चेतन भगत की जीवनी एवं अनमोल विचार | Chetan Bhagat Biography in Hindi

Chetan Bhagat / चेतन भगत भारत के मशहूर उपन्यास लेखक और प्रेरणादायक वक्ता हैं। चेतन भगत अंग्रेजी भाषा में बेहद ही प्रसिद्ध उपन्यासों के लिये जाने जाते है। उनके द्वारा लिखी उपन्यास पर फिल्मे भी बन चुकी हैं। चेतन भगत यूथ, करियर डेवलपमेंट और करंट अफेयर्स पर कॉलम भी लिखते है। और साथ ही टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेजी में) और दैनिक भास्कर (हिंदी में) के लिये भी लेख लिखते है।

चेतन भगत की जीवनी एवं अनमोल विचार | Chetan Bhagat Biography in Hindi

चेतन भगत की जीवनी – Chetan Bhagat Biography in Hindi

चेतन भगत का जन्म 22 अप्रैल 1974 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर और उनकी माता कृषि विभाग की एक सरकारी कर्मचारी थी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा धौलाकुआं, नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (1978-1991) में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री आई.आई.टी. (1991-1995) से पूरी करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की।

करियर 

तक़रीबन एक दशक तक उन्होंने होन्ग कोंग के गोल्डमन सचस में इन्वेस्टमेंट बैंकर के पद पर काम किया और होन्ग कोंग में भी वे कुछ-न-कुछ लिखते रहते थे, बाद में मुंबई आने से पहले ही वे अपना पूरा ध्यान राइटिंग करियर में लगा रहे थे।

उनकी पहली उपन्यास ‘फाइव पोइंट समवन’ (2004) जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ (2005) गुडगाँव के एक ‘कॉल-सेंटर’ पर आधारित थी। गौरतलब है कि दोनों ही उपन्यासों ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज भी कई बड़े बुकस्टोरों में उनके ये दोनों उपन्यास बिक्री के लिहाज से शीर्ष पर ही रहते हैं।

इनकी अगली किताब “द थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ”, वर्ष 2008 में प्रकाशित हुई। इस किताब की कहानी सन् 2000 के आसपास अहमदाबाद के एक जवान लड़के गोविन्द पटेल की कहानी है जो व्यापार करने का सपना देखता है। इनकी अगली किताब ‘रिवाल्यूशन 2020’ वर्ष 2011 में प्रकाशित हुई। इसका हिन्दी अनुवाद श्री सुशोभित सक्तावत के नाम से रूपा प्रकाशन ने वर्ष 2013 में प्रकाशित किया है। 2014 सलमान खान की फिल्म किक से उन्होंने अपने स्क्रीनप्ले करियर की शुरुवात की थी।

चेतन भगत कहते हैं की मेरी असली सफलता यही है कि मैंने अपने पैशन को हकीकत में तब्दील कर दिया। 1998 में उन्होंने तमिलनाडु में रहने वाली और आईआईएम अहमदाबाद में उनकी क्लासमेट रह चुकी अनुषा सूर्यनारायण से शादी कर ली।

चेतन की प्रसिद्ध उपन्यास 

चेतन भगत सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों के लेखक है, जिनमे फाइव पॉइंट समवन (2004), वन नाईट @ द कॉल सेंटर (2005), द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ (2008), 2 स्टेट्स (2009), रेवोलुशन 2020 (2011), व्हाट यंग इंडिया वांट्स (2012), हाफ गर्लफ्रेंड (2014) और मेकिंग इंडिया ऑसम (2015) शामिल है। ये सभी किताबे बाजार में आते ही प्रसिद्धि के सातवे आसमान पर पहोच गयी थी। उनकी किताबो में से 4 पर तो बॉलीवुड फिल्म भी बनाई गयी है, उन फिल्मो के नाम अमीर खान की 3 इडीयट्स, काई पो चे!, 2 स्टेट्स और हेल्लो है।

इनका पहला उपन्यास “फाइव पॉइंट समवन – व्हाट नॉट टू डू एट आईआईटी ” (2004), तीन विद्यार्थियों पर आधारित है जो संस्थान के भारी कार्यभार का सामना कर उससे उभरने की कोशिश करते हैं। यह किताब इंडिया टुडे बेस्टसेलर के लिस्ट में सबसे ज्यादा दिनों तक रही (190 सप्ताह, जनवरी 2008)। इस किताब ने 2004 में सोसाइटी यंग अचीवर अवार्ड और 2005 में पब्लिशर रेकोग्निशन अवार्ड जीते।

इनकी उपन्यास पर बनी फिल्म “2 स्टेट्स” के प्रमोशन में लिये चेतन भगत कपिल शर्मा के “कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल” पर भी आये थे। इसके अलावा चेतन भगत अपने भाषणों के लिये भी जाने जाते है, उन्होंने बहोत से सार्वजानिक कार्यक्रमों, संस्थाओ और न्यूज़पेपर में अपने प्रेरणादायी भाषण दिये है। इसके साथ ही डांस रियलिटी कार्यक्रम नच बलिये के भी वे निर्णायक रह चुके है।

वे वौइस् ऑफ़ इंडिया (Voice Of India) स्टार एंकर हंट के निर्णायक भी थे। चेतन भगत ने ABP न्यूज़ पर 7 RCR को भी होस्ट किया था जिसे 11 जनवरी 2014 को दिखाया गया था। उनके इस कार्यक्रम में भारत के प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट की जीवनियो की बताया जाता था।

सम्मान और पुरूस्कार

2008 में न्यू यॉर्क टाइम्स ने भगत को “भारतीय इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला अंग्रजी भाषा का उपन्यासकार बताया”। टाइम्स पत्रिका ने चेतन भगत को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगो में से एक बताया। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स में चेतन भगत का कॉलम भी है। भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया।

2004 में इन्हे सोसाइटी यंग अचीवर्स अवार्ड और 2005 में पब्लिशर्स रिकग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म काई पो चे! के लिये 2014 में बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिये फिल्मफेयर अवार्ड मिला। मनोरंजन के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिये 2014 में CNN-IBN अवार्ड दिया गया।

चेतन भगत की प्रमुख कृतियाँ – Chetan Bhagat Books in Hindi

  1. फ़ाइव पोइंट समवन
  2. वन नाइट एट कॉल सेंटर
  3. द 3 मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ़
  4. 2 स्टेट्स
  5. रिवाल्यूशन 2020
  6. हाफ़ गर्लफ़्रेड

चेतन भगत के अनमोल विचार – Chetan Bhagat Inspirational Quotes in Hindi

1). अब मैं यह कोशिश कर रहा हूँ की पाठकों के लिए प्रत्येक पेज को सम्मोहक बनाऊँ जिससे वे पुस्तक में लीन हो जाये।

2). मुझे यह लगता है की मैं मूल आवाजों से मिल पाया। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है की मुझे तुम्हें बताने के लिए एक कहानी तो चाहिए ही।

3). जब एक महिला आपके जीवन में आती है तो चीजें अपने आप सन्तुलित होने लगती है।

4). एक बुद्धिमान व्यक्ति प्यार में मूर्ख हो सकता है।

5). दुनिया के सबसे समझदार व्यक्ति और सबसे बेवकूफ व्यक्ति दोनों हमारे भीतर है। सबसे बड़ी बात तो यह है की तुम ये नहीं बता सकते की तुम कौन हो।

6). भविष्य “शब्द” और महिलाओं का एक खतरनाक संयोजन है।

7). मैं दिल से एक पूंजीवादी हूँ और मुझे इस तरह के व्यावसायीकरण से कोई समस्या नहीं है, मैं विश्वास करता हूँ की जब शिक्षा एक लाभदायक व्यवसाय बन जाता है, तो यह ठीक है, लेकिन जब यह भ्रष्ट हो जाता है तो यह ठीक नहीं है।

8). वास्तविक मध्यम वर्ग का भारत एक ऐसी आवाज की तलाश कर रहा है जो उनके बारे में हो। मैं इस बारे में लिखता हूँ क्योंकि मैं भी इसी से संबंधित हूँ।

9). ईर्ष्या एक सुखद अहसास है जब आप इसे कही पर होते हुए देखते हो।

10). हमारी शिक्षा प्रणाली में, हमें आकड़ो को रटने और जीवन भर के लिए उन्हें याद करने के लिए सिखाया जाता है। लेकिन यह मदद करता है क्या? हम यह नहीं सीखा रहे है की कैसे निर्णय लिया जाये।


और अधिक लेख –

Please Note : – Chetan Bhagat Biography & Quotes in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

1 thought on “चेतन भगत की जीवनी एवं अनमोल विचार | Chetan Bhagat Biography in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *