अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की जीवनी | Urvashi Rautela Biography in Hindi

Urvashi Rautela – उर्वशी रौतेला एक भारतीय अभिनेत्री तथा मॉडल है।  इन्होंने अपने बॉलीवुड फ़िल्म कैरियर की शुरुआत अनिल शर्मा की एक्शन – रोमांच फ़िल्म सिंह साब द ग्रेट से की थी। साथ ही ये हनी सिंह के गाने love dose से popular हुई।

शुरुआती जीवन – Early Life of Urvashi Rautela 

उर्वशी रौतेला का जन्म उत्तराखंड के कोटद्वार में 25 फरवरी 1994 को हुआ था। इनके पिता का नाम मनवर सिंह और माता का नाम मीरा सिंह हैं। बिज़नेस घराने से ताल्लुक रखने वाली उर्वशी का एक भाई भी हैं जिसका नाम यश रौतेला हैं। उन्होंने कोटद्वार में अपनी स्कूली शिक्षा की और नई दिल्ली के गार्गी कॉलेज में अपनी कॉलेज शिक्षा पूरी की। उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी स्कूल ऑफ फिल्म एंड एक्टिंग टैलेंट्स में अभिनय में डिप्लोमा पूरा किया।

कैरियर – Urvashi Rautela Career

उर्वशी ने स्कूली के दिनों में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था।  वह 2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। वह 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। पहली बार 2012 मे उर्वशी ने miss india competition मे हिस्सा लिया पर कम उम्र होने के कारण उन्हे select नही किया गया। लेकिन इसके बाद भी उर्वशी ने हार नही मानी और 2015 मे हिस्सा लिया और विजेता भी बनी।

उर्वशी रौतेला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात एक्शन-रोमांस बेस्ड फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से की। इस फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के विडियो एल्बम लवडोस में दिखाई दी। फिर मस्ती सीक्वल ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सनम रे, हेट स्टोरी 3 में दिखीं। इसके आलावा उर्वशी ने कुछ कन्नड फिल्में भी की हैं।

और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *