आंध्र प्रदेश के दर्शनीय व पर्यटन स्थल | Andhra Pradesh Tourism in Hindi

Andhra Pradesh Tourism / आंध्र प्रदेश भारत के समृद्धशाली राज्यों में से एक है, जो दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है। वर्तमान आंध्र प्रदेश में आंध्र प्रदेश के पूर्व के दो क्षेत्रों रायलसीमा और तटीय आंध्र को शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि जून 2014 में भारतीय संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम बिल के तहत राज्य से तेलंगाना को निकाल के एक अलग राज्य घोषित कर दिया गया है। भौगौलिक तौर पर आज आंध्र प्रदेश में अनंतपुर, चित्तूर, कडपा, कुर्नूल, श्रीकाकुलम, विज़िअनगरम,पूर्व गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, गुंटूर, प्रकासम, नेल्‍लोर और कृष्णा जिलों को शामिल किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से आंध्र प्रदेश में कई स्थान और इमारतें आदि महत्त्वपूर्ण हैं।

आंध्र प्रदेश के पर्यटन स्थल की जानकारी | Andhra Pradesh Tourism in Hindi

आंध्र प्रदेश के पर्यटन स्थल – Andhra Pradesh Tourism in Hindi

आंध्र प्रदेश वो जगह हैं जहां पर कला, संगीत, कविता और साहित्य का संचार हुआ है। इस स्थान की ख़ास बात ये है कि अलग अलग राजों द्वारा राज करे जाने के चलते आपको यहां राज्य की मुख्य भाषा तेलुगू में भी अंतर दिखेगा और कई अलग अलग तरह से आपको राज्य में तेलुगू का उच्चारण दिखेगा जिस कारण आपको यहां एक साथ कई संस्कृतियों की झलक दिखेगी।

आज आंध्र प्रदेश पर्यटन की हब बना हुवा हैं। आंध्र प्रदेश को अपने विश्व प्रसिद्ध नृत्य कुचिपुड़ी के कारण भी जाना जाता है। इस नृत्य का नाम कृष्णा जिले के दिवि तालुक में स्थित कुचिपुड़ी गावं के ऊपर पड़ा, जहाँ के रहने वाले ब्राह्मण इस पारंपरिक नृत्य का अभ्यास करते थे।

दीपावली, दशहरा, महाशिवरात्री, रामनवमी, गणेश चतुर्थी और महाशिवरात्री इस क्षेत्र में मनाये जाने वाले प्रमुख पर्व हैं। उगादी (तेलुगु नव वर्ष) दशहरा और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार यहां पर बडी धूम धाम से मनाये जाते हैं।

आंध्र प्रदेश में ठहरने के लिए सस्ते में कई होटल मिल जाते हैं। चावल यहां की प्रमुख भोजन है। साथ ही यहां कि अलग अलग करियों का शुमार दक्षिम भारत की सबसे तेज और मसालेदार करियों के तौर पर भी होता है। यहां के तटीय क्षेत्रों में आपको प्रचुर मात्रा में सी फ़ूड मिल जायगा जिसके स्वाद की कल्पना शब्दों में नहीं की जा सकती। विशाखापट्टनम हवाई अड्डा, आंध्र प्रदेश का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई है। जो राज्य को देश के प्रमुख हिस्सों से जोड़ने के अलावा विदेश से भी जोड़ता है। विजयवाडा और राजामुंद्री में यहां का घरेलू हवाई अड्डा भी मौजूद है। देश के सभी प्रमुख शहरों से ट्रेन और बस के जरिये आप आसानी से आंध्र प्रदेश पहुँच सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के पर्यटन स्थल – Andhra Pradesh Tourist Place in Hindi

  • हैदराबाद में चारमीनार, सालारजंग संग्रहालय और गोलकुंडा क़िला
  • वारंगल में सहस्त्र स्तंभ मंदिर और क़िला
  • यादागिरिगुट्टा में श्रीलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर
  • नागार्जुनकोंडा और नागार्जुन सागर में बौद्ध स्तूप
  • तिरूपति में तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर
  • श्रीसेलमक का श्रीमल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर
  • विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर
  • पानीगिरि, जहाँ प्राचीन सातवाहन कालीन बौद्ध उपनिवेश के भग्नावेशेष हैं।
  • अन्नावरम में श्री सत्यनारायण स्वामी मंदिर
  • सिम्हाचलम में श्री वराह नरसिंह स्वामी मंदिर
  • भद्राचलम में श्री सीताराम मंदिर, अरकुघाटी, होर्सले पहाडियाँ, शेषचलम पहाड़ियाँ, एरामला पर्वतमाला, नल्लामलाई पर्वत और नेलापटटू आदि आंध्र प्रदेश के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं।
  • हैदराबाद की ‘हुसैन सागर झील’ में टैंकबंद में प्रमुख तेलुगु महापुरुषों की 33 आदमक़द मूर्तियाँ लगाई गई हैं और झील के बीच में जिब्राल्टर चट्टान पर 60 फुट की विशालकाय बुद्ध प्रतिमा लगाई गई है। यह झील हैदराबाद और सिकंदराबाद शहरों को अलग करती है।
  • केसरपल्ली आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िलांतर्गत एक ऐतिहासिक स्थान है।

राष्ट्रीय उद्यान

कासू ब्रहमा रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान, हैदराबाद (1.42 वर्ग किमी.) महावीर हरीनावनस्थल राष्ट्रीय उद्यान, रंगारेड्डी (3.36 वर्ग किमी.) म्रूगवाणी राष्ट्रीय उद्यान, रंगारेड्डी (चितुर) (353.62 वर्ग किमी.) श्री वेंकटेश्र्वर राष्ट्रीय उद्यान (चित्तूर) (353.62 वर्ग किमी.)


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *