पर्यावरण ‘वातावरण’ पर निबंध हिंदी में | Essay on Environment in Hindi

Environment Par Nibandh in Hindi – बिना पर्यावरण (Environment) के हम इस ग्रह पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए हमें पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। हम यहां पर निचे पर्यावरण पर निबंध प्रदान कर रहे है जो बच्चो व छात्रों को स्कूल के निबंध लेखन प्रतियोगिता में मदद करेगा..

पर्यावरण (वातावरण) पर निबंध हिंदी में | Essay on Environment in Hindiपर्यावरण पर निबंध – Essay on Environment in Hindi Language 

पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन के पोषण के लिए प्रकृति द्वारा भेंट दी गयी अनमोल चीज है। पर्यावरण का मतलब है सभी प्राकृतिक परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल, और अन्य वस्तु। एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक स्वच्छ वातावरण बहुत जरूरी है लेकिन हमारे पर्यावरण मनुष्यों की कुछ लापरवाही और आधुनिक युग में मानव निर्मित तकनीकी उन्नति के कारण दिन ब दिन गन्दा हो रहा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे सभी को पता होना चाहिए।

पर्यावरण के बिना पृथ्वी पर जीवन का कल्पना भी नहीं कर सकते हैं इसलिए हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखना चाहिए। माना जाता है कि हमारी धरती ही ब्रह्मांड में एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसमें जीवन अस्तित्व के लिए आवश्यक वातावरण है। अगर पर्यावरण ना होता तो ये ग्रह भी दुसरे ग्रह की तरह होता और यहाँ पर भी जीवन नहीं होता।

जो हवा हम हर पल सांस लेते है, पानी जो हम अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करते है, पौधें जो हमें शुद्ध हवा और पानी देते हैं, जानवर और अन्य जीवित चीजे यह सब पर्यावरण का महत्वपूर्ण अंग है। अगर प्रकृति के संतुलन में किसी भी प्रकार की रूकावट आती है तो इसका असर हमारे पर्यावरण पे पड़ता है, जिसका हमारे जीवन पे गलत असर पड़ता है। यह किसी समुदाय या शहर की समस्या नहीं है, बल्कि ये पुरे दुनिया की समस्या है जो की किसी एक के प्रयास से खत्म नहीं हो सकता। अगर इसका ठीक से निवारण नहीं हुआ तो ये एक दिन जीवन का अस्तित्व खत्म कर सकता है। हर आम नागरिक को सरकार द्वारा शुरू की गयी पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। और हर किसी को आगे आकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए अभियान में शामिल होना चाहिए।

हमें हमारे पर्यावरण को स्वस्थ्य और प्रदुषण से दूर रखने के लिए अपने स्वार्थ और गलतियों को सुधारना होगा। साथ लोगो को भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक करना हमारा कर्तव्य हैं। हर किसी द्वारा केवल एक छोटे से सकारात्मक आंदोलनों की वजह से बिगड़ते पर्यावरण में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है जो कई वर्षो से हर साल 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन का जश्न मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है ताकि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठा सकें। क्यूंकि “पर्यावरण की रक्षा, दुनियाँ की सुरक्षा!” हैं।

Also, Read More:- 

1 thought on “पर्यावरण ‘वातावरण’ पर निबंध हिंदी में | Essay on Environment in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *