सफल लोग कभी नहीं सोचते हैं ये बातें – Habits of Successful People in Hindi

Good habits for success in hindi – क्या आप जानते हैं दुनिया के सफल और अमीर लोगो की ऐसी कौन-कौन सी आदत होती हैं जो उन्हें सफल और अमीर बनाती हैं। “How Rich People Think” के लेखक स्टीव सीबॉल्ड ने तीन दशक के दौरान हज़ारों सफल लोगों का इंटरव्यू किया है और यह समझा है कि वह सफलता और वेल्थ को कैसे आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने अपने रीसर्च में पाया की सफल और अमीर लोग कुछ बातों को अपनी ज़िन्दगी में कोई जगह नहीं देते या कहें वह इन बातों को कभी मानते ही नहीं हैं। आइये जाने वो बाते क्या हैं..

सफल लोग कभी नहीं सोचते हैं ये बातें, आप भी रहे दूर Habits of Successful People

Habits of Successful & Rich People in Hindi

स्टीव का कहना हैं की इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां और किसके घर पैदा हुए है। अरबपतियों को इस बात से फर्क पड़ता है कि वह मानसिक तौर अपने लक्ष्य को हासिल करने के के लिए तैयार रहे। यह माइंडसेट लोगों को वेल्थ की ओर लेकर जाता है।

मैं अपने काम को पसंद नहीं करता

दुनिया भर के सभी सफल लोगों में एक क़्वालिटी हमेशा रहती है वह कभी भी अपने काम या वर्कप्लेस के बारे में शक़ या नापसंद नहीं करते, चाहे वह ज़िन्दगी के किसी भी मोड़ पर हों। चाहे वह किसी भी नकारात्मक माहौल में हो वह खुद को इस बयान से दूर रखते हैं। वह दूसरों का अपमान करने की जगह कंपनी या काम में मामलों को सुलझाने की कोशिश करते हैं। और यही आदत जो उन्हें हमेशा पॉजिटिव रखती हैं।

यह ठीक नहीं है

क्या आपके प्रतिद्वंद्वी को अवॉर्ड, अप्रेजल मिला है और आपको कुछ नहीं मिला, जबकि आप उससे दोगुना काम करते हैं। सबसे सफल लोग यह गलती कभी नहीं करते। वह जीवन के अन्याय के बारे में पागल नहीं होते। अन्याय एक ऐसी चीज़ है जिसका आपको आदि होना चाहिए। सफलता आपको तोहफे में नहीं मिलती। आपको इसके लिए काम करना पड़ता है और यह दिखाना पड़ता है की आप इसके काबिल हैं।

इस काम को इसी तरह नहीं होना चाहिए

इनोवेशन सफल लोगों के व्यक्तित्व के लिए अहम है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हों। आपको हमेशा नई चीज़ें सीखनी चाहिए और इस बात से डरना नहीं चाहिए। कोई भी व्यक्ति बिना कुछ नई चीज़ की कोशिश किए बिना कुछ हासिल नहीं कर सकता। इसलिए कभी भी ये न सोचे की इस काम को इसी तरह नहीं होना चाहिए।

यह मेरा काम नहीं

यह बड़ा नियम जो सभी सफल लोग अपनाते है। अगर आप सच में सफल है तो आप दूसरों को सफल होने में मदद करेंगे। जैसा कि वॉरेन बफे ने कहा है, ‘आज कोई छाया में बैठा है क्योंकि लंबें समय पहले किसी ने यहां पेड़ लगाया था।” आप हमेशा लोगो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे ये चीज सफल लोगो की पहचान हैं।

यह संभव नहीं है

सफल लोग जानते है कि सीमा और बाधाएं केवल दिमाग में रहती है और हम खुद ही सभी सीमाओं को पैदा करते हैं। इसी तरह के बयान आपको सफलता हासिल करने से रोकते हैं। हासिल करने वाले लोग कभी सीमाओं, परेशानियों, दिक्कतों को लेकर शिकायत नहीं करते हैं। बस वे अपने काम को मेहनत से करते रहते हैं।

मेरे पास कोई Choice नहीं है

यहां हमेशा ही विकल्प और संभावनाएं हैं और सफल लोग यह जानते हैं कि खुद के लिए संभावनाएं कैसे ढूंढनी हैं। घर में बैठ के सोचते रहना की मेरे पास कोई चॉइस नहीं हैं, ये असफल लोगो की पहचान हैं। दुनिया में सफल होने के हजारो संभावनाए हैं बस आप में क़ाबलियत होना चाहिए।

सकारात्मक सोच

जीवन में कभी – कभी ऐसा होता है कि सफलता न मिलने पर हम हताश हो जातें हैं और हमारी सोच नकारात्मक हो जाती है। सोच को सकारात्मक बनाये रखें सफलता जरूर मिलेगी। नकारात्मक सोच के व्यक्तियों को अपने आस-पास भी भटकने न दें। यह सबसे महत्वपूर्ण हैं एक सफल व्यक्ति बनने के।


स्टीव सीबॉल्ड की बुक How Rich People Think यहां से खरीद सकते हैं 


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *