ब्रुस ली की जीवनी और तथ्य | Biography Of Bruce Lee in Hindi

Bruce Lee – मार्शल आर्ट का नाम सुनते ही जेहन में किसका नाम याद आता हैं, खैर ये बात हमें बताने की जरुरत नहीं हैं। ब्रूस ली न सिर्फ दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट थे, बल्कि एक अच्छे अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक भी थे। इन्होने अपनी छोटी सी जीवन में कई उपलब्धियों को प्राप्त किया। आइये जाने ब्रूस ली की कहानी और तथ्य..

Biography Of Bruce Lee In Hindi

ब्रूस ली का परिचय – Bruce Lee Biography in Hindi Language

नाम ब्रुस ली (Bruce Lee)
जन्म दिनांक 27 नवंबर 1940
जन्म स्थान चाइनाटाउन, सन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
मृत्यु 20 जुलाई, 1973 (होंग कांग, चीन)
पिता का नाम ली होई -च्युएन
माता का नाम ग्रेस हो
पत्नी लिंडा ली
संतान ब्रैनडन ली और शैनन ली
राष्ट्रीयता चायनीस, अमेरिकन
शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन
प्रसिद्धि के कारण सबसे अच्छा मार्शल आर्ट, फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक,

प्रारंभिक जीवन

ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर 1940 को अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को चाइनाटाउन में जेक्सन स्ट्रीट अस्पताल में एक चीनी परिवार मे हुआ था। चीन कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म ड्रैगन के साल में हुआ था। ब्रूस ली अपने माता पिता की पांच संतानों में चौथी सन्तान था। उनके भाइयो के नाम फोएबे ली, अगनेस ली, पीटर ली और रोबर्ट ली था। उनका वास्तविक नाम जून फेन ली था। 1941 में उनके माता पिता अपनी जन्म भूमि होंगकोंग लौट आये। उनकी शिक्षा वही हॉंगकॉंग मे हुई। 12 वर्ष की आयु में उन्होंने ला साले कॉलेज में दाखिला लिया। 1953 से वो कुंग-फु की कक्षाए लेने लगे। 1954 में उन्होंने अपने चाचा से डांस सीखा और अगले वर्ष इसकी चैंपियनशिप भी जीते।

कुछ समय बाद वे अमेरिका चले गए, वही पे उन्होंने आगे की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन से पूरा किया। ब्रूस ली किशोर थे तो उनके चीनी होने के कारण उन्हें ब्रिटिश लड़के ताना मारा करते थे, इसी का असर हैं की उन्होंने मार्सल आर्ट सीखा। वे कुछ समय होटल में वेटर का भी काम किया।

ब्रूस ली ने अपने करियर की शुरुवात मात्र तीन महीने में की। दरअसल ब्रूस ली जब तीन महीने के थे तब उन्हें “गोल्डन गेट गर्ल” नाम के फिल्म पर काम मिला। 1946 के शुरुवात तक ब्रूस ली कुल 20 फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में दिखे। उन्होंने अमेरिका में मार्सल आर्ट के भी टीचर रहे। ब्रूस अपने जीवन में बेहतर अभिनेता से जाने गए। उन्होंने कई हिट फिल्मे की, जिसमे ‘एंटर द ड्रैगन’, ‘द चाइनीज कनेक्शन’ आदि हैं।

ब्रूस ली की शादी 1964 में लिंडा ली से हुई। इनके 2 बच्चे हुए एक ब्रैंडन ली और दूसरा शनन ली। ब्रुस ली की मृत्यु 20 जुलाई, 1973 को हुई। ली की आकस्मिक और असामयिक मौत ने सारी दुनिया में सनसनी फैला दी। इतने मशहूर मार्शल आर्ट ट्रेनी और सुपरस्टार की अचानक मौत नें सबको चिंता में दाल दिया। कई दिन तक मिडिया से अलग-अलग खबरे आते रहे। मगर आज तक ब्रुस ली की मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

ब्रूस ली ऐसे अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट थे। जिन्होने अपनी छोटी सी जिंदगी मे दुनिया मे एक अलग अमिट छाप छोड़ी। आइए जानते इनकी लाइफ हिस्टरी और ब्रूस ली जुड़ी कुछ रोचक बातें। Bruce Lee Facts 

  • ब्रूसली के पिता एक ओपेरा स्टार थे उसकी वजह से तीन महीने की आयु में ही उन्होंने “गोल्डन गेट गर्ल ” नाम फिल्म में एक बच्ची का किरदार निभाया था।
  • ब्रूस ने मात्र 6 साल की उम्र मे ही लगभग 20 फ़िल्मो मे काम कर चुके थे।
  • 1958 में उन्होंने “दी ऑर्फन ” नामक फिल्म में मुख्य बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। उनकी ये एकमात्र ऐसे फिल्म थी जिसमे वो लड़ते हुए नही दिखाई दिए थे।
  • ब्रूसली के मार्शल आर्ट तकनीक का विकास विंग चुन नाम तकनीक से हुआ जिसकी शिक्षा उन्होंने 16 वर्ष की उन्होंने यिप मेन नाम मास्टर से ली थी।
  • यिप मैन अपने विद्यार्थीयो को होंगकोंग की सडको पर लड़ने वाली गैंग्स से मुकाबला करने के लिए कहते थे जिसकी वजह से ही शुरुवात से उनको Street Gangs से लड़ने का शौक था।
  • पिता के कहने पर ब्रूस ली 100 डॉलर जेब में रख अमेरिका चले गये और वहा पर उनके पिता के मित्र के यहा रेस्टोरेंट पर वेटर की नौकरी करने लगे।
  • इसके बाद उन्होंने एडीसन तकनीकी स्कूल से हाई स्कूल का डिप्लोमा किया। अब वो शहर के बगीचों में मार्शल आर्ट सिखाने लग गये थे।
  • 1963 में उन्होंने अपनी पहली कुंग-फु संस्था खोली। 1964 में उनका विवाह लिंज से हो गया जिनसे उनके दो बच्चे हुए।
  • ब्रूस ली की पहली बड़ी फिल्म 1971 में आयी फिल्म “थे बिग बॉस” नामक चाईनीस फिल्म थी जिसमे उनको मुख्य अभिनेता बनाया गया।
  • अपनी प्रख्यात फिल्म ‘एंटर द ड्रैगन’ के रिलीज होते ही वह कुछ समय के लिए हॉलीवुड का सबसे महंगा सितारा बन गये।
  • ब्रूस ली ने बदमाशों से लड़ने के लिए मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।
  • ब्रुस ली की भिड़ंत चालें कभी-कभी इतनी तेज़ होती थीं कि उन्हें उस वक़्त के परंपरागत 24 फ्रेम प्रति सेकेण्ड का उपयोग कर के स्पष्ट धीमी गति के लिए फ़िल्म पर चित्रांकित करना काफी मुश्किल था, इसलिए कई दृश्यों को बेहतर स्पष्टता के लिए 32 फ्रेम प्रति सेकंड में फ़िल्माया गया।
  • ब्रूस ली ने 1962 में अपने प्रतिद्वंद्वी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अन्तिम 11 सेकंड़ में 15 घूसें और 1 लात मारी।
  • ब्रूस ली आधे जर्मन थे,(क्योंकि उनकी माँ जर्मनी से थी)
  • ब्रूस ली की गति इतनी तेज थी की एक व्यक्ति की खुली हथेली से उसके बंद करने से पहले एक डाईम छीन सकते थे और एक सिक्के को पीछे छोड़ सकते थे।
  • ब्रूस ली को अपने पूरे जीवन में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा था।
  • ब्रुस ली 30 मिनट या उससे ज़्यादा समय तक एक उच्च V-सिट स्थिति में रह सकते थे।
  • ब्रुस ली चावल के दाने ऊपर हवा में फेंक कर फिर उन्हें बीच उड़ान में ही चॉपस्टिक से पकड़ सकते थे।
  • ब्रूस ली एक ख़तरनाक ड्राईवर भी थे।
  • ब्रुस ली कोका-कोला के बंद डिब्बे में अपनी उंगलियां घुसेड़ सकते थे। (यह उस समय की बात है, जब शीतल पेय के डिब्बे आज के एल्युमिनियम डिब्बे से अधिक मोटे स्टील से बनते थे)
  • ब्रूस ली, 1963 में US Army Draft Board द्वारा आयोजित physical टेस्ट में अपनी कमजोर दृष्टि के कारण फ़ैल हो गए थे।
  • ब्रुस ली अपने प्रहार से एक 200-lb (90।72 कि।ग्रा।) बैग को उड़ा सकते थे और साईड किक् से छत को ठोंक सकते थे।
  • ब्रूस ली एक साथ 3-4 काम कर सकते थे। जैसे :- किताब पढ़ने के साथ टीवी देखना और वजन उठाना।
  • ब्रुस ली 6 इंच (15 सेमी) मोटी लकड़ी के तख्ते को तोड़ सकते थे।
  • ब्रूस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बनाने वाली ग्रंथि को निकालवा दिया था।
  • ब्रुस ली की मृत्यु 20 जुलाई, 1973 को हुई। ब्रूस ली की मौत अभी तक रहस्यमय हैं। वैसे तो उनकी मौत को लेकर कई कहानियाँ है, मगर ऐसा माना जाता है की उनकी मौत एक ‘Pain Killer‘ लेने से हुई थी।
You May Also Like This Article :-

Please Note : Biography Of Bruce Lee In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Bruce Lee Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “ब्रुस ली की जीवनी और तथ्य | Biography Of Bruce Lee in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *