बांग्लादेश के बारे में रोचक बातें | Facts About Bangladesh in Hindi

बांग्लादेश कभी भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण राज्य रहा है। बांग्लादेश के अस्तित्व में आने से पहले ये पूर्वी पाकिस्तान रहा है, जो अंग्रेजों के जमाने में ये बंगाल राज्य रहा है। यहां भारतीय साम्राज्यों खासकर मगध, गुप्त, मुगलों का शासन रहा है। कभी ढाका दक्षिण एशिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। इस शहर को “मस्जिदों के शहर” कहा जाता हैं। चलिए जानते हैं बांग्लादेश से जुड़े कुछ रोचक बातें… 

बांग्लादेश के बारे गजब रोचक बातें | Facts About Bangladesh In Hindiबांग्लादेश के बारे गजब रोचक बातें – Interestings Facts About Bangladesh In Hindi

1). दुनिया की सबसे बड़ी नदी डेल्टा और सदाबहार वन बांग्लादेश में ही है।

2). बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपल रिपब्लिक ऑफ़ बांग्लादेश है तथा बांग्लादेश शब्द का स्थानीय भाषा में अर्थ है “बंगालियों का देश”

3). जनसँख्या की दृष्टी से बांग्लादेश का स्थान दुनिया में 18 वा आता है।

4). बांग्लादेश की आधे से ज्यादा जनसँख्या में किसानो का समावेश है।

5). बांग्लादेश में किसानो का इतना प्रसार होने के बावजूद, निर्यात से ज्यादातर आय विशेषतः गारमेंट इंडस्ट्री से आती है।

6). बांग्लादेश का राष्ट्रिय फुल सफ़ेद फूलो वाली लिली है, जिसे शपला भी कहते है।

7). कबड्डी बांग्लादेश का राष्ट्रिय खेल है।

8). यहाँ का जनसँख्या घनत्व 3000 लोग प्रति वर्ग मील है।

9). यहाँ सरकार के लीडर के रूप में सरकार पर प्रधानमंत्री का शासन होता है और राष्ट्रपति देश के मुख्य होते है।

10). रॉयल बंगाल टाइगर बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु है। इस राजसी प्राणी की दहाड़ इतनी तेज होती है कि तीन किमी दूर से इसकी आवाज सिनी जाती है लेकिन दुर्भाग्यवश ये अब विलुप्त होती प्रजातियों की श्रेणी में है।

11). बांग्लादेश का सर्वोच्च शिखर सका हफोंग है जो दक्षिण-पूर्वी मोव्दोक पर्वतश्रुंखला पर 1052 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

12). पूर्वोत्तर बांग्लादेश के पहाडी इलाके मसिलहट में कई ऐसी कलाकृतिय है जो यूरोप में मिलने वाली कलाकृतियों के समान है।

13). बांग्लादेश में मुद्रा को टका कहा जाता है, जिसका अर्थ बांग्लादेश में “रुपयों” से होता है।

14). प्रसिद्ध ब्रिटिश जर्नलिस्ट तस्मिन् लूसिया खान बंगाली वंश की थी। साथ ही वह बीबीसी न्यूज़ की प्रेसेंटर और ITV ब्रेकफास्ट शो का हिस्सा भी रह चुकी है।

15). बांग्लादेश में 5 साल के राष्ट्रपति का चुनाव होता है, यहां कोई भी 2 बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता।

16). बांग्लादेश की ज्यादातर जनसँख्या स्वयं को बंगाली मानती है। बंगला उर्फ़ बंगाली ही बांग्लादेश की अधिकारिक भाषा है। बांग्लादेश में इंग्लिश भी बोली जाती है।

17). बांग्लादेश में 2000 से भी ज्यादा पत्रिकाओ और अखबारों का प्रकाशन किया जाता है। जबकि देश के औसतन लगातार पाठको का प्रमाण केवल 15% ही है।

18). बांग्लादेश दुनिया के सर्वाधिक आपदा प्रवण क्षेत्र में बसा हुआ है। बार-बार अक्सर यहाँ चक्रवात और बाढ़ की वजह से हजारो लोगो की जाने जाती है और दशको तक देश के आर्थिक विकास में बाधा बनी रहती है।

19). बांग्लादेश में प्रमुख धर्म इस्लाम है जिनकी आबादी 88.3 प्रतिशत है। सभी बांग्लादेशी मुस्लिमो में 96 प्रतिशत मुस्लिम सुन्नी, 3 प्रतिशत शिया और 1 प्रतिशत अहमदिया है। हिन्दू यहा का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक धर्म है जिनकी आबादी 10.5 प्रतिशत है जबकि कुछ छोटे छोटे अल्पसंख्यक इसाई ,बुद्ध और जीववादियों की संख्या यहा 1 प्रतिशत से भी कम है।

20). बांग्लादेश की कुल जनसँख्या में से तक़रीबन 30% लोग गरीबी रेखा से भी निचे का जीवन जीते है, लेकिन पिछले कुछ वर्षो में देश की आर्थिक व्यवस्था और लोगो के रहन-सहन में प्रभावशाली बदलाव जरुर आए है।

Bangladesh Facts in Hindi

21). ढाका (Dhaka) बांग्लादेश की राजधानी होने के साथ साथ यहा का सबसे बड़ा शहर भी है। इस शहर की आबादी 1.5 करोड़ है जो विश्व के सबसे बड़े शहरों के श्रेणी में आता है। इसे “मस्जिदों का शहर” भी कहा जाता है।

22). गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमश: भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है। उनकी कविता ‘आमार सोनार बाँग्ला’ बांग्लादेश का राष्ट्रगान है।

23). बांग्लादेश में निर्माण के लिए पत्थरों की कमी है इसलिए यहा चिमनी वाले ईट भट्टो की भरमार है।

24). क्रिकेट यहा का सबसे लोकप्रिय खेल है। 1999 में इसे वर्ल्ड कप में पहली बार राष्ट्रीय टीम के तौर पर लिया गया जबकि 2000 में इसे टेस्ट मैच खेलने अक दर्जा मिला।

25). बांग्लादेश के लोग बहुत कम मुस्कुराते है, ऐसा नही है कि वो अस्नेही है बल्कि यहा ज्यादा हंसना अप्रौढ़ता की निशानी माना जाता है।

26). कटहल यहा का राष्ट्रीय फल है जबकि आम यहा का राष्ट्रीय वृक्ष है।

27). बांग्लादेश एक विकासशील देश है जिसकी प्रति व्यक्ति आय लगभग 80,000 प्रति वर्ष है। फिर भी यहा की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से 5-6 प्रतिशत वार्षिक विकास दर से बढ़ रही है।

28). कॉक्स बाज़ार, बांग्लादेश और दुनिया का सबसे लम्बा अटूट समुद्र तट है।

29). बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में 2 रंग हैं। हरा और लाल। बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में शामिल हरा रंग बांग्लादेश की हरी-भरी फिजा का द्योतक है, तो लाल रंगा आजादी की लड़ाई में अपना लहू बहाने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि है।

30). बांग्लादेश की आर्मी में 3 लाख सैनिक हैं। जिनमें रिजर्व सैनिक भी शामिल हैं। बांग्लादेश की वायुसेना में 22,000 जवान हैं तो नौसेना में 24 हजार जवान।

31). बांग्लादेश में हर साल 80 से अधिक फिल्में बनती हैं। बांग्लादेश में भारतीय फिल्म स्टार राहुल रॉय की गिनती बड़े स्टार्स में होती है।

32). बांग्लादेश दुनिया का एसा देश है जहाँ पर वेश्यावृति को क़ानूनी मान्यता प्राप्त है. एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में करीब 1 लाख से भी ज्यादा महिलाए देह व्यापार का हिस्सा है

33). पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है।

34). बांग्लादेश की करीब 80 प्रतिसद आबादी खेती करती है हालाकि उनकी आय का मुख्य स्त्रोत कपड़ो की नियार्त है

35). बांग्लादेश में सभ्यता का इतिहास काफी पुराना है। आज का भारत का अंधिकांश पूर्वी क्षेत्र कभी बंगाल का नाम से जाना जाता था। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार इस क्षेत्र में आधुनिक सभ्यता की शुरूआत 700 ईश्वर ईसा पू. शुरू में माना जाता है। यहां पर प्रारंभिक सभ्यता पर बौद्ध और हिंदू धर्म का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उत्तरी बांग्लादेश में स्थापत्य के ऐसे हजारों अवशेष अभी भी मौजूद हैं जिन्हें मंदिर या मठ कहा जा सकता है।


और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *