कियारा आडवाणी की जीवनी | Kiara Advani Biography in Hindi

Kiara Advani – कियारा आडवाणी भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती हैं। इन्हें प्रसिद्धि 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह से मिली। फिल्म में इन्होंने प्रीति का किरदार निभाया। कियारा ने कुछ समय पहले ‘लस्ट स्टोरीज़’ में अपने मास्टरबेशन सीन से सनसनी मचाई थी।और ये फिल्म जगत में एक उभरती हुई सितारा हैं।

कियारा आडवाणी का परिचय - Kiara Advani Biography in Hindi

कियारा आडवाणी का परिचय – Kiara Advani Biography in Hindi

कियारा का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगदीप आडवानी और माता का नाम जेनेविव जाफरी है। कियारा के पिता एक व्यवसायी और माता शिक्षिका है। कियारा सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती है और उनकी मां एक स्कॉटिश, आयरिश, पुर्तगाली और स्पेनिश मूल की है। उनका एक छोटा भाई भी है मिसाल। वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बचपन की दोस्‍त रही हैं।

वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बचपन की दोस्‍त रही हैं। कियारा दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय अशोक कुमार की पोती और एक अन्य दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय सईद जाफरी की नातिन हैं।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से की और जय हिंद कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई की। कियारा का नाम आलिया आडवाणी था लेकिन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया था। वह बचपन से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। वह पढ़ाई में अच्छी थी और उसने कक्षा 12 में 92% अंक हासिल किए। स्नातक होने के बाद, उसने अनुपम खेर और रोशन तनेजा के साथ कम समय के लिए अभिनय सीखा।

कियारा का कैरियर – Kiara Advani Career in Hindi

कियारा ने अपने करियर की शुरुआत कबीर सदानंद की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म “फुगली”से की। जो वर्ष 2014 में आई थी। हालांकि फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सकारात्मक समीक्षा मिली और एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में प्रशंसा मिली।

इसके बाद वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक, “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ”में उनकी पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाया। फिल्म ने एक बड़ी व्यावसायिक सफलता प्राप्त की।

फिर उन्होंने अब्बास मस्तान की फिल्म “मशीन” में मुख्य भूमिका निभाई। कियारा ने तेलुगु इंडस्ट्री में फिल्म “भारत अने नेनु” से शुरुआत की। उन्होंने एक तेलुगु फिल्म विनय विद्या राम में महेश बाबू के साथ काम किया।

फिर लस्ट स्टोरीज़ जो एक विवाहित महिला की कामुकता और असंतुष्ट सेक्सुअल जीवन पर आधारित है, मे मास्टरबेशन जैसा बोल्ड सीन किया। वह फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कबीर सिंह के बाद फेमस हुई। इसमें कियारा ने प्रीति का किरदार निभाया और फिल्म में उनके सह कलाकार शाहिद कपूर थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और कमाई में झंडे गाडे।

Awards 

  • ज़ी सिने अवार्ड्स तेलुगु के लिए बेस्ट फाइंड ऑफ़ द ईयर फ़िल्म के लिए भारत अने नेनु (2019)
  • वर्ष के उभरते स्टार के लिए एशिया विजन अवार्ड (2019)

कियारा आडवाणी से जुड़े रोचक बातें – Kiara Advani Facts

  1. बेबी किआरा विप्रो बेबी सोप टीवी में अपनी माँ के साथ कमर्शियल में दिखाई दी।
  2. कियारा मॉडल शाहीन जाफरी की भतीजी है। एक साक्षात्कार में, किआरा ने कहा कि उसकी चाची शाहीन ने 20 के दशक में सलमान खान को डेट किया था।
  3. कियारा और उनका परिवार सलमान खान के बहुत करीब है, और किआरा को 2014 में “फुगली” से फिल्मों में लॉन्च किया गया था, जो सलमान खान द्वारा निर्मित थी।
  4. जब उन्होंने 2014 में बॉलीवुड में पदार्पण किया, तो उन्होंने अपना नाम आलिया से बदलकर किआरा कर लिया; जैसा कि आलिया (आलिया भट्ट) पहले से ही इंडस्ट्री में थीं।
  5. इनका नाम फिल्म अंजाना अंजानी में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ‘कियारा’ से प्रेरित है।
  6. 2014 में, किआरा को वर्ष की सबसे desirable महिलाओं में से एक चुना गया था।
  7. एक साक्षात्कार में, कियारा ने खुलासा किया कि हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर उनका बहुत बड़ा क्रश था।
  8. कियारा एक passionate बाइकर है।
  9. अभिनेत्री जूही चावला उनकी aunt हैं।
  10. कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी बचपन के दोस्त हैं।

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *