जुहू बीच (जुहू चौपाटी) की जानकारी | Juhu Beach in Mumbai

Juhu Beach / जुहू बीच महाराष्ट्र के मुम्बई शहर का सबसे प्रसिद्ध तट है और यहाँ का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। समंदर में उठती लहरों का शोर और पश्चिम में डूब रहे सूरज का नयनाभिराम दृश्य जुहू बिच को प्रसिद्ध बनाती हैं।

जुहू बीच (जुहू चौपाटी) की जानकारी | Juhu Beach in Mumbai

जुहू बीच की जानकारी – Juhu Chaupati in Hindi

यह मुम्बई से तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये जगह मुम्बई वासियों की पहली पंसद है। बीच मुख्य रूप से यहाँ लगने वाले पाव भाजी, भेल-पूरी और पानी पूरी चाट के स्टोल के लिए प्रसिद्ध है।

जुहू बीच पर्यटन स्थल के रूप में भी काफ़ी प्रसिद्ध है। यह बीच बहुत ही बड़ा है, जो सेंटाक्रूज से लेकर वेली-पार्ले तक फैला हुआ है। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन बीच पर बहुत अधिक भीड़ रहती है।

यहां ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ समूह में यहां मंडराते और पानी के बीच अठखेलियां करते हुए दिख जाते हैं। समंदर किनारे रेत के विशाल मैदान पर दौड़ते लड़के और लड़कियां दूर से किसी बगीचे में उड़ रहे रंग-बिरंग तितलियों की तरह दिखाई देते हैं।

चौबीसों घंटे जीवन रक्षकों और पुलिस की उपस्थिति के कारण जुहू बीच सुरक्षित है। शाम को यहाँ अनेक पर्यटक और निवासी सूर्यास्त देखने के लिये आते हैं। यह फिल्म निर्माताओं की विशेष पसंद हैं। इस सागर तट को कई हिंदी एवं अन्य भाषाओं की फिल्मो में दिखाया गया हैं।


और अधिक लेख –

Please Note :- I hope these “Juhu Beach Mumbai in Hindi” will like you. If you like these “Juhu Chaupati Information in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.

1 thought on “जुहू बीच (जुहू चौपाटी) की जानकारी | Juhu Beach in Mumbai”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *