सिक्किम की जानकारी, तथ्य, इतिहास – Sikkim information in hindi

Sikkim / सिक्किम भारत का एक राज्य है। सिक्किम एक पहाड़ी इलाका है जो हिमालय पर्वत इलाके में बसा है। यह भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य और सबसे कम आबादी वाला राज्य होने के बावजूद सिक्किम प्रकृति से प्रेम करने वालों के लिए स्वर्ग है। खूबसूरत पहाडों, गहरी घाटियों और बायोडाइवर्सिटी के कारण सिक्किम सैलानियों का पसंदीदा स्पाॅट है। आइये जाने सिक्किम के बारे में और अधिक जानकारी..

sikkimसिक्किम की जानकारी एक नजर में – Sikkim Information & History In Hindi   

1). सिक्किम राज्य की स्थापना 16 मई 1975 में हुई है।

2). इस राज्य की राजधानी गंगटोक है।

3). नेपाली सिक्किम का प्रमुख भाषा है।

4). इस राज्य में जिलों की संख्या 4 है। पश्चिम, पूर्व, उत्तर और दक्षिण।

5). कंचनाजंघा राज्य की सर्वोच्च तथा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

6). इस राज्य में सडकों की लंबाई 2383 किमी है।

7). राज्य की प्रमुख फसलों मक्का, चावल, गेहूॅ, बडी इलाइची, अदरक, अ‍ादि है।

8). राज्य का राजकीय फूल ‘नोबइल ऑर्चिड’ है।

9). राज्य का राजकीय वृक्ष ‘रोडोडेन्ड्रांड’ है।

10). राज्य का राजकीय पशु ‘लाल पंडा’ है।

11). सिक्किम का कुल इलाका लगभग 7,096 वर्ग किलोमीटर का है और यहां की आबादी छह लाख से ज्यादा नहीं है।

12). इस राज्य के बडे शहर पीलिंग, गंगटोक, युकसम, मंगन, जोरेथंग, गेजिग हैं।

13). भारत में बडी इलाइची का सबसे बडा उत्पादक सिक्किम है।

14). सिक्किम एक कृषि राज्य है और यहाँ सीढ़ीदार खेतों में पारम्परिक पद्धति से कृषि की जाती है।

15). देश में सबसे कम जनसंख्या सिक्किम राज्य में ही है। यहापर नेपाली लोग (75%), लेपचा (20%) और भुतिया और लिम्बस धर्मं के लोग भी कम संख्या में पाए जाते है।

16). सिक्किम की सर्दियां बहुत कड़ाके की और कंपकपाने वाली होती हैं क्योंकि तब तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।

17). सिक्किम का एक खास राजनीतिक अतीत है जिसमें कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं जो आदिवासी शासकों, ब्रिटिश सत्ता और इस राज्य के भारत में शामिल होने से संबंधित हैं।

18). सन् 1975 में सिक्किम भारत का हिस्सा बन गया था और तब से ही यहां का राजनीतिक ढांचा देश के बाकी हिस्सों जैसा है। यहां की विधान सभा में 32 सदस्य होते हैं जो कि चुनावों के ज़रिए चुने जाते हैं।

19). सिक्किम में रहने वाले लोग दो तरह की जलवायु को अनुभव करते हैं। राज्य के उत्तर हिस्से में टुंड्रा प्रकार की जलवायु है, जबकि दक्षिण भाग में सबट्राॅपिकल मौसमी परिस्थितियां रहती हैं।

20). सिक्किम की अर्थव्यवस्था विशेष तौर पर पर्यटन, खेती, कुछ उद्योगों और बागवानी पर टिकी है। यहां की भरपूर प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक मौसम और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण देश के इस हिस्से में पर्यटन खूब फलाफूला है और सिक्किम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बन गया है।

21). सिक्किम भले ही छोटा राज्य है लेकिन सुंदर हरियाली, खूबसूरत पहाड़ और बायोडायवर्सिटी के कारण ये सैलानियों के लिए स्वर्ग समान है। प्रकृति की सारी सुंदरता जैसे इस राज्य में ही उड़ेल दी गई है।

22). भौगोलिक तौर पर सिक्किम 27.33 डिग्री उत्तर और 88.62 डिग्री पूर्व में स्थित है।

23). हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। सिक्किम के सभी लोग भगवान बौद्ध का जन्मदिन मनाते है।

24). ‘सिक्किम’ शब्द का सर्वमान्य स्रोत लिम्बू भाषा के शब्दों सु (अर्थात “नवीन”) तथा ख्यिम (अर्थात “महल” अथवा “घर” – जो कि प्रदेश के पहले राजा फुन्त्सोक नामग्याल के द्वारा बनाये गये महल का संकेतक है) को जोड़कर बना है। तिब्बती भाषा में सिक्किम को “चावल की घाटी” कहा जाता है।

25). सिक्किम में कुल आठ कस्बे एवं नौ उप-विभाग हैं। यह चार जिले पूर्व सिक्किम, पश्चिम सिक्किम, उत्तरी सिक्किम एवं दक्षिणी सिक्किम हैं जिनकी राजधानियाँ क्रमश: गंगटोक, गेज़िंग, मंगन एवं नामची हैं।

26). हर राज्य की कम से कम एक अधिकारिक भाषा होती है लेकिन सिक्किम जैसे छोटेसे राज्य की केवल एक अधिकारिक भाषा नहीं बल्की कुल 11 अधिकारिक भाषाए है। उनमे नेपाली, मगर, सिक्किमी, तमांग, लिम्बू, लेपचा, नेवारी, राइ, गुरुग, सुन्वार, और इंग्लिश भी शामिल है।

27). इस राज्य की एक खास बात यह है की जैविक खेती को पूरी तरह अपनाया है। यानि की यहापर जो खेती होती है वो पूरी तरह से सुरक्षित होती है और इससे पर्यावरण को कोई भी हानी नहीं होती। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस राज्य ने एक और बात अच्छी की है, वो यह है की यहा पर कोई भी प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल नहीं करता। पुरे राज्य में कही भी प्लास्टिक की एक बोतल भी देखने को नहीं मिलती।

सिक्किम के पर्यटन स्थल – Sikkim Tourism Place in Hindi

  • गंगटोक
  • युक्सोम
  • सोम्गो लेक
  • नाथुला दर्रा
  • डो-द्रुल कॉर्टेन
  • पेलिंग
  • रूमटेक मोनास्ट्री
  • सिक्किम रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी
  • जवाहर लाल नेहरू बॉटेनीकल गार्डन

और अधिक लेख –

1 thought on “सिक्किम की जानकारी, तथ्य, इतिहास – Sikkim information in hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *