शिवपुराण के अनुसार सप्ताह के 7 दिन के विशेष उपाय Shiv Puran Hindi

(Saptah ke Sato Din ke Upay) शिव पुराण हिन्दूओं का एक पवित्र धर्म-ग्रन्थ है। इसमें भगवान शिव की महिमा कही गई है। इस ग्रन्थ में मनुष्य जाती के कल्याण के लिए दुर्भाग्य दूर करने के भी कई उपाय बताए गए हैं। इस ग्रंथ के अनुसार सप्ताह के सातों दिनों के अधिपति देवता अलग हैं और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय भी अलग हैं। साथ ही शास्त्रों के अनुसार दिन की शुरुवात करने पर आपका दिन मंगलमय होगा। यहां जानिए सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग उपाय…

Saptah ke Sato Din ke Upay

आज कौन से भगवान का दिन है

1). सोमवार का उपाय –

देवता :- ये चंद्र का दिन है और चंद्रदेव संपति के दाता हैं। इस दिन किसी गरीब को उसकी पत्नी सहित भोजन कराएं। भोजन में शुद्ध घी से बना पकवान अवश्य रखें। साथ ही, महालक्ष्मी की पूजा करें।

दिन की शुरुवात :- सोमवार के दिन दर्पण में अपना चेहरा देखकर घर से बाहर निकलें।

2). मंगलवार का उपाय –

देवता :- मंगलदेव इस वार के अधिपति हैं और वे बीमारियों को दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को महाकाली की पूजा करें। साथ ही, किसी गरीब को भोजन कराएं। भोजन में उड़द, मूंग या तुवर की दाल जरूर रखें।

दिन की शुरुवात :- मंगलवार के दिन मिष्ठान्न, गुड़, चीनी, मिठाई आदि खाकर जाएं, आपका काम अवश्य बनेगा।

3). बुधवार का उपाय –

देवता :- इस वार के कारक बुध देव बुद्धि के देवता हैं। बुधवार को भगवान विष्णु को दूध से बने पकवान का भोग लगाएं। विष्णु की पूजा से बुध प्रसन्न होते हैं।

दिन की शुरुवात :- बुधवार के दिन हरे धनिए कुछ पत्ते खाकर घर से बाहर जाना लाभदायक रहता है।

4). गुरुवार का उपाय –

देवता: – गुरुवार के स्वामी हैं बृहस्पति और वे आयु बढ़ाते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवीत और खीर से इष्टदेव की पूजा करें।

दिन की शुरुवात :- गुरुवार के दिन सरसों के कुछ दाने मुख में डालकर जाएं अथवा पीला फूल साथ लेकर जाएं।

5). शुक्रवार का उपाय –

देवता :- सुख-सुविधा की चीज़ों के कारक देवता हैं शुक्र। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को किसी गरीब महिला को सुहाग का सामान और अन्न दान करें।

दिन की शुरुवात :- शुक्रवार के दिन दही खाकर यात्रा आरंभ करना चाहिए।

6). शनिवार का उपाय –

देवता :- शनिवार के कारक देव शनि हैं और वे मृत्यु भय दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार को शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं। किसी गरीब को तिल से बना भोजन कराएं।

दिन की शुरुवात :- शनिवार के दिन अदरक या घी खाकर घर से बाहर निकलें।

7). रविवार का उपाय –

देवता :- रविवार के अधिपति देव सूर्य अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए रोज़ सूर्य को जल चढ़ाएं। ये उपाय रविवार से शुरू करें। किसी गरीब को गुड़ का दान करें।

दिन की शुरुवात :- घर से बाहर निकलने के पूर्व रविवार को पान का पत्ता अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम जरूर बनेगा।


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *