चेहरे से मुहाँसे हटाने का असान तरीका Chehre se Pimples Kaise Hataye

Pimples / पिंपल अच्छी-ख़ासी चेहरे की सुंदरता को खराब कर देती है। जिसकी शुरुआत जवानी की दहलीज पे कदमे रखने के साथ ही हो जाती है।  किसी का समय के साथ खुद ही ठीक हो जाता हैं, नही तो बढ़ते ही रहता है और कितनो उपचार करने के बाद भी ठीक ना हो तो टेंसन और बढ़ जाती हैं। इसके अलावा कभी-कभी तो ऐसा भी होता है की जितना उपचार करे उतना ज़्यादा पिंपल दाग-धब्बे होने लगते हैं। खैर पिंपल का उपचार करने से पहले उसके बारे जानकारी होनी चाहिए. अगर बिना जानकारी के इलाज करने से पिंपल्स चेहरा खराब भी कर सकता हैं।

Pimples Kaise Thik Kare

चलिए हमारी एक्सपर्ट पिंपल ठीक करने के घरेलू उपचार व पिंपल के बारे मे कुछ ज़रूरी जानकारी दे रहे हैं।

पिंपल होने के कारण – What Causes Pimple in Hindi

पिंपल होने के कई कारण हो सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से भी पिंपल होते हैं। कभी-कभी तनाव, मिर्गी या मानसिक बीमारी से जुड़ी कुछ दवाओं के सेवन से भी पिंपल निकल सकते हैं। इसके आलावा कॉस्मेटिक यानी सौंदर्य प्रसाधनों का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करने से पिंपल निकल सकते हैं।

पिंपल से छेड़छाड़ और फोड़ने से प्राब्लम हो सकती है, क्यूंकी – 

  • पिंपल फोड़ने से इंफेक्शन हो सकता हैं।
  • फूटे हुए पिंपल की जगह घाव बन जाता हैं, और बाद मे निशान पड़ जाता है।
  • पिंपल फोड़ने से चेहरा बहुत खराब दिखने लगता है।
  • क्‍या आप जानती हैं कि एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल आता है।

पिंपल हटाने के घरेलू उपचार – Pimple Home Remedies Hindi

  • घरेलू उपचार के तौर पर आप कच्चे पपीते की फाँक को चेहरे पे रब करे। कच्चा पपीता मे पैपीन नामक एंजाइम पाया जाता हैं। जो दाग-धब्बे कम कर देते हैं। क्लिनिकल ट्रीटमेंट के तौर पर फ्रूट बायोपील फेशियल करा सकती हैं. इस फेशियल से टेनिंग रिमूव होती हैं और स्किन की दीप क्लिजिंग होती है। बायोपील फेशियल से स्किन से कई प्रॉब्लम्स, जैसे – पिगमेंटेशन, टेनिंग, और मार्क्स बहुत हद तक कम हो जाते हैं. और स्किन गोरी हो जाती हैं।
  • प्रतिदिन रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से त्वचा की मालिश करे. इसमे विटामिन इ तथा सी होता हैं. जो आपके त्वचा को नमी के साथ ही झुरिया और पिंपल्स मिटाता हैं।
  • पिंपल्स के लिये नीम बहुत लाभदायक है पिंपल ठीक करने के लिए चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। ताजी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बना लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
  • चंदन और हल्दी पावडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बना लें। पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल के इलाज में कारगर होता है।
  • रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद धो लें। और साथ मे कभी भी एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट बना लें। चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने दें। बाद में धो लें।
  • अगर आपका स्किन बहुत ओयली हैं तो आपको पिंपल्स कम करने के लिए सबसे पहले ओयल को कंट्रोल करना पड़ेगा। इसके लिए घरेलू पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में सुखी क्रश की गयी नीम की पत्तिया और नारियल पानी मिलाकर पेस्ट बनाए और चेहरे पे लगाए. इस पैक से फेस का ओयल कंट्रोल होगा ही साथ ही मुहाँसे भी सुख जाएँगे। इसके अलावा एक गिलास पानी मे पुदीने की पत्तिया को रातभर के लिए भिगो दें और सुबह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब छान कर फ्रिज मे रख लें. इस घरेलू टोनार से फेस को रोज दिन मे 2-3 बार क्लीन करे।

>> बर्फ़ से भी पिंपल हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्फ़ का टुकड़ा और साफ़ कपड़ा ले। अब एक छोटे बर्फ़ के टुकड़े को एक साफ़ कपड़े में लपेट लें। इसके बाद अपने पिंपल के ऊपर धीरे-धीरे उस बर्फ़ के टुकड़े को रगड़ें। लेकिन ध्यान रखें कि आप ज़्यादा देर तक बर्फ़ को पिंपल पर न रखें। आप ऐसा दो से तीन मिनट तक करें। पिंपल पर बर्फ़ रगड़ने से उसकी सूजन कम होती है और वो धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।

>> नींबू पिंपल को हटाने में मदद करता हैं। इसके लिए एक नींबू और एक छोटा रुई का गोला बनाये। इसके बाद एक छोटी कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और उस रस में रुई का छोटा-सा टुकड़ा डुबो लें। अब इसे सोने से पहले रुई से नींबू के रस को पिंपल वाली जगह पर लगाएं। रात भर नींबू के रस को लगा रहने दें और अगले दिन सुबह उसे पानी से धो लें। नींबू त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है। और पिंपल रिमूव करता हैं।

डाइटिंग :

 इसके साथ-साथ, जब आपको पिंपल हों तो अपनी खाने-पीने का खास खयाल रखें। अपनी डाइट में सुधार करें। ऑइली फूड को इग्नोर करें और फल और सब्जियां खाएं। साथ ही ढेर सारा पानी पीएं। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाएगी। पेट साफ रखे क्यूंकी पेट की गंदगी के वजह से भी पिंपल्स आते हैं।

You May Also Like This Article :- 

Note :- इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्‍तविकता सुनिश्‍चित करने का हर सम्‍भव प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जि़म्‍मेदारी अच्छी-ज्ञान की नहीं है। किसी तरह का कोई सवाल या कोई सलाह हो तो कृपया कॉमेंट्स से पूछे और हमारी नयी पोस्ट डाइरेक्ट अपने ईमेल मे फ्री प्राप्त करने के लिए Free Email Subscription करना ना भूले, धन्याबाद,

2 thoughts on “चेहरे से मुहाँसे हटाने का असान तरीका Chehre se Pimples Kaise Hataye”

  1. आपने बहुत ही अच्छे तरीके से चेहरे से मुहाँसे हटाने के बारे में बताया है | आपका बहुत बहुत धन्यबाद , आप इसी तरीके से हमे और जानकारी प्रदान करे , आप बहुत अच्छा काम कर रहे है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *