जोधाबाई महल का इतिहास, जानकारी | Jodha Bai Mahal History in Hindi

Jodha Bai Mahal / जोधाबाई का महल आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फ़तेहपुर सीकरी के ‘मरियम महल’ के दक्षिण-पश्चिमी तरफ़ स्थित है। मुग़ल बादशाह अकबर ने अपनी दूसरी रानी जोधाबाई के लिए इस महल का निर्माण करवाया था।

जोधाबाई महल का इतिहास, जानकारी | Jodha Bai Mahal History in Hindi

जोधाबाई महल का इतिहास- Jodha Bai Mahal History in Hindi

जोधा बाई सम्राट अकबर की पहली प्रमुख राजपूत पत्नी थीं (हालांकि अकबर की पहले से दो मुग़ल पत्नियां थीं)। इन्हे मरियम उज़-ज़मानी बेगम उर्फ़ हीर कुंवारी, हीरा कुंवारी, हरका बाई के नाम से भी जाना जाता हैं। वह उत्तराधिकारी जहाँगीर की माँ भी थीं।

मरियम उज़-ज़मानी बेगम को हिंदुस्तान की राजमाता के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि वह सबसे लंबे समय तक सेवारत एकमात्र हिंदु मुग़ल महारानी थीं जिनका कार्यकाल, 6 फरवरी 1562 से 27 अक्टूबर 1605 तक का है यानि 43 वर्षों से अधिका का।

जोधा बाई और अकबर की शादी ने जोधा के धार्मिक एवं सामाजिक नीतियों के क्रमिक बदलाव का नेतृत्व किया। इसलिए जोधा और अकबर की शादी मुग़ल इतिहास का एक महत्वपूर्ण वाक्य है। यहाँ तक आधुनिक भारतीय इतिहास में यह माना जाता है कि वह ही अकबर एवं अन्य मुग़लों के धार्मिक मतभेद की सहनशीलता का उदाहरण हैं।

सभी महलों में सबसे बड़ा महल, जोधा बाई महल (Jodha Bai Mahal) में अकबर की महारानी जोधा बाई रहती थीं। यहाँ गुजरात, मांडू एवं ग्वालियर की वास्तुकला का परम्परागत इस्लामी वास्तुकला के साथ मिश्रण किया गया है। साथ ही, इसकी नीली टाइलों से बनी छत, फ़तेहपुर सीकरी में अपने तरह की एकमात्र वास्तुकला है।

यह दो मंजिला इमारत है। इसका मुख्य दरवाज़ा दक्षिण की तरफ़ है। इमारत पर हिन्दू स्थापत्य का प्रभाव है, चाहे वह कारीगरी में हो या दीवारों पर चित्रकारी में। इस शानदार इमारत के उत्तरी तथा दक्षिणी ओर नील रंग के टाइलों का प्रयोग किया गया था, जो कि मुल्तान से लाये गये थे।

महल 320 फुट लम्बा और 215 फुट ऊँचा है। इस महल में की गयी सजावट दक्षिण के मंदिरों से प्रभावित है। इसमें गुजरात के कारीगरों का प्रभाव दिखाई पड़ता है। जोधाबाई महल के उत्तर में ‘ग्रीष्म विलास’ एवं दक्षिण में ‘शरद विलास’ का निर्माण हुआ है। महल में लगे खम्भों के शहतीर एवं उनकी घण्टियों की साँकरों जैसी उमड़ी डिज़ाइनें पूर्णतः हिन्दू मदिरों जैसी हैं। जोधाबाई के महल के समीप ही स्थित ‘मरियम की कोठी’ एक छोटी इमारत है।


और अधिक लेख –

Please Note : – Jodha Bai Mahal /Palace History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *