सोनाक्षी सिन्‍हा की जीवनी | Sonakshi Sinha Biography in Hindi

Sonakshi Sinha in Hindi/ सोनाक्षी सिन्‍हा भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्‍होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ सुपर हिट फिल्म ‘दबंग’ से की थी। सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं।

सोनाक्षी सिन्‍हा की जीवनी | Sonakshi Sinha Biography In Hindiसोनाक्षी सिन्‍हा का परिचय – Sonakshi Sinha Biography in Hindi

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में एक है। उन्होंने फ़िल्म दबंग (2010) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। फिल्म दबंग के बाद इनके खाते में कई बेहतरीन फिल्मे आयीं. राउडी राठौर, सन ऑफ़ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि कई फिल्मो में इन्हें मुख्य नायिका के किरदार में देखा गया। सोनाक्षी एक अभिनेत्री के साथ रैपर भी हैं। सोनाक्षी यो यो हनी सिंह के गाने “देसी कलाकार” में भी दिखी थी।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Sonakshi Sinha in Hindi

सोनाक्षी सिन्‍हा का जन्‍म 2 जून 1987 को पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जो की एक प्रमुख् अभिनेता और एक राजनेता हैं और माँ पूनम सिन्हा है जोकि अभिनेत्री हैं। सोनाक्षी दो जुड़वां भाइयों, लव सिन्हा और कुश सिन्हा के साथ तीन बच्चों में सबसे छोटी है। सोनाक्षी मुंबई में आर्य विद्या मंदिर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र, से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त किया है।

फ़िल्मी करियर – Sonakshi Sinha Career in Hindi

सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरूआत कास्‍ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी। 2005 में ‘मेरा दिल लेके देखो’ जैसी फिल्मों के लिए कास्‍ट्यूम डिजाइन की थी। वे लक्मे फैशन वीक 2009, लक्मे फैशन वीक 2008 में रैंप पर भी चली। इसके बाद फिल्मो में आगाज की। हालाँकि सोनाक्षी का फिल्‍मी करियर की शुरूआत काफी शानदार रही। फिल्‍म ‘दबंग’ से उन्‍होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत की जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्‍म ने उस समय नए कीर्तिमान स्‍थापित किए और रिकार्ड तोड़ कमाई की। इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के अभिनय को सभी ने सराहा और उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला।

सोनाक्षी फिल्मो में आने से पहले बहुत ज्यादा वजन था। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फ़िल्म को करने के लिए 30 किलो तक अपना वजह घटाया था।

इसके बाद सोनाक्षी को कई फिल्मो का ऑफर मिलने लगा। साल 2012 में सोनाक्षी सिन्हा की चार फिल्मे रिलीज़ हुईं। जिन फ़िल्मों में से 2 में ये अक्षय कुमार तथा एक में अजय देवगन और एक में सलमान खान के साथ नज़र आयीं। इस साल इनकी पहली फ़िल्म थी प्रभुदेवा निर्देशित राउड़ी राठोड, इस फ़िल्म में ये अक्षय कुमार के साथ नज़र आयीं। ये फ़िल्म इस साल की बड़ी हिट फ़िल्मों में शामिल हुई। इसके बाद सोनाक्षी को अश्वनी धीर द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘सन ऑफ़ सरदार’ में नजर आयी। इस फ़िल्म में ये अजय देवगन के साथ थी। ये फिल्म भी हिट रही और दोनों के जोड़ी को भी सराहा गया। सोनाक्षी की इस साल की बेहतरीन फ़िल्म रही फ़िल्म दबंग की सीक्वल दबंग 2. दबंग 2 में सोनाक्षी अपनी दबंग वाली अदा में ही नज़र आयीं।

कहा जाता हैं सोनाक्षी सिन्हा के करियर के पीछे सलमान खान का हाथ रहा है। सलमान खान की ही सलाह पर सोनाक्षी ने स्विमिंग, जिमिंग और योगा कर 30 किलो वजन कम किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फ़िल्म दबंग से मिलने वाली कमाई सलमान खान के NGO बीइंग ह्यूमन को डोनेट किया था। सोनाक्षी ने ही सलमान को दबंग फ़िल्म में मूँछ रखने की सलाह दी थी।

साल 2015 में सोनाक्षी ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘तेवर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को भी दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था और इसी के साथ फिल्म फ्लॉप लिस्ट में जारी हुई थी। साल 2016 में सोनाक्षी ने फिल्म ‘अकीरा’ में अभिनय किया था। इसी साल अभय देओल द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘फाॅर्स 2’ में सोनाक्षी को देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी ने अभिनेता ‘जॉन इब्राहिम’ के साथ अभिनय किया था। यह एक एवरेज फिल्म थी।

2017 में सोनाक्षी ने ‘सुनील सिप्पी’ द्वारा निर्देश की गई कॉमेडी फिल्म ‘नूर’ की, जोकि एक फ्लॉप फिल्म थी। साल 2018 में सोनाक्षी ने दिलजीत दोसांझ, करन जौहर और साथ ही और भी कई कलाकारों के साथ कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को आईफा अवार्ड्स पर आधारित बनाया गया था, जो की भारत की पहली अवार्ड शो पर आधारित फिल्म थी। दर्शको द्वारा भी इस फिल्म को बिलकुल पसंद नहीं किया गया था और फिल्म ने केवल 12.56 करोड़ की फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

साल 2019 में सोनाक्षी सिन्हा को ड्रामा फिल्म ‘मिशन मंगल’ मिला। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्माता ‘जगन शक्ति’ थी। फिल्म ने बॉक्स- ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हासिल की थी और 200 करोड़ से भी अधिक की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था। 2021 में सोनाक्षी ने  ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने सुंदरबेन जेठा माधारपर्य की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक दुधैया थे।

सोनाक्षी सिन्हा लव अफेयर – Sonakshi Sinha Love Affairs in Hindi

सोनाक्षी सिन्हा फेम सिनेमा के मालिक आदित्य श्रॉफ के साथ दो सालो तक डेट की। धीरे–धीरे सोनाक्षी को आदित्य के व्यवहार से दिक्क़त होने लगी और एक समय बाद दोनों अलग हो गये। इसके बाद सोनाक्षी और बंटी सचदेव को एक साथ देखा गया। हालाँकि बंटी के साथ भी इनका रिश्ता बंटी के ‘अग्ग्रेसिवनेस’ की वजह से नहीं टिक सका। साथ ही सोनाक्षी की माँ और उनके भाई भी इसके ख़िलाफ़ थे। इसकी एक वजह ये है कि बंटी डाइवोर्सी थी और दोनों में उम्र का भी काफ़ी फ़र्क था।

इसके आलावा सोनाक्षी का नाम आर.राजकुमार के स्टार शाहिद कपूर से जोड़ा गया और उनका नाम अर्जुन कपूर से भी जोड़ा गया।

निजी जीवन – Sonakshi Sinha Personal Life in Hindi

सोनाक्षी को लूटेरा फ़िल्म में पेंटिंग करते हुए देखा ही होगा लेकिन सोनाक्षी रियल लाइफ पेंटर भी है। खाली समय में उन्हें स्केच बनाना पसंद है। सिन्हा एक पेशेवर पशु प्रेमी है और वह कुत्तों और बिल्लियों से बहुत प्रेम रखती हैं। सोनाक्षी की पसंदीदा फिल्मो में मेडागास्कर, ज़ूलंडर, प्रिमल फेरा, लव एक्चुअली, नोट्टिंग हिल, अबाउट ए बॉय, कुंग फु पांडा और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे शामिल है। बचपन से ही सोनाक्षी को साडी पहनने का शौक था। शायद इसीलिये अपनी ज्यादातर फिल्मो में वह साडी ही पहनती है। इन्हें नाक की रिंग पहनना भी बहोत पसंद है, इसे पहनते हुए उन्हें बहोत सी फिल्मो में देखा गया है। ऐसा बॉलीवुड में बहोत कम देखा जाता है?

फिल्मे – Sonakshi Sinha Movies in Hindi

2010 – दबंग
2012 – राउडी राठौड़ – अक्षय कुमार के साथ
2012  – जोकर
2012 – ओह माय गॉड
2012 – सन ऑफ़ सरदार
2012 – दबंग 2
2013 – हिम्मतवाला
2013 – लूटेरा
2013 – वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई दोबारा
2013 – बॉस
2013 – बुलेट राजा
2013 – आर…..राजकुमार
2014 – हॉलिडे
2014 – एक्शन जैक्सन
2014 – लिंगा
2015 – तेवर
2015 – अकीरा
2016 – फ़ोर्स 2

2017 – नूर

2018 – न्यूयॉर्क में आपका स्वागत है

2019 – टोटल धमाल

2019 – मिशन मंगल

2019 – लाल कप्तान

2019 – कलंक

2019 – खानदानी शफाखाना

2019 – दबंग 3

2020 – भारत की शान

सोनाक्षी के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Sonakshi Sinha :-


शरीर माप /Height    – (1.69m)

शौक /Hobbies     –  फोटोग्राफी, रीडिंग, योग एंड डांसिंग

धर्म /Religion   –  हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food  – गोअनेसे फिश करी

पसंदीदा रंग /Favorite Color   –  ग्रीन एंड येलो

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –  श्रीदेवी, रेखा, रानी मुखेर्जी

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –  ह्रितिक रोशन, रुसेल पेटर्स

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  –  N/A

सोनाक्षी सिन्हा धूम्रपान करती हैं /smoke? : हाँ

सोनाक्षी सिन्हा शराब पीती हैं /alcohal? : हाँ

FAQ

Q. सोनाक्षी सिन्हा का जन्म कब हुआ?

Ans – 2 जून 1987

Q. सोनाक्षी सिन्हा की शादी कब हुई?

Ans – सोनाक्षी सिन्हा की शादी नहीं हुई हैं.

Q. सोनाक्षी सिन्हा का घर कहां है?

Ans – सोनाक्षी सिन्हा मुंबई के जुहू इलाके में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती हैं.


और अधिक लेख –

Please Note : – Sonakshi Sinha Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Sonakshi Sinha Life Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *