एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जीवनी | Parineeti Chopra Biography in Hindi

Parineeti Chopra / परिणीति चोपड़ा भारतीय फिल्म के जानी-मानी अभिनेत्री हैं जो कि हिन्‍दी फिल्‍मों में दिखाई देती हैं लोग उन्‍हें प्‍यार से ‘परी’ भी कहते हैं। वे अपना करियर में इंवेस्‍टमेंट बैंकिग (investment banker) बनाना चाहती थीं लेकिन मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान जब भारत लौंटी तो उन्‍होंने पब्लिक रिलेशन कंसल्‍टेंट के तौर पर यशराज फिल्‍मस के साथ काम शुरू किया। बाद में अभिनेत्री के तौर पर तीन फिल्मों में कार्य करने का समझोता किया। उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला।

Parineeti Chopra Biography In Hindiप्रारंभिक जीवन – Early Life of Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा का जन्‍म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। वे एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा हैं जो की एक बिज़्नेसमेन और सप्लाइयर जो अम्बाला कैनटोनमेंट में भारतीय थलसेना को सप्लाय करते हैं और उनकी मां का नाम रीना चोपड़ा है जो गृहणी हैं। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम शिवांग और सराज हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा उनकी कजिन्‍स हैं।

पढ़ाई – Education 

परिणीति की शुरूआती पढ़ाई कान्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अंबाला से हुई थी। परणीति पढ़ाई मे बहुत अच्छा स्टूडेंट थी, 17 साल की उम्र में वे लंदन चली गईं जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त की।

परणीति स्कूल के दिनों में काफी पढाई करती थी और दसवी की परीक्षा में वो पुरे देश में पहले नंबर पर आयी थी और तब उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हातो पुरस्कार भी दिया गया था।

करियर की शुरूआत – Parineeti Acting Career

परणीति ने अपनी फिल्‍मी करियर की शुरूआत सहायक अभिनेत्री के तौर पर फिल्‍म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी। इसमे मुख्य भूमिका मे रणबीर सिंह और अनुष्का शर्मा थी। हालाँकि परणीति के काम को आलोचकों ने तारीफ की और कई पुरूस्कार भी अपने नाम किए जिसमे फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय का पुरूस्कार भी शामिल हैं।

लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में फिल्म रिकी यानी रणवीर सिंह एक ठग हैं जो लड़कियों से प्यार का नाटक करते हैं और उन्हें अपने प्यार के जाल में फांस कर उन्हें बेवकूफ बनाकर उनका पैसा लेकर गायब हो जाते हैं किसी दूसरे शिकार की तलाश में। ऐसा वह पिछले 15 साल से करता आया है।ऐसे ही तीन लड़कियां हैं डिम्पल चढ्ढा (परिणिती), रैना पारूलकर( दीपान्निता) और सायरा रशीद (अदिति शर्मा) जो रिकी का शिकार बनती हैं।

परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाया मे हबीब फ़ैसल की फिल्म ‘इश्कजादे’ में। यह उनकी दूसरी फिल्म थी। यह फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल थी साथ ही इसे समीक्षकों ने भी सराहा। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2013) और ‘हंसी तो फंसी’ (2014) फिल्मों में भी परिणीति के काम को सराहा गया।

2014 मे आई इनकी फिल्म ‘दावत-ए-इश्क़’ और ‘किल दिल’ कोई खास कमाल नही कर पाई। लेकिन परणीति के काम को दर्शको ने पसंद किया, इसके बाद इन्होने कई फ़िल्मो मे काम किया और बॉलीवुड मे अपने को स्थापित की। वे फिल्‍मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करती हैं। परिणीति एक बहुत ही अच्छी गायिका है और उन्होंने संगीत में डिग्री भी हासिल की है।

लव अफेर – Parineeti Chopra Love Affair 

पहले खबर आई कि परिणीति यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा को डेट कर रही हैं तो कभी उनका नाम इश्कजादे के को-स्टार अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा गया। यह अफवाह थी या सच्चाई इस पुष्टि नही हो पाई। इसके बाद परिणीति चोपड़ा यशराज कैंप से जुड़े मनीष शर्मा के साथ डेटिंग कर रही थी। मनीश शर्मा का नाम शायद आपके लिए नया हो लेकिन यह वही मनीष हैं जिन्होंने लेडीज वर्सेस रिकी बहल के जरिये बॉलिवुड में कदम रखने के लिए परिणीति चोपड़ा की सहायता की थी। यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और लेडीज वर्सेस रिकी बहल के निर्देशक हबीब फैजल को परिणीति का नाम मनीष शर्मा ने ही सजेस्ट किया था। अब इन दोनों का यह संबंध कितनी दूर तक पहुंचा है, यह बात तो कोई नहीं जानता लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते।

परिणीति के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Parineeti Chopra


शरीर माप /Height     –    (1.68m)

शौक /Hobbies    –     गाना सुनना और डांस करना,

धर्म /Religion    –    हिंदू

⇒ पसंदीदा भोजन /Favorite Food   –  बटर चिकन,

⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color    –     सफेद

⇒ पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  –  N/A

⇒ पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –    सैफ अली ख़ान,

⇒ पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –  रानी मुखर्जी,

परिणीति धूम्रपान करती है /smoke? : नही

परिणीति शराब पीती हैं /alcohal? :   नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Filmography 

लेडीज वर्सेज रिक्की बहल, इशकज़ादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क़, किल दिल, मेन्स वर्ल्ड, डिशूम, नमस्ते इंग्लैंड.


Also Read More :-

Please Note : – Parineeti Chopra Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Parineeti Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *