प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Priyanka Chopra Biography In Hindi

Priyanka Chopra / प्रियंका चोपड़ा भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका है वे मिस वर्ल्‍ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता रही है। वे भारत के चर्चित अभिनेत्रीयो मे एक है। वे बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार है । प्रियंका भारत के साथ-साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज में से ए‍क है कई हॉलीवुड फ़िल्मो मे काम कर चुकी। उन्होने कई इंग्लीश गाने भी गाए है। उन्हे अपने करियर में कई सफल फिल्‍में करने के लिए हैं कई पुरस्‍कारों से भी पुरस्‍कृत किया जा चुका हैा जिसमे एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार भी सामिल है। वे दर्शको के बीच काफ़ी फेमस है।Priyanka Chopra Biography In Hindi

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – Priyanka Chopra Biography In Hindi

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के एक छोटे से शहर जमशेदपुर हुआ था। लेकिन वह बरेली को अपना असली घर समझथी है। उनके पिता का नाम अशोक चोपडा और मां का नाम मधु चोपड़ा हैं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम सिद्धार्थ हैं। अभिनेत्री परिणीति भी चोपड़ा प्रियंका की चचेरी बहन हैं। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे और माँ झारखण्ड से थी।

प्रियंका की पढ़ाई लॉ मार्टीनियर्स गर्ल्‍स स्‍कूल, लखनऊ और सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज, बरेली से हुई थी। 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका अपने आंटी के पास चली गई। तीन साल बाद जब वे भारत लौटीं तो उन्‍होंने आर्मी पब्लिक स्‍कूल, बरेली से पढ़ाई की. मां और पिता दोनों के भारतीय आर्मी में चिकित्‍सक होने की वजह से प्रियंका के परिवार को देश के कई हिस्‍सों में जाना पड़ता था। प्रियंका ने एक बार इंटरव्यू में बताया कि ” इतनी सारी जगहों पर रहने के बाद और इतने स्कूल बदलने के बाद भी मुझे कभी किसी नई जगह पर जाना परेशानी भरा नहीं लगा क्योंकि मैं हर तरह के कल्चर में घुल जाती थी और बहुत कुछ सीखने को भी मिलता था। “

फिल्मी सफ़र – Filmy Career of Priyanka Chopra 

प्रियंका ने अपनी फिल्मी सफ़र की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिज़हन’ से की थी। उसके बाद हिन्‍दी फिल्‍मों में उनके करियर की शुरूआत 2003 में फिल्‍म ‘द हीरो- लव स्‍टोरी ऑफ अ स्‍पाई’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘अंदाज’ फिल्म मे अक्षय कुमार के साथ की, जो बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म थी। 2004 मे ” एतराज ” और 2006 मे ” क्रिश ” और ” डॉन ” जैसी सफल फ़िल्मे उनके लाइफ की टुर्नीग पॉइंट साबित हुई।

इसके बाद उन्‍होंने क‍ई छोटी बड़ी फिल्‍मों में काम किया फिल्‍म ‘फैशन’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई दर्शकों के साथ साथ आलोचकों ने भी उनके अभिनय की काफी तारीफ की, इसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म अभिनेत्री के राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रियंका को और भी बेहतर फिल्म मिलनी शुरू हुईं। सन 2014 मव अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म गुंडे में उनका किरदार बहुत प्रभावशाली रहा। उसके बाद लेडी बॉक्सर मैरी कोम की बायो-पिक में उन्हें मैरीकॉम का रोल मिला। ये दोनों फिल्मे बहुत सफ़ल रहीं, इससे प्रियंका का अभिनय की दुनिया में एक नया मक़ाम बना।

सन 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म “बाजीराव-मस्तानी” में उन्हें देखा गया, जिसमे वे काशीबाई की भूमिका में थीं। वे बॉलीवुड के अलावा अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको मे काम किया, जिसमे वे एफबीआई एजेंट अलेक्स पेरिश का रोल किया है। वे बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक हैं।

अभिनय के अलावा वे संगीत में भी अपनी रूचि रखती हैं। उन्हें उनके पिता का गायन बहुत पसंद आता था. उनकी पहली रिकॉर्डिंग उनकी पहली तामिल फ़िल्म में हुई थी, जिसमे उन्होंने एक गाना गाया था। उन्हें करम में “तिनका-तिनका” गाने का मौक़ा मिला था पर अपने अभिनय में ध्यान लगाते हुए उन्होंने इस मौके को जाने दिया। बाद में एक रियलिटी शो में उन्होंने इस गाने को गाया. सन 2013 में उन्होंने अमेरिका के जाने- माने रैपर के साथ एक सोलो गाना “एक्सोटिक” रिकॉर्ड किया, जो पूरी दुनिया में मशहूर हुआ।

रियल लाइफ – Priyanka Chopra Real Life

प्रियंका रियल लाइफ मे बहुत मेहनती है, वे अपने हर काम बहुत मेहनत से करती है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि “ वो एक शर्मीली लड़की थी उस समय और कम आत्मविश्वास वाली लेकिन बहुत मेहनती थी और आज मैं जो कुछ भी हूँ इसी वजह से हूँ।’ वो इतनी सफल स्तर होने के बाद भी अपने परिवार के बेहद करीब है और शायद यही वजह कि वो अपने स्टारडम को सम्भाल कर रख पा रही है। साथ ही प्रियंका ने कई बार यह इंटरव्यू में कहा है कि वो अपने पापा के सबसे करीब रही है, और मेरे तनाव के समय में पापा हमेशा मेरे साथ थे। यही वजह है कि पापा के नहीं रहने के बाद उन्होंने अपने हाथ पर एक टॅटू बनवाया हुआ है  “Daddy’s lil girl”. उनके पिता की जून  2013 में मौत हो गयी थी।

प्रियंका के लव अफेर : – Priyanka Chopra Love Affair

प्रियंका जब मॉडलिंग मे किस्मत आजमा रही थी उस समय असीम मर्चेंट उनके प्रेमी थे. असीम के अनुसार प्रियंका जब मिस वर्ल्ड बनी उसके बाद उसने मुझे धोखा दे दी। इसके बाद अक्षय कुमार के साथ नाम जुड़ चुका हैं वे ” अंदाज “, ” मुझसे शादी करोगी “, ” ऐतराज़ ” फ़िल्मो मे साथ काम किए थे।

आपको पता होगा की प्रियंका बॉलीवुड के किंग ख़ान के साथ भी डेटिंग कर रही थी. पर एन वक्त मे शाहरुख की पत्नी गौरी ख़ान को मालूम हो गया. फिर क्या गौरी ने शाहरुख को वॉर्न कर दी की नेक्स्ट टाइम प्रियंका के साथ कोई भी मूवी मे काम नही करना हैं। एक बार प्रियंका की लव स्टोरी शाहिद कपूर के साथ भी चर्चा मे आई थी. पर ज़्यादा वक्त चला नही।

सम्मान और पुरूस्कार – Priyanka Chopra Awards

Priyanka Chopra Biographyप्रियंका अपने लाइफ मे कई पुरूस्कार जीते, जब वो बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी उसी दौरान उन्होंने स्कूल मे क्वीन नाम की सौन्दर्य प्रतियोगिता को जीता था।  और जब अमेरिका मे पढ़ रही थी उस समय अँग्रेज़ी मे क्लास टॉपर बनी जबकि अँग्रेज़ी उसकी मात्रभाषा नहीं थी। इसके अलावा वंहा संगीत सीखने के दौरान उन्हें नेशनल ओपस ऑनर कोर के सम्मान के लिए चुना गया। वे इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय थीं।

सन 2000 में उन्होंने ” मिस वर्ल्ड ” का ख़िताब जीता था इसे पाने वाली वो पांचवी भारतीय थी। प्रियंका को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के लिए पीपल्स चॉइस अवार्ड 2016 में सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला है।

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Priyanka Chopra Movie

थमिज़ान, अंदाज़, मिस इण्डिया: द मिस्टरी, प्लान, एतराज़, मुझसे शादी करोगी, बरसात, 36 चाइना टाउन, कृश, आप की खातिर, डॉन, ओम शाँति ओम, लंदन ड्रीम्स, कुर्बानी, बिग ब्रदर, सलाम-ए-इश्क, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, दिल धड़कने दो, गुंडे, बरफी, मॅरी कॉम, जय गंगा जल.

More Information About Priyanka Chopra 

Priyanka Chopra Height – 5’6″ (1.69m)

⇒ Priyanka Chopra Hobbies  –  Singing, Writing Poems

⇒ Priyanka Chopra Religion  –  Hindu

Favorite Food    –   Lasagan, Makki Ki Roti With sarso Ka Saag

Favorite Color   –   Red

Favorite Actor    –  Mel Gibson, Kishor Kumar

Favorite Actress  –  Sushmita sen

Favorite Location  –  N/A

Does Priyanka Chopra smoke? : No

Does Priyanka Chopra alcohal? : Yes


और अधिक लेख 

Please Note : – Priyanka Chopra Biography & Life History in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

2 thoughts on “प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Priyanka Chopra Biography In Hindi”

  1. My sunil kumar my bhi hatha prayog bhut kiya karte karte sir mera sar dard karana suru ho gaya aour sir may 3-4 shal tak kiya usake bhat sar me bhut dard hone hagi bhut dava karaya sir sahi nahi ho raha hai usake bad night fal hona suru kar diya aour ab jab bhi hatha ka prayog karte hai auor jab bhi night fal hota hai sar me dard bhut tej hone lagata hai aour sar ka dard hardam rahata aour jab bhi night fal hota hai to dard aour tej bad jata hai sir btaiye ki mera sar ka dard kaise khatam hoga sir aour gardan ka nas bhi bhut dard hota

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *