड़ के गड्ढे में ही बनाना पसंद करते है।

13). तोतों में Vocal Cord नहीं होती है जिसकी वजह से उनका अपने गले पर पूरा कंट्रोल होता है।

14). कुछ तोतो का वजन बिल्लियों के बराबर भी हो सकता है।

15). एक रिसेर्च के मुताबिक इस धरती पर तोतो का जन्म करीब 5.9 करोड़ साल पहले हुआ था।

16). क्या आप जानते हैं तोते कई रंगों के होते है लैकिन उनके अंडे हमेशा पुरे सफ़ेद रंग के ही होते है।

17). किसी तोते को देख कर आप नहीं बता सकते की ये नर है या मादा। इसके लिए आपको ब्लड टेस्ट करना होगा।

18). हालाँकि कुछ तोते मांसहारी भी होते हैं जो केवल छोटे –छोटे जीव जा कीड़े –मकौड़े खाते हैं।

19). कुछ तोते अपने स्वयं के कैल्शियम की खुराक पीसते हैं।

20). न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला काकापो संसार का सबसे बड़ा तोता है जो अपने वजन की वजय से उड़ नहीं सकता जिस कारण जंगली बिल्लियां इन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। इस तोते का अस्तित्व खतरे में मंडरा रहा है।

21). काकापो दुनिया का सबसे बड़ा तोता है इसका वजन नौ पाउंड तक हो सकता है और दो फीट से अधिक लंबा हो सकता है।

22). आपकी जानकारी के लिए बता दे, भारत में तोते को पिंजड़े में पालना गैर कानूनी है।

23). तोते ही एकमात्र ऐसे पक्षी हैं जो अपने पैरों से खाना पकड़ कर ठीक उसी तरह खा सकते हैं जैसे हम इंसान अपने हाथों से खाते हैं।

24). ते के बारे में एक और आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यदि आप एक तोते को बोलना सिखाते हैं और इसे जंगली में छोड़ देते हैं तो यह बाकी तोतों को भी बोलना सिखा सकता है।

25). आपको जानकर हैरानी होगी की तोते का 2 करोड़ 30 लाख साल पुराना जीवाश्म पाया गया है जिनके हड्डियों की संरचना आज के तोते की तरह ही थे।

FAQ – About Parrot in Hindi

Q. तोता क्या खाता है?

Ans. तोते सब्जियां, अनाज के दाने, बीज, फल, फूल आदि खाते हैं।

Q. तोता आवाज कैसे निकलता है?

Ans. अमेरिका में ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तोते के दिमाग पर अध्ययन किया जिससे पता चला कि तोते के पास स्वर रज्जु नहीं होते है। जिससे उनका अपने स्वर पर पूरा कंट्रोल होता है। इसलिए तोता मनुष्य की आवाज नकल कर सकता है।

Q. क्या तोता मांसाहारी है?

Ans. तोता एक सर्वाहारी पक्षी है यानि ये शाकाहारी भी होते हैं और मांसाहारी भी। ये फल-सब्जियों के अलावा छोटे-छोटे कीड़े भी खा सकते हैं।

Q. तोते को क्या नहीं खिलाना चाहिए?

Ans. तोते को दूध, दूध से बने पदार्थ, चॉकलेट, एवोकाडो आदि नही खिलाना चाहिए ये सभी उनके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

Q. तोते की उम्र कितनी होती है?

प्रजाति के अनुसार तोते का जीवनकाल 10 से 75 साल तक हो सकता है।

Q. तोता की विशेषता क्या है?

Ans. ऊपर इस लेख में हमने तोते की कई ऐसी विशेषताओं के बारे में जाना है, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।


और अधिक लेख –

Please Note : – Parrot Facts In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *