रैपर, सिंगर बादशाह का जीवन परिचय Badshah Biography in Hindi

सभी के दिलो में राज करने वाले सिंगर बादशाह एक भारतीय पंजाबी रैपर है, इनका पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में की थी। इन्होने हनी सिंह, गिप्पी ग्रोवर, दिलजीत दोसांज के साथ कई गाने गाए हैं। बादशाह मुख्यत हिन्दी, पंजाबी और हरयाणवी भाषाओं में गाने गए है। उनका 2019 में आया गाना “पागल” 24 घंटों के भीतर YouTube पर 74.8 मिलियन बार देखा गया, जिसने YouTube पर 24 घंटों में सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड बनाया। आज बादशाह भारत ही नहीं, दुनिया के टॉप सिंगर में एक हैं। आइये जाने बादशाह के जीवन के बारे में (Singer Badshah Biography)..

Badshah Biography in Hindi

Badshah Biography hindi

बादशाह का परिचय – Badshah ka Jeevan Parichay

पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (Aditya Prateek Singh Sisodia)
जन्म 19 नवंबर 1985
जन्म स्थान दिल्ली, भारत
पिता का नाम ज्ञात नहीं
माता का नाम ज्ञात नहीं
पत्नी का नाम जास्मिन
बेटी Jessemy Grace Masih Singh
बहन अपराजिता (छोटी)
शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजिनीरिंग
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
गृह नगर नई दिल्ली

Badshah Wikipedia Biography in Hindi

लम्बाई 5 फीट 10 इंच
वजन 84 किग्रा
आँखों का रंग काला
बालो का रंग काला
पेशा रैपर, सिंगर, म्यूजिक कम्पोजर
पहला गाना एल्बम : बोर्न स्टार (2012)
प्रति गाने की फीस रु. 13 लाख से 30 लाख/गीत
राशि वृश्चिक
पसंदीदा संगीतकार यो यो हनी सिंह

प्रारंभिक जीवन – Badshah Birth & Early Life in Hindi

बादशाह का जन्म दिलवालो का शहर दिल्ली में 19 नवंबर 1985 को हुआ था। उनके पिता जो की हरियाणा से हैं। वही उनकी माँ पंजाब से हैं। उनके पिता एक गवर्नमेंट जॉब करते थे जो की अब रिटायर हो चुके हैं। उनकी माँ एक गृहणी हैं। और बादशाह की एक बहन भी हैं जिनका नाम अपराजिता हैं।

बादशाह की शिक्षा – Badshah Education Qualification

बादशाह ने अपनी शुरूआती शिक्षा बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से प्राप्त की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजिनीरिंग से ग्रेजुएशन किया है। बादशाह का रैपर के प्रति ऐसा जूनून था की, उन्होंने 11वीं कक्षा से ही रैपिंग करना शुरू कर दिया। उनके पहले रैप का टाइटल “आई विल डिफीट यु” था।

आईएस नहीं की बादशाह रैपर में ही ध्यान देते थे। वह पढाई में भी बहुत तेज थे। खासकर गणित में उनकी रूचि बहुत थी। बादशाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वे म्यूजिक इंडस्ट्री में नाकामीयाब होते तो आईएएस ऑफिसर बनते।

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का बादशाह नाम पड़ने के पीछे मुख्य कारण यह हैं कि आदित्य, शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं इस कारण स्वयं का स्क्रीन नाम बादशाह रख दिया और दूसरा यह स्क्रीन नाम इन्हें हनी सिंह ने दिया।

बादशाह की शादी, पत्नी – Badshah Marriage, Wife, Love Affair

आज तक न्यूज़ में छपी एक खबर के मुताबिक “बादशाह को पहला प्यार पांचवी क्लास में हुआ था। बादशाह ने अपने पहले प्यार का नाम तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने ये जरूर बता दिया कि तब वह पांचवीं क्लास में थे जब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था।” आज बादशाह की लाखों लड़कियां फैन हैं, लेकिन किसी से अफेयर की खबरे नहीं आयी। बादशाह ने जैस्मीन से साल 2012 में शादी की थी और उनकी एक बेटी, जेसी ग्रेस मसीह सिंह है, जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 को हुआ था।

बादशाह का करियर – Singer Rapper Badshah Career in Hindi

बादशाह गायकी क्षेत्र में आने से पहले प्राइवेट जॉब कर रहे थे। उन्होंने 2006 में हनी सिंह के साथ ‘माफिया मुंडेर’ बैंड के साथ रैपर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनका पहला रैप 2007 में “सोडा व्हिस्की” गाने में था।

इन्होने हानि सिंह के साथ और भी गानो में काम किया “खोल बोटाल” और “बेगनी नार”। इसके बाद 2012 में “गेट अप जवानी” रिलीज हुआ। यह इंटरनेशनल लेवल पर होता रहा। कुछ समय बाद उन्होंने हनी सिंह और माफिया मुंडीर से अपने रास्ते अलग कर लिए। बादशाह ने प्रसिद्ध संगीतकार गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘ऑस्कर’, नववर इंदर के साथ ‘वागरा स्वेग’, दिलजीत दो सांज के साथ ‘उचित पटोला’, आस्था गिल के साथ ‘शानदार’ जैसे प्रसिद्ध गाने गाए और लोकप्रियता प्राप्त की है। इनकी रैपिंग काफी प्रशंसनीय रही।

बॉलीवुड फिल्मो में इन्हे पहला ब्रेक “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” में मिला। “Saturday Saturday” गाना, यह उनका पहला गीत था जिसमें उन्होंने गीत लिखे, संगीत तैयार किया और खुद ही रैप किया। उन्होंने मुख्य रूप से पंजाबी, हरियाणवी, तथा हिन्दी भाषा में कई गाने गाकर अपना नाम सभी के दिलों में बना लिया है।

2014 में खूबसूरत मूवी के ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, से इन्हे काफी प्रसिद्धि मिली। “डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो” “गेंदाफूल” या “बचपन प्यार” सभी गाने हिट रहे।

बादशाह के विवाद – Badshah Controversy

बादशाह का विवादों से रहा है पुराना नाता, आइये जाने –

1). बादशाह और यो यो हनी सिंह

बादशाह और यो यो हनी सिंह वाकयुद्ध लगभग सभी पता रहा हैं। इसकी शुरुवात तब हुई, जब हानि सिंह अपनी फिल्म के प्रचार दौरे पर थे, एक रिपोर्टर ने हनी सिंह से बादशाह के बॉलीवुड में उनकी जगह लेने के बारे में पूछा, जिस पर हनी ने जवाब दिया– “रोल्स रॉयस चलाई है आपने कभी, रोल्स रॉयस या नैनो में बहुत फरक होता है। इसके जवाब में बादशाह ने कहा “कि कोई भी रोल्स रॉयस की तुलना में नैनो को सड़कों पर अधिक पा सकता है और जनता की नजर में जो कुछ भी अच्छा है वह अधिक बेचा जाता है।” यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दिल्ली में एक पार्टी में दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

2). यूट्यूब वर्ल्ड रिकॉर्ड विवाद

अगस्त 2020 में एक रिपोर्ट बाहर आयी थी, जिसमे बताय गया था की बादशाह ने ‘ये लड़की पागल है’ गाने के लिए व्यूज खरीदे गए थे और इस बात को पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया था। उन्होंने बताया कि 72 लाख रुपये में 7.2 करोड़ व्यूज खरीदे गए थे। यह गाना छह अलग-अलग देशों में टॉप ट्रेंड पर रहा था और इस गाने को महज 24 घंटे में 7.6 करोड़ व्यूज मिले थे। बादशाह चाहते थे कि उनका गाना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करे। हालांकि, Google ने उनके दावे को खारिज कर दिया। कुछ समय बाद बादशाह ने भी इन आरोपों को बकवास बताया था।

3). गेंदा फूल सांग राइट्स विवाद

बादशाह का 2020 में रिलीज हुआ गाना गेंदा फूल लिरिक्स चोरी के आरोपों के कारण विवादों में आ गया था। बादशाह पर बांग्ला राइटर की लाइन चुराने और उसे क्रेडिट न देने का आरोप लगा। इसके बाद बादशाह ने ओरिजनल लोक गायक को बंगाली गाने का इस्तेमाल करने पर मुआवजा भरा था।

4). फर्जी फॉलोअर्स का आरोप

मुंबई क्राइम ब्रांच सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स लिस्ट के मामले में रैपर बादशाह को तलब कर चुकी है। आरोप लगा था कि बादशाह ने पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपने फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाए हैं। पुलिस की ओर से दर्ज मामला यह था कि बादशाह के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं, उसे लाखों लोग देखते भी हैं लेकिन कमेंट्स मुश्किल से सैकड़ों में होते हैं।

बादशाह के बारे में रोचक तथ्य – Facts About Singer Badshah in Hindi

1). बादशाह का अब तक का सबसे हिट गाना डीजे वाले बाबू हैं, जोकिआस्था गिल के साथ है, जिसे साल 2015 में रिलीज किया गया था। यह गाना रिलीज के 24 घंटे में ही भारतीय आई-ट्यून्स चार्ट में नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गया था।

2). बादशाह भले ही अपने रील लाइफ में बड़ी चमक-धमक जूतों और कपड़ों के साथ एक रंगीन पर्सनालिटी दिखें लेकिन अपने निजी जिंदगी में बादशाह इसके उलट बिल्कुल शांत और सरल रहना पसंद करते हैं।

3). बादशाह को अक्षय कुमार के साथ “गुड न्यूज” में एक रोल की पेशकश की गई थी , लेकिन बाद में यह भूमिका दिलजीत दोसांझ के पास चली गई। इसके आलावा लस्ट स्टोरीज” में भी एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन बाद में इसे विक्की कौशल ने निभाया।

4). बहुत कम लोगो को पता हैं की उन्होंने संगीत उद्योग में अपने करियर की शुरुआत ‘कूल इक्वल’ नाम से की, लेकिन बाद में अपना नाम बदलकर ‘बादशाह’ कर लिया।

5). बादशाह न तो शराब पिटे हैं, ना ही धूम्रपान करते हैं।

बादशाह के गाने और फिल्मो की लिस्ट – Badshah Songs and Movies List

  • सोडा व्हिस्की – 2007
  • सेटरडे सेटरडे – 2012
  • अभी तो पार्टी शुरू हुई है – 2014
  • डीजे वाले बाबू – 2015
  • सेल्फी ले ले रे (बजरंगी भाईजान) – 2015
  • तेरी याद (तेरा सुरूर) – 2015
  • एक तेरा नाम (एबीसीडी 2) – 2015
  • आज रात का सीन (जज्बा) – 2015
  • बेबी को बेस पसंद है (सुल्तान) – 2016
  • लेट्स नाचो (कपूर एंड संस) – 2016
  • अक्कड़ बक्कड़ – 2016
  • लवर ब्वॉय – 2016
  • काला चश्मा – 2016
  • कर गई चुल (कपूर एंड संस) – 2016
  • तम्मा तम्मा अगेन (बदरीनाथ की दुल्हनिया) – 2017
  • ट्रिपी ट्रिपी (भूमि) – 2017
  • ओके जानू – 2017
  • मिर्ची – 2017
  • हार्टलेस – 2018
  • आंख लड़ जावे (लवयात्री) – 2018
  • तारीफे (वीर दी वेडिंग) – 2018
  • आओ कभी हवेली पे (स्त्री) – 2018
  • पंजाबी मैशअप – 2018
  • भरे बाजार – 2018
  • शि मूव इट लाइक – 2018
  • हैप्पी हैप्पी (ब्लैकमेल) – 2018
  • तेरे नाल नाचना (नवाबजादे) – 2018
  • डोंट बी शे अगेन (बाला) 2019
  • पागल – 2019
  • बैड बॉय (साहो) – 2019
  • हर घूंट में स्वैग – 2019
  • सेट द रोड ऑन फायर – 2019
  • गेंदाफूल – 2020
  • बचपन का प्यार – 2021
  • चमकीला चेहरा – 2022

FAQ

बादशाह का धर्म क्या है?

हिन्दू

बादशाह का वास्तविक नाम क्या है?

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया

बादशाह की हाइट कितनी है?

1.78m

बादशाह का बेटी का नाम क्या हैं?

ग्रेस मसीह सिंह

Also, Read More:- 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *