शोभना भारतीय की जीवनी | Shobhana Bhartia Biography in Hindi

Shobhana Bhartia / शोभना भारतीय एक उद्योगपति, पूर्व राज्यसभा सांसद और हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप के अध्यक्ष व संपादकीय निदेशक हैं। साथ ही वे बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी की प्रो-चांसलर भी थी। वे भारत के प्रसिद्द उद्योगपति कृष्णकुमार बिड़ला की बेटी व जे.डी बिरला की पौत्री हैं। प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स नके भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में उनका नाम भी है।

शोभना भारतीय की जीवनी | Shobhana Bhartia Biography in Hindi

जीवन परिचय – Shobhana Bhartia Biography

शोभना भारतीय का जन्म 1957 में कोलकाता शहर में हुआ था। उनके पिता के.के बिरला भारतीय उद्योगपति और कांग्रेस के नेता थे। उनके दादा जी भी जी.डी. बिड़ला हुवे। शोभना भातीय का बचपन कोलकाता में ही गुजरा और प्रारंभिक शिक्षा ‘लोरेटो हाउस’ स्कूल से ग्रहण किया। उसके बाद उन्होंने स्नातक की पढाई कोलकाता विश्वविद्यालय से किया। इसके पश्चात उनका विवाह ‘जुब्लिएन्त लाइफ साइंस लिमिटेड’ के श्याम सुन्दर भारतीय से हो गया। श्याम सुंदर भाटिया स्वर्गीय मोहन लाल भाटिया का पुत्र हैं। उनके बेटे शामित भारती एचटी मीडिया ग्रुप में निदेशक भी हैं।

करियर

शोभना भारतीय ने अपने करियर की शुरुवात हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से किया। इसमें वे डायरेक्ट अधिकारी के पद पर ज्वाइन की। तब भारत में वह पहली किसी नेशनल न्यूज पेपर की चीफ एग्जिक्यूटिव थीं। इन्होंने कुछ समय के लिए बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी के चांसलर का पद भी संभाला था। इस संस्थान की स्थापना उनके दादा जी.डी. बिड़ला ने किया था।

शोभना हिन्दुस्तान मीडिया ग्रुप के आर्थिक और संपादकीय, दोनों पहलुओं पर ध्यान देती हैं। ऐसा माना जाता है की हिंदुस्तान टाइम्स समूह के कायाकल्प में उनकी बड़ी भूमिका रही है। सन 2005 में शोभना ने एच. टी मीडिया का पब्लिक इक्विटी जारी करके लगभग 400 करोड़ रूपए इकठ्ठा किया जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी थी। वर्ष 2006 में शोभना को यूपीए सरकार द्वारा राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी मनोनित किया गया।

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस ने ‘100 मोस्ट पावरफुल इंडियन्स’ की सूची जारी की है, जिसमें मीडिया से जुड़े 12 लोगों को भी जगह दी गई है। देश के इन 12 मोस्ट पावरफुल मीडिया मुगल में शोभना भरतिया का भी नाम शामिल किया गया है। 2016 में, फोर्ब्स द्वारा उन्हें 93 वें सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

सम्मान और पुरस्कार

  • 1992 – ‘नेशनल प्रेस इंडिया’ अवॉर्ड
  • 1996 – ‘ग्लोबल लीडर ऑफ टुमॉरो’ अवॉर्ड
  • 2001 – ‘आउटस्टैंडिंग बिजनेस वूमन ऑफ द ईयर’
  • 2005 – पद्म श्री
  • 2007 – द इकोनॉमिक्स टाइम्स अवॉर्ड फॉर कॉर्पोरेट एक्सीलेंस
  • 2013 – एसोचैम लेडीज लीग (ऑल) का दिल्ली वूमन ऑफ द डिकेड अचीवर्स अवार्ड

और अधिक लेख –

Please Note : – Shobhana Bhartia & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *