अभिनेत्री नोरा फतेही की जीवनी | Nora Fatehi Biography in Hindi

Nora Fatehi in Hindi – नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं और डांसर हैं, जो भारतीय फिल्मो में काम करती हैं। इन्होने मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। नोरा बिग बॉस 9 की भी कंटेस्टेंट बनी थी। बॉलीवुड की फिल्म भारत, मरजावां, बतला हाउस फिल्मो में काम कर चुकी हैं। नोरा बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्रियों में एक हैं।

Nora Fatehi

नोरा फतेही का जीवन परिचय – Nora Fatehi ka Jivaan Parichay

नोरा फतेही का जन्म 6 फ़रवरी 1992 को कनाडा के में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों कनाडा से हैं। उनकी मां तीसरी पीढ़ी की पंजाबी हैं। उनका एक छोटा भाई है, जिसका नाम उमर ओमर फ़तेहि है। नोरा ने अपनी पढाई कनाडा से ही पूरा की उसके मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए आगे की पढाई करने लगी। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया।

मुंबई आने के बाद वे जाने-माने ब्रांड्स के लिए टीवी कमर्शियल करने लगीं। नूरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स के बाद वह हिंदी फिल्म मिस्टर एक्स में एक छोटे सी भूमिका निभाते हुए नजर आई थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं।

नोरा बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट बनी जहां इन्होने 84 दिन का सफर पूरा कर लिया था उसके बाद ये निकल गयी। इसी साल इन्होने भारतीय टीवी रियलिटी शो “झलक दिखला जा” में भी भाग लिया। नोरा को सबसे बड़ी सफलता फिल्म सत्यमेव जयते के गाने “दिलबर” से मिली जो 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ हुआ। यह केवल एक ही दिन में 20 मिलियन से अधिक देखा गया।

नूरा फ़तेहि हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अरेबिक और फ्रेंच भाषा भी अच्छा से बोल लेती हैं। इन्होने कई तेलुगु और तमिल फिल्मो में भी काम किया, जिसमे वे सफल रही। 2019 में इन्होने T Series के साथ अग्ग्रिमेंट की। आने वाले समय में नोरा बॉलीवुड की कई फिल्मो में नजर आएंगी।

Also Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *