क्रिकेटर खलील अहमद की जीवनी | Khaleel Ahmed Biography in Hindi

Khaleel Ahmed – खलील अहमद एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। 18 साल की उम्र में अपने क्रिकेट की शुरुआत करने वाले खलील बाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाज हैं। इन्होने IPL टीम में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ खेल चुके हैं।

खलील अहमद का परिचय – Cricketer Khaleel Ahmed Biography in Hindi

खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को राजस्थान के टोंक शहर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। खलील अहमद को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। उन्होंने राजस्थान का अंडर-16 और अंडर-19 के स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। खलील के पिता कंपाउंडर हैं जिनको बेटे का क्रिकेट खेलना पसंद नहीं था। वह चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने। इसी कारण क्रिकेट खेलने पर उनकी घर में रोज पिटाई होती थी। लेकिन खलील की जितनी पिटाई होती उतना ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बढ़ता गया।

खलील अहमद को क्रिकेट खेलने में सपोर्ट इम्तियाज खान ने की जो उनके कोच थे। इम्तियाज ने ही उनके पिता से भी बात की और उन्हें समझाया। खलील अहमद के घर में उनकी माता और तीन बहने हैं।

अपने कोच इम्तियाज खान के कहने पर वे जयपुर में राजस्थान क्रिकेट अकादमी में गए, जहां वह राजस्थान अंडर -14 शिविर में शामिल हो गए। राजस्थान अंडर -14 के लिए खेलते हुए, उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 26 विकेट लिए थे। इसके बाद से ही वे क्रिकेट पंडितो के नजर मे आ गए।

इन्होने 5 फरवरी 2017 को 2016-17 के इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में राजस्थान के लिए खेलते हुए अपने ट्वेंटी 20 कैरियर की शुरुआत की थी। जबकि ये अपने ट्वेंटी 20 पदार्पण से पहले, 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इसके बाद इन्होंने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के मौका मिला। उन्हें एशिया कप में चुना गया। 18 सितंबर 2018 को, उन्होंने दुबई में हांगकांग के खिलाफ एशिया कप में अपनी वनडे की शुरुआत की। अपने पहले मैच में 3 विकेट लिए।

खलील अहमद के टैलेंट को निखारने में राहुल द्रविड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इंडिया-ए और अंडर-19 टीम में द्रविड़ की निगरानी में अच्छा खेल दिखाया। खलील 2016 में जब दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े तो द्रविड़ इस टीम के मेंटर थे। खलील को 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

खलील अहमद बाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाज हैं और दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उनकी गेंदबाजी की गति लगभग 144 किमी प्रति घंटा है। जहीर खान उनके पसंदीदा गेंदबाज हैं।

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *