पानी पीने का सही समय और तरीका | Pani Pine ka Sahi Tarika aur Samay

शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए पानी का सेवन करना जरूरी है। इस दुनिया में जितने भी प्राणी हैं सभी को पानी की जरुरत पड़ती है। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारे शरीर में 60 से 70 प्रतिशत पानी पाया जाता है। अममून जब हमें प्यास लगती है तब हम पानी का सेवन कर लेते हैं, परंतु ऐसा करना ठीक नहीं है। अगर सही समय पर और सही तरीका से पानी नहीं पीते तो आपको नुक्सान भी हो सकता हैं। तो चलिए दोस्तों जानते हैं पानी पिने का सही तरीका और सही समय..

पानी पीने का सही समय और तरीका | Pani Pine ka Sahi Tarika aur Samay

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं सही तरीके से पानी कैसे पीते हैं – Pani Pine ka Sahi Tarika kya Hain

आजकल पानी बोतल को ऊपर से पीने का चलन बढ़ता जा रहा है जोकि एकदम गलत है। पानी को हमेशा गिलास या किसी बर्तन से मुंह लगाकर पीना चाहिए और पानी को गट-गट करके पीने की बजाए सिप-सिप कर धीरे-धीरे पीना चाहिए। जैसे कि आप गर्म चाय पीते हैं ठीक वैसे ही। इसका कारण यह है कि जब हम पानी पीते हैं, तो हमारी लार भी पानी में मिलकर अंदर जाती है। साथ ही शरीर के तापमान के अनुसार पानी पेट में पहुंचता है। पानी को धीरे-धीरे पीने से पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती और एसिडिटी, गैस, डकारें जैसी बीमारियां नहीं होती।

आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका बैठकर पानी पीना है। अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी तेजी से पेट के निचले हिस्‍से में चला जाता है जिससे पानी के पोषक तत्‍व शरीर को पर्याप्‍त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं। गर्मियों में बहुत से लोग घर पहुंचते ही फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। लिहाजा बहुत ज्यादा ठंडा और बर्फ वाला पानी पीने की बजाए नॉर्मल पानी ही पिएं।

अब जानते हैं पानी पिने का सही समय क्या हैं? – Pani Peene ka Sahi Time Table

जिस तरह से पानी को सही तरीके से पिने से लाभ मिलते हैं उसी तरीके अगर हम पानी को सही समय पिए तो, इसके लाभ डबल हो जाता हैं। आप इस समय पानी पियें..

  • आयुर्वेद के मुताबिक सुबह खाली पेट पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। सुबह उठकर खाली पेट कम से कम 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं इससे रात भर शरीर में जमा हुई अशुद्धियां पेशाब के जरिए निकल जाएंगी।  साथ ही सुबह खाली पेट पानी पीने से कब्‍ज में भी राहत मिलती है।
  • खाना खाने से करीब 30 मिनट पहले पानी पीना चाहिए, इससे खाना आसानी से पचता है। खाने के साथ खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • रात को सोने से पहले तीन घूंट पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालाँकि इस समय ज्यादा पानी ना पियें, अगर आप सोने से ठीक पहले ज्यादा पानी का सेवन करेंगे तो आपको रात में बार-बार टॅायलेट जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाएगी। नींद पूरी न होने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है।
  • किसी भी तरह की एक्सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, इससे आपकी मांसपेशियों को एनर्जी मिलेगी।
  • नहाने से आधा घंटा पहले पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। जब आप घर से बाहर निकल रहे हों तो तीन से चार घूंट पानी पी कर जरूर निकलें।
  • दिन में ज्यादा पानी पिएं और शाम होते-होते इसकी मात्रा कम कर दें इससे आप रात में आराम से नींद पूरी कर पाएंगे।

अब सवाल रही हर रोज कितना पानी पीना चाहिए ? – Roj Kitna Pani Pina Chahiye

आयुर्वेद के अनुसार अपने शरीर के वजन के 10 वे भाग को 2 से घटाने पर जो संख्या आती है उतने लीटर पानी पीना सही माना जाता है। जैसे कि मान लीजिए आपका वजन 70 किलो है तो उसका 10 वां भाग 7 होगा। अब उसमें से 2 घटाने पर 5 की संख्या आएगी इसका मलतब है कि आपको रोजाना 5 लीटर पानी पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, जिससे आपका पाचन सही तरीके से होता है। पानी पीते रहने से शरीर में फैट जमा नहीं होता। पानी ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में मदद करता है।

इन चीजों से बचे –

  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर के सामान है। बहुत जरूरी हो तो एक घूंट पानी ले सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा तो भूलकर भी न पिएं।
  • धूप से आने के तुरंत बाद पानी पिने से बचे, इससे आपको बहुत नुक्सान हो सकता हैं। इस तरह पेशाब या मल त्याग करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
  • कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हे खाने के तुंरत बाद पानी पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है जैसे कि खीरा, केला, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, इसलिए इन चीजों को खाने के बाद तुरंत पानी न पिएं।
  • एक्सरसाइज, योगा, वॉक या हार्ड वर्क करने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। साथ ही गर्म दूध, चाय, पकवान के ठीक बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए।
  • ठंडा पानी पीने से हमेशा बचना चाहिए। हो सके तो गर्मियों में ठंडे की जगह नॉर्मल पानी पिएं।

वीडियो में देखे :-

Also read more:

दोस्तों The Right Way To Drink Water in Hindi में दी गयी जानकारी से जुड़े कोई सवाल हो तो हमें कमेंट में पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *