अभिनेत्री वाणी कपूर की जीवनी | Vaani Kapoor Biography in Hindi

Vaani Kapoor in Hindi – वाणी कपूर एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड फिल्मो में काम करती हैं। वाणी ने फिल्मीं दुनियां में एंट्री यशराज फिल्म्स के जरिये की थी। वाणी की पहली फिल्म “शुद्ध देशी रोमांस” था। वाणी ने पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इस फिल्म में उनके साथ शुशांत सिंह राजपूत और परणीति चोपड़ा थी।

vaani kapoor

शुरुवाती जीवन – Early Life of Vaani Kapoor in Hindi

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1992 को दिल्ली में एक मध्यवर्ग परिवार में हुआ था। वाणी के पिता का नाम शिव कपूर है जोकि फर्नीचर एक्सपोर्ट्स इंटरप्रेन्योर हैं। उनकी माँ का नाम डिम्पी कपूर है, जो एक टीचर थी, पर अब एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जिसका नाम नूपुर चोपड़ा है। जो शादी करके Holland में सेटल हो चुकी है। वाणी कपूर अपने परिवार में पहली लड़की थी जो फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा।

पढाई – Vaani Kapoor Study

वाणी ने अपनी शुरुवाती शिक्षा “माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स में अपनी इंटरशिप के बाद आईटीसी के होटल्स में काम किया।

फ़िल्मी करियर – Vaani Kapoor Career in Hindi

वाणी कपूर का फ़िल्मी दुनिया से दूर-दूर का कोई नाता नहीं था, इसके बाद भी वाणी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वाणी ने अपनी करियर की शुरुवात मॉडलिंग से की। 2009 में वाणी ने Sony TV पर टेलिकास्ट होने वाले Program Specials@10 से छोटे पर्दे पर नजर आयी।

2013 में एक ऑडिशन के बाद यश राज फिल्म्स के द्वारा तीन फिल्मों के लिए उन्हें साइन कर लिया गया। वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए ऑडिशन के जरिये चुना गया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से आलोचकों के मुंह बंद किये। इस फिल्म के लिए बिना कोई अनुभव के बावजूद उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट डेब्यू इन फीमेल अवार्ड जीतकर सिल्वर पर्दे पर शानदार डेब्यु की। इस फिल्म ने 48 करोड़ का बिजनेस किया था।

2014 में वाणी ने 2010 में बनी फिल्म बैंड बाजा बरात की तमिल रीमेक में काम की। फिल्म का नाम था आहा कलण्याम। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषयों में रिलीज किया गया। जिसे फिल्म-प्रेमियों द्वारा काफी सराहा गया। हाल ही में वाणी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ में ह्रितिक और टाइगर के साथ काम किया था। अब खबर हैं की वाणी कपूर धूम 4 में भी नजर आ सकती हैं।

Vaani Kapoor Movies –

War, Befikre, Asha Kalyanam, Ssudh Deshi Romance

Also, Read More:-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *