अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की जीवनी | Jhanvi Kapoor Biography Hindi

Jhanvi Kapoor – जाह्नवी कपूर भारतीय सिनेमा की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। इन्होने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा हैं। जाह्नवी कपूर मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की जीवनी | Jhanvi Kapoor Biography Hindi

जाह्नवी कपूर का परिचय – Jhanvi Kapoor Biography in Hindi

नाम जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
जन्म दिनांक 7 मार्च, 1997
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
व्यवसाय अभिनेत्री
पिता का नाम बॉनी कपूर (फिल्म निर्माता)
माता का नाम श्रीदेवी (अभिनेत्री)
भाई  अर्जुन कपूर (सौतेला)
बहन खुशी कपूर, अंशुला कपूर (सौतेली)
नागरिकता भारतीय
पहली फिल्म धड़क
लम्बाई 1.63m

शुरुवाती जीवन – Early Life of Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई के प्रसिद्ध कपूर परिवार में हुवा। इनके पिता बोनी कपूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर हैं। इनकी माँ श्रीदेवी एक मशहूर फिल्म अभिनत्री थी जिनका निधन 2018 में दुबई में हो गया। जाह्नवी कपूर के परिवार में इनका एक भाई अर्जुन कपूर जो बॉलीवुड जाने माने अभिनेता हैं और दो बहिन हैं जिनका नाम खुशी कपूर, अंशुला कपूर हैं। हालाँकि ये भाई बहिन जाह्नवी कपूर के सौतेला भाई बहिन हैं क्यूंकि बोनी कपूर ने एक और शादी की थी।

जाह्नवी कपूर की शिक्षा धीरू-भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से हुई। जाह्नवी कपूर को बचपन से एक्टिंग में ज्यादा रुची थी। वे कॉलेजों के समय में माँडलिंग और डांसिंग में भाग लेती थी। पढाई पूरी करने के बाद में वह एक्टिंग सिखना चाहती थी इसीलिए वह एक्टिंग सिखने के लिए अमेरिका चली गयी। अमेरिका में वह स्ट्रासबर्ज थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, कैलिफोर्निया से एक्टिंग का कोर्स ली।

फिल्मी करियर – Janhvi Kapoor Film Career

उनकी माँ श्रीदेवी का भी सपना था की जाह्नवी एक सफल अभिनेत्री बने। जाह्नवी कपूर को शुरू में ही साऊथ फिल्मो में डेब्यू का मौका मिला था पर उन्होंने इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2018 में बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क’ से की। इस फिल्म जाह्नवी के साथ इशान खट्टर नजर आएं। यह फिल्म ठीक ठाक रहा। यह फिल्म 2016 की रोमांटिक ड्रामा मराठी फ़िल्म “सैराट” की रीमेक थी।

लव अफेयर – Love Affair of Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर अपनी निजी रिलेशनशिप को लेकर विवादों में रही हैं। ऐसा कहा जाता हैं की जाह्नवी कपूर हॉर्स रायडिंग करनेवाले और पोलो खिलाडी शिखर पहारिया को डेट कर रही है। एक बार शिखर पहरिया के साथ उनकी कुछ तस्वीर मीडिया में लिक हो गई थी। और मीडिया में तहलका मच गया लेकिन जाह्नवी की माँ ने सारा मामला सभाल लिया था। इसके आलावा जाह्नवी का नाम अक्षत राजन के साथ भी जुड़ चूका हैं।

निजी जीवन – Personal Life of Janhvi Kapoor

जाह्नवी अपने फिगर को लेकर हमेशा से जागरूक रही हैं, और हमेशा संतुलित आहार लेना ही पसंद करती है। हालाँकि अभिनय के क्षेत्र में जगह बनाने के लिए यह बहुत जरुरी भी हैं। इसके अलावा जाह्नवी टेनिस खेलना, घूमना और डांस करना पसंद करती हैं। यही कारण हैं की जाह्नवी अपनी माँ की तरह सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व में शामिल हैं।

और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *