गणतन्त्र दिवस ’26 जनवरी’ पर निबंध | Essay on Republic Day in Hindi

26 January /Republic Day / गणतन्त्र दिवस हम सभी भारतवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हैं। हमारा यह कर्तव्य हैं हम गणतन्त्र दिवस के इतिहास को जाने। यहां पर गणतन्त्र दिवस पर अच्छी ज्ञान के तरफ से कुछ निबंध दिया जा रहा..

गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) पर निबंध | Essay on Republic Day in Hindi1). Short Essay on Republic Day in Hindi for Class 1- 5

गणतंत्र दिवस हमारे भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 में हमारे देश का संविधान प्रभाव में आया। इसे ब्रिटीश शासन से भारत की ऐतिहासिक आजादी को याद करने के लिये मनाया जाता है। इस दिन को भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राजपत्रित अवकाश के रुप में घोषित किया गया है। देश के सभी राज्यों क़ी राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन होता है। राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं।  

2). गणतन्त्र दिवस पर संक्षिप्त निबंध  – Short Essay on Republic Day (26 january) in Hindi

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।

26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं। इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं। राजपथ पर परेड का भव्य आयोजन होता है। भारतीय सेना की तीनों विंग इसमें हिस्सा लेती हैं। देश के सभी विद्‌यालयों, कार्यालयों तथा प्रमुख स्थानों में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का कार्यक्रम होता है।

3). गणतंत्र दिवस पर निबंध – 26 January Republic Day Essay in Hindi

हमारा देश कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार के अधीन था। उस समय अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीय लोगों को ज़बरदस्ती अपने कानून का पालन करने को कहा और ना मानाने वालों के साथ अत्याचार भी किया। कई वर्षों के संघर्ष के बाद भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और जीवन न्योछावर करने के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली।

स्वतंत्र होने पर देश के कर्णधारों ने भारत का नया संविधान लागू किया। तभी से भारत का सर्वोच्च शासक राष्ट्रपति कहलाया। भारत का नया संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। जिसे बनाने में लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। और यही दिन भारत का गणतंत्र दिवस कहलाया। यह भारतीय जनता के लिए स्वाभिमान का दिन था। आज भी प्रति वर्ष 26 जनवरी को भारत में बड़े उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता हैं।

लोग इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं और कई दिन पहले से ही इसकी तैयारी करने में जुट जाते हैं। देश के सभी राज्यों क़ी सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडारोहण का कार्यक्रम होता है। स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में होता है। विजय चौक पर मंच बना होता है तथा दर्शक दीर्घा होती है। राष्ट्रपति अपने अंगरक्षकों के साथ यहाँ पधारते हैं और राष्ट्रध्वज फहराते हैं। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती हैं। सेना के बैंड राष्ट्रगान की धुन गाते हैं। राष्ट्रपति परेड का निरीक्षण करते हैं। परेड में विभिन्न विद्‌यालयों के बच्चे, एन.सी.सी. के कैडेट्‌स पुलिस अर्द्धसैनिक और सेना के जवान भाग लेते हैं। परेड को देखने नेतागण, राजदूत और आम जनता बड़ी संख्या में आती है। इस अवसर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।

अनेक प्रांतों से आये सार्वजनिक नर्तक अपनी-अपनी वेशभूषा, पोशाक में अपने-अपने लोक-नृत्य प्रदर्शन और अलग-अलग प्रकार की झांकियों से अपना परिचय देते है और लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। इस दिन हम सभी देशवासियो को ये वादा करना चाहिये कि वो अपने देश के संविधान की सुरक्षा करेंगे, देश की समरसता और शांति को बनाए रखेंगे साथ ही देश के विकास में सहयोग करेंगे।


और अधिक लेख –

Please Note : – Essay on 26 January Republic Day (Nibandh) in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. 26 January (Republic Day) Par Nibandh Hindi me व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “गणतन्त्र दिवस ’26 जनवरी’ पर निबंध | Essay on Republic Day in Hindi”

  1. acchigyan ke sabhi members aur visitors ko mere traf se happy republic day ka bahut bahut badhay…. aapne bahut accha post likhe maja aya read karke… jai hind

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *