ये हैं असफल लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां Habits of Unsuccessful People in Hindi

10 Bad habits of unsuccessful in hindi – आपने कई ऐसी सफलता की कहानिया पढ़े होंगे जो पहले असफल हुवे उसके बाद सफलता हासिल की। लेकिन आपने कभी सोचा हैं की वे कौन लोग होते हैं जो जीवन भर असफल ही रहते हैं। उनकी ऐसे कोनसी आदत होती हैं जो सफलता हासिल नहीं करने देती। आइये जाने असफल (Unsuccessful) लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां..

ये हैं असफल लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां Habits of Unsuccessful People

असफल लोगों की 10 गलतियां – Asafal Logo ki Galtiya – 10 Habits of Unsuccessful People in Hindi – Difference Between Successful And Unsuccessful Peoples

1). बिना प्लानिंग के काम करते हैं

असफल होने वाले लोग कभी प्लानिंग करके नहीं चलते हैं। उन्हें लगता है कि सबकुछ उनके कंट्रोल में है। इस कारण वे हमेशा परेशान होते रहते हैं। कभी रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करते। जैसे- अभी क्या किया? क्या करना छूट रहा है? चाहें तो मोबाइल कैलेंडर, प्लानर में रिकॉर्ड मेंटेन कर सकते हैं। या फ्यूचर के लिए अपने पास कोई प्लान लेके नहीं चलते हैं। काम के साथ फन भी जरुरी होता है। ओवरवर्किंग से वे शॉर्ट टाइम सक्सेस पा लेते हैं लेकिन फ्यूचर में परेशान होते रहते हैं। वीकेंड में हम अपने साथ वक़्त बिता सकते हैं। फैमिली को टाइम देने के साथ पूरे हफ्ते की प्लानिंग कर सकते हैं। रिफ्रेश होते हैं। वे ऐसा नहीं करते।

2). लोगों के सामने खड़े होने में डर

असफल लोगो की पहचान होती हैं की कुछ भी लोगों के सामने कहने या अपनी बात रखने के लिए डरते हैं। इस प्रकार के लोगों को यह डर लगा रहता है कि कोई दूसरा इंसान उनकी बातों का बुरा न मान ले।

अगर आपको सफलता प्राप्त करना है तो आपको लोगों के सामने खड़े हो कर उनका तथा उनके प्रश्नों का उत्तर देना होगा। लोगों के सामने अपने सुझावों तथा विचारों को रखने से उनके और आप के बिच एक नेटवर्क बनता है। एक अच्छा नेटवर्क या लोगों से लोगों का connectivity सफलता पाने के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि आप अपनी बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। अगर आप जीवन में लोगों से दोस्ती नहीं कर सकते उनसे आप जुड़ नहीं सकते! चाहे दिल से हो, अपने भावनाओं से, अपने ज्ञान से हो या किसी भी कारण से तो आप जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। अगर ये चीज से आप घबराते हैं तो जल्द ही असफल लोगो के कतार में खड़े हो जायेंगे।

3). पॉजिटिव नहीं रहते –

असफल लोग कभी पॉजिटिव नहीं रहते। पॉजिटिव एक्टिविटी जैसे योगा, मेडिटेशन करके खुद को एकाग्र करने की कोशिश नहीं करते। असफल लोग असहज होते हैं। फोकस के साथ कोई एक काम नहीं करते। थोड़ी सी परेशानी आने पर डिस्टर्ब हो जाते हैं। किस समय पर कौन सा काम करना जरुरी हैं? ऐसी कोई प्रायोरिटी असफल लोग निर्धारित नहीं करते। न ही वे पर्सनल लाइफ में प्रायोरिटी बनाते हैं, न ही प्रोफेशनल लाइफ में।

4). गोल नहीं बनाते 

वे कभी लक्ष्य निर्धारित नहीं करते। बिना गोल के जीवन बिता देते हैं। उनमें विश्वास की कमी होती है। वे लोगों से जुड़ने में असहज होते हैं। वे हार मिलने पर इतने घबरा जाते हैं कि दोबारा कोशिश नहीं करते। जबकि सफल लोग हार मिलने के बाद भी विश्वास नहीं खोते और सक्सेस होते हैं।

5). जीवन में विनम्रता की कमी

जीवन में विनम्रता के बिना कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता। जीवन में सफलता पाने के लिए इंसान को हमेशा कुछ न कुछ सिखने की चाह रखना चाहिए। अगर आप अपनी इस बात पर डटें रहेंगे की आप से ज्यादा होशियार और चालक दुनिया में कोई नहीं हैं तो आप गलत हैं। ये असफल लोगो की पहचान हैं।

6). काम को टालते हैं

असफल लोग हर काम को टालते हैं। आज नहीं कल करेंगे, सुबह नहीं शाम को देख लेंगे। ऐसा नेचर उनका हो जाता हैं। यही कारण वे जीवन में सफलता नहीं पाते।

7). विश्वास की कमी

असफल लोग कभी अपने लक्ष्य या अपने पर अटूट विश्वास नहीं करते हैं। अगर आप यह विश्वास ही नहीं करेंगे कि आप अपने लक्ष्य तक पहुँच पाएंगे तो आप कैसे रास्ता ढूँढेंगे और लक्ष्य तक पहुंचेंगे। साथ ही अपने जीवन में सकारात्मक सोच लायें। अपने सोच को ऊँचा करें क्योंकि आप जितना बड़ा सोचेंगे उतना बड़ा पाएंगे। लाइफ में सफलता पाने के लिए विश्वास का बहुत अहम् रोल होता हैं।

8). अहंकार और घमंड

अहंकार और घमंड इंसान को हमेशा ले डूबता हैं और असफल लोगो में अक्सर ये चीज पायी जाती हैं। इन दो चीजों से पूरी तरीके से दूर रहें क्योंकि इनके रहने तक आप कभी भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बस ये चीज आपको ही बर्बाद करेगा।

9). दृंढ संकल्प

सफल लोग रास्ते बदलते हैं मंजिल नहीं जबकि असफल लोग एक ही रस्ते में कई मंजिलें बदल लेते हैं। सफल लोग मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं और रास्ते में आने वाली परेशानियों का सामना करते हैं और मुश्किलों का हल ढूंढने की कोशिश करते हैं जबकि असफल लोग परेशानियों से घबरा जाते हैं और अपनी मंजिल ही बदल बैठते हैं और यही उनकी हार का मुख्य कारण भी है।

10). अपनी गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेना 

अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लोग अपनी गलती होने के बावजूद भी खुद की गलती मानने से कतराते हैं जो अपनी गलती की जिम्मेदारी दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं लेकिन सफल व्यक्ति हमेशा अपनी गलतियों को मानते हैं और उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं यही कारण है कि वो बहुत जल्द खुद में सुधार करके मंजिल की ओर बढ़ते जाते हैं।


और अधिक लेख –

1 thought on “ये हैं असफल लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां Habits of Unsuccessful People in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *