मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा की जीवनी Dr Vivek Bindra Biography

Dr Vivek Bindra – डॉ विवेक बिंद्रा मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर, इंटरनेशनल कॉर्पोरेट ट्रेनर और बिज़नेस कंसल्टेंट हैं। विवेक बिंद्रा भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैन हैं। आज YouTube में उनके करोड़ो सब्सक्राइबर्स हैं। जिसमे वे मोटिवेशन वीडियो अपलोड करते हैं।

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा की जीवनी Dr Vivek Bindra Biography

डॉ विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय – Dr Vivek Bindra Biography in Hindi

डॉ विवेक बिंद्रा का जन्म 05 अप्रैल 1978 को दिल्ली में एक मध्यवर्ग परिवार में हुआ था। इनका शुरुवाती जीवन संघर्ष भरा रहा। जब वे केवल ढाई साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया और उनकी माँ दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। इस तरह इनके जीवन में दुखो का पहाड़ टुटा।

बिंद्रा ने अपनी शुरुवाती शिक्षा प्राप्त करने के बाद ज़ेवियर कॉलेज से 1999-2001 में BBA पूरा किया। इसके बाद इन्होने नॉएडा के AMITY BUSINESS College से MBA किया। कालेज की पढ़ाई इन्होने एजुकेशन लोन लेकर की थी।

अपने करियर के शुरुवाती दिनों में वह बिज़नेस करना चाहते थे पर उनके मन में एक चीज रहती थी और वो हैं कुछ अलग करने की। कहा जाता हैं जब उनका पढाई कम्पलीट हो गया था तब उन्हें प्रिंसिपल ने भगवत गीता थमाया था और वे बोले थे इसे पढ़ो। इस तरह से बिंद्रा को करियर में कुछ अलग करने की मोटिव मिला।

वे कहते है कि भगवतगीता धार्मिक किताब नहीं है। भगवतगीता में अर्जुन ने प्रश्‍न किये और कृष्‍ण ने उत्‍तर दिये। गीता में जीवन के सारे प्रश्‍नों के जवाब दिये गये है। इसमें किसी भी धर्म हिन्‍दू, मुस्लिम, सिक्‍ख, इसाई जैसे शब्‍दों का उच्‍चारण नहीं हुआ और इनके सभी वीडियों को पाकिस्‍तानी भी पसन्‍द करते है। डा. बिन्‍द्रा कहते है कि Skill  तो अर्जुन को उनके गुरू द्रोणाचार्य ने बचपन में ही दे‍ दिया। श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को Will Power दिया। Skill हमारे अन्‍दर होती है लेकिन Will power भगवतगीता से मिलता है।

इसके बाद विवेक ने एक रीसर्च की और देखा बहुत से उघमी अपने बिज़नेस की शुरुवात तो करते हैं पर सफल नहीं हो पाते। इसके कई कारण होते हैं और इन्ही कारणों का सलूशन देने का लक्ष्य विवेक ने अपने जीवन पर बनाया।

उन्होंने अपने करियर की शुरुवात एक बिज़नेस कंसल्टेंट के रूप में की। शुरुवाती समय में एक दो साल तो उनके पास कोई कस्टमर ही नहीं थे। पर धीरे-धीरे वो फेमस हो गए। दुनिया भर में वे एक अच्छे मोटीवेशनल स्पीकर और बिज़नस कोच के तौर जाने गए।

06 दिसम्बर 2013 को उन्होंने एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। उस यूट्यूब का नाम Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker है। आज उनके चैनल पर मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी इनकम का एक ही स्रोत नहीं है। उन्हें कई जगह से इनकम होती है। आज यूट्यूब, सेमिनार और कई कम्पनीज से उन्हें इनकम होती है। दिन प्रतिदिन उनके सेमीनार अलग अलग राज्यों में होते रहते है उनसे मिलने के लिए पहले ही सिट बुक करवानी पड़ती है।

और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *