कन्फ्यूशियस के 50 महत्वपूर्ण अनमोल वचन | Confucius Quotes in Hindi

Most Inspiring Quotes of Confucius / जिस समय भारत में भगवान महावीर और बुद्ध धर्म के संबध में नए विचार रख रहें थे, चीन में भी एक सुधारक का जन्म हुआ, जिसका नाम कन्फ़्यूशियस था। उस समय चीन में झोऊ राजवंश का बसंत और शरद काल चल रहा था। समय के साथ झोऊ राजवंश की शक्ति शिथिल पड़ने के कारण चीन में बहुत से राज्य कायम हो गये, जो सदा आपस में लड़ते रहते थे, जिसे झगड़ते राज्यों का काल कहा जाने लगा। अतः चीन की प्रजा बहुत ही कष्ट झेल रही थी। ऐसे समय में चीन वासियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने हेतु महात्मा कन्फ्यूशियस का आविर्भाव हुआ। हज़ारों साल बीत जाने के बाद भी महात्मा कन्फ्यूशियस की शिक्षाएं उतनी ही कारगर हैं, जितनी कि तब, जब इनकी रचना की गई थी। उनकी शिक्षाओं ने उस मुश्किल वक्त में तो चीनी जनता को एकजुट किया ही, बाद में भी जब-जब चीन के सामने कोई बड़ा संकट आया, कन्फ्यूशियस की शिक्षाओं ने चीनी नेताओं और जनता को सही राह दिखाई। आइये जाने कन्फ्यूशियस की अनमोल वचन..

महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस के अनमोल वचन - Confucius Quotes & Thoughts in Hindi

महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस के अनमोल वचन – Confucius Quotes & Thoughts in Hindi

Quote 1). जब यह स्पष्ट हो कि लक्ष्य तक पहुंचा नहीं जा सकता, तब लक्ष्य न बदले। तब लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनाए गए तरीकों में बदलाव लाए। – कन्फ्यूशियस


Quote 2). वास्तव में हमारा जीवन बहुत ही सरल हैं, लेकिन हम ही उसे जटिल बनाने पर तुले रहते हैं। – कन्फ्यूशियस


Quote 3). व्यक्ति जितना अधिक अच्छे विचारों पर चिंतन-मनन करेगा, उसकी दुनिया उतनी ही बेहतर एवं व्यापक होगी। – कन्फ्यूशियस


Quote 4). मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ, मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ।– कन्फ्यूशियस


Quote 5). उस काम का चुनाव करे, जिसे करने में आनंद आता हो। फिर आपको जिंदगी भर एक भी काम नहीं करना पड़ेगा। – कन्फ्यूशियस


Quote 6). जिसे आप खुद नहीं पसंद करते उसे दूसरों पर मत थोपिए। – कन्फ्यूशियस


Quote 7). बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है। – कन्फ्यूशियस


Quote 8). श्रेष्ठ व्यक्ति हमेशा धर्माचरण का सोचता है; आम आदमी आराम की सोचता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 9). एक महान व्यक्ति का कथनी में कम, और करनी में ज्यादा होता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 10). यह जानते हुए कि सही क्या है, उसे न करना सबसे बड़ी कायरता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 11). जब तुम्हारे खुद के दरवाजे की सीढियाँ गन्दी हों, तो पडोसी की छत पे पड़ी गन्दगी को देखना बंद कीजिये। – कन्फ्यूशियस


Quote 12). ईमानदारी और सच्चाई उच्च-नैतिकता के लिए आधार का काम करती हैं। – कन्फ्यूशियस


Quote 13). अगर आपको उत्कृष्ट भविष्य का निर्माण करना है, तो अतीत का अध्ययन करें। – कन्फ्यूशियस


Quote 14). एक शेर से ज्यादा एक दमनकारी सरकार से डरना चाहिए। – कन्फ्यूशियस


Quote 15). वास्तविक शिक्षा वही है जो किसी के अज्ञान की सीमा को जान सके। – कन्फ्यूशियस


Quote 16). जब हम अपने से विपरीत स्वभाव वाले व्यक्ति को देखे, तब हमें अपने अंदर झांककर उसकी धारणा पर विचार करना चाहिए। – कन्फ्यूशियस


Quote 17). मैं दो अन्य पुरुषों के साथ चल रहा हूँ, तो उनमें से प्रत्येक मेरे शिक्षक के रूप में काम करेगा। मैं एक से अच्छी बातों का चयन करूंगा और उनका अनुकरण करूंगा, और अन्य की बुरी बातों का चयन करूंगा और अपने आप में उन्हें सही करूंगा। – कन्फ्यूशियस


Quote 18). दुनिया के हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता। – कन्फ्यूशियस


Quote 19). सफलता पहले से की गयी तैयारी पर निर्भर है, और बिना ऐसी तैयारी के असफलता निश्चित है। – कन्फ्यूशियस


Quote 20). जो व्यक्ति दूसरों की भलाई करता है वह अपनी भलाई निश्चित कर लेता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 21). रत्न बिना रगड़े कभी नहीं चमकते। वैसे ही आदमी का व्यक्तित्व बिना संघर्ष नहीं निखरता। – कन्फ्यूशियस


Quote 22). अच्छी तरह से शासित देश में, गरीबी के लिए शर्मिंदा होना पड़ता है। बुरी तरह से शासित देश में, संपत्ति के लिए शर्मिंदा होना पड़ता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 23). जीतने की संकल्प शक्ति, सफल होने की इच्छा और अपने अंदर मौजूद क्षमताओं के उच्चतम् स्तर तक पहुंचने की तीव्र अभिलाषा, ये ऐसी चाबियां हैं जो व्यक्तिगत उत्कृष्टता के बंद दरवाजे खोल देती है। – कन्फ्यूशियस


Quote 24). वह व्यक्ति जो सीखता है, पर सोचता नहीं वह सीखकर भी खो देगा। वही वह व्यक्ति जो सोचता है, लेकिन सीखता नहीं वह बहुत भारी खतरे में पड़ने वाला होता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 25). महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। – कन्फ्यूशियस


Quote 26). आप कही भी जाएँ, दिल से जाएँ। – कन्फ्यूशियस


Quote 27). यह सबसे अच्छी बात होगी कि अंधेरे को कोसने के बजाए एक छोटा सा दीया जलाया जाए। – कन्फ्यूशियस


Quote 28). आप क्या जानते हैं और आप क्या नहीं जानते हैं का पता होना, ही सच्चा ज्ञान है। – कन्फ्यूशियस


Quote 29). नफरत करना आसान है, प्रेम करना मुश्किल. चीजें इसी तरह काम करती हैं। सारी अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता है, और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं। – कन्फ्यूशियस


Quote 30). म्रत्यु और जीवन के अपने नियोजन निर्धारित हैं, सम्पति और सम्मान भगवान् पर निर्भर करते हैं। – कन्फ्यूशियस


Quote 31). बुद्धि, करुणा, और साहस, व्यक्ति के लिए तीन सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त नैतिक गुण हैं। – कन्फ्यूशियस


Quote 32). खामोशी इंसान की सच्ची दोस्त होती है, जो कभी उसके रहस्य उजागर नहीं करती। – कन्फ्यूशियस


Quote 33). जब भी क्रोध बढ़े, उसके परिणामों के बारे में सोचें। – कन्फ्यूशियस


Quote 34). बिना किसी आदर-भावना के अहसास के, हम इंसान को जानवरों से कैसे अलग कर सकते हैं? – कन्फ्यूशियस


Quote 35). किसी कमी के साथ एक हीरा बिना किसी कमी के पत्थर से बेहतर है। – कन्फ्यूशियस


Quote 36). तुम बिना कुछ सीखे एक किताब नहीं खोल सकते। – कन्फ्यूशियस


Quote 37). धैर्य से बड़ी से बड़ी कठिनाईयों से बाहर निकला जा सकता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 38). जीतने की इच्छाशक्ति, सफलता की लगन, किसी काम को अपनी पूरी क्षमता से करने की ज़िद…ये वो चाबियां हैं, जो आपके लिए दुनिया में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल करने के दरवाज़े खोल देंगी। – कन्फ्यूशियस


Quote 39). हम अपना ज्ञान तीन तरीको से अर्जित कर सकते हैं। पहला, चिंतन करके, जो कि सबसे सही तरीका है। दूसरा, अनुकरण करके, जो कि सबसे आसान है, और तीसरा अनुभव से, जो कि सबसे कष्टकारी है। – कन्फ्यूशियस


Quote 40). सभी परिस्थितियों में पांच चीजों का अभ्यास सही सद्गुण का गठन करता है; और ये पांच चीजें गुरुत्व, आत्मा की उदारता, नेक नियति, गंभीरता एवं दया हैं। – कन्फ्यूशियस


Quote 41). जब आप अपने दिल में झाकते है, और कोई गलती नहीं पाते, तब आपको चिंता करने और डरने की क्या बात है? – कन्फ्यूशियस


Quote 42). प्रतिशोध-रथ पर सवार हो तो, यात्रा प्रारम्भ करने से पहले दो कब्र खोदिये। – कन्फ्यूशियस


Quote 43). विश्व को व्यवस्थित रखने के लिए, पहले राष्ट्र को व्यवस्थित रखना होगा, राष्ट्र को व्यवस्थित करने के लिए परिवार को व्यवस्थित करना होगा। परिवार को व्यवस्थित रखने के लिए, व्यक्तिगत जीवन का संवर्धन करना होगा और व्यक्तिगत जीवन के संवर्धन के लिए हमें सबसे पहले अपना दिल साफ रखना होगा। – कन्फ्यूशियस


Quote 44). यह बात कोई मायने नहीं रखती की आप कितना धीमे चल रहे हैं, जब तक की आप रुकें नहीं। – कन्फ्यूशियस


Quote 45). एक सज्जन अपने कर्मों का अपने शब्दों से मेल नहीं होने पर शर्मिंदा होगा। – कन्फ्यूशियस


Quote 46). वह जो स्वयं पर विजय प्राप्त करते हैं। वह सबसे बड़े पराक्रमी योद्धा है। – कन्फ्यूशियस


Quote 47). अगर आप एक साल की योजना बना रहे है, तो एक बीज बोईये, योजना अगर दस साल की है तो पेड़ लगाईये और अगर योजना सौ साल की है तो शिक्षक बन जाइए। – कन्फ्यूशियस


Quote 48). जब आप किसी प्रशंसनीय व्यक्ति को देखे तब आप उससे भी अच्छा बनने की चेष्टा करे। लेकिन जब आप अप्रशंसनीय व्यक्ति को देखे, तब स्वयं के अंदर झांककर आत्मनिरीक्षण करे। – कन्फ्यूशियस


Quote 49). मुझे विश्वास है, बुढ़ापा एक सुखद और अच्छी बात है, यह सच है कि धीरे- धीरे चीजें आपके हाँथ से निकल जाती हैं, लेकिन फिर भी दर्शक के रूप में आपको एक आराम दायक अग्रिम स्थान दिया जाता है। – कन्फ्यूशियस


Quote 50). जीवन की उम्मीदें कर्मठता पर निर्भर है; एक मैकेनिक को अपने काम में खरा उतरने के लिए, पहले अपने उपकरणों को तेज करना जरुरी है। – कन्फ्यूशियस


और अधिक लेख –

Please Note : – Confucius Quotes & Thoughts in Hindi (Confucius ke Anmol Vichar) मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

 

1 thought on “कन्फ्यूशियस के 50 महत्वपूर्ण अनमोल वचन | Confucius Quotes in Hindi”

  1. कन्फ्यूशियस जी के अनमोल विचार ज्यादा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा प्रेणादायक है हम्हे इससे असफलता को सफलता में बदलने की प्रणा मिलती है.

    हम सभी को इनसे सीख़ लेनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *