अभिनेता वरुण धवन की जीवनी | Actor Varun Dhawan Biography in Hindi

Varun Dhawan Biography in Hindi / वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता, निर्देशक, और मॉडेल भी हैं। वरुण धवन बहुत कम समय मे बॉलीवुड के फेमस अभिनेता बन गये, वे यूथ के बीच बहुत ज़्यादा पॉपुलर है। वरुण धवन अपना चार्मिंग पर्सनॅलिटी और गुड लुकिंग के लिए भी जाने जाते है। वे फिल्‍मों में काम करने के साथ साथ स्‍टेज पर परफॉर्म भी करते हैं।

Varun Dhawan Biography

वरुण धवन का परिचय – Varun Dhawan Biography In Hindi

नाम  –  वरुण धवन
पिता  –  निर्देशक डेविड धवन
जन्म  –  24 अप्रैल 1987
राष्ट्रीयता  –  भारतीय
उपलब्धि  –  अभिनेता.

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Varun Dhawan

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को एक पंजाबी परिवार मे मुंबई मे हुआ। उनके पिता फिल्म निर्देशक डेविड धवन है, उनका मा का नाम करुणा धवन है। वरुण धवन का होम टाउन दिल्ली है पर फॅमिली मुंबई मे ही शिफ्ट कर गये, 2011 फिल्म, देसी बॉयज के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करनेवाले निर्देशक रोहित धवन, वरुण के बड़े भाई है। वे अभिनेता अनिल धवन के भतीजा है। और अभिनेता सिद्धार्थ धवन का चचेरा भाई है। वैसे तो वरुण धवन का पूरा फॅमिली फ़िल्मो मे कही ना कही जुड़ा है। वरुण धवन को घर मे पप्पू नाम से भी पुकारते है।

वरुण धवन ने अपनी पढ़ाई बॉमबे स्कॉटिश स्कूल से की इसके बाद उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, ब्रिटेन से बिज़्नेस प्रबंधन में डिग्री की है। उनके पिता डेविड धवन की चाहत थी की वरुण इंजिनियर या डॉक्टर बने लेकिन उसकी माँ के कारण वह बॉलीवुड उद्योग मे आए। इसके बाद वे अर्जुन कपूर की एक्टिंग स्कूल ‘बॅरी जोन्स एक्टिंग स्कूल’ जोइन कर लिए और एक्टिंग सीखने लगे।

अभिनय की शुरुआत :varun Dhawan First Movie

वरुण ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012)’ से शुरू की। जो सूपर हिट फिल्म साबित हुवी। इसमें उनके शानदार अभिनय लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला, और प्रदर्शन को सराहा गया। ख़ासकर उनके डांस काफ़ी पसंद किया गया। इस फिल्म मे वे एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किए थे।

लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ‘माइ नेम इज़ ख़ान’ (2010) फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके थे।

इसके बाद वरुण 2014 में करण जौहर निर्मित फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट के साथ एक बार फिर नजर आये। फिल्म ने अच्छा कारोबार किया साथ ही दर्शको ने आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी पसंद की और फिल्म सफल रही। इसी साल वरुण ने फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ मे अभिनय किया। जिसके डाइरेक्टर उनके पिता डेविड धवन थे यह फिल्म भी हिट हुवी थी। इसके बाद उन्होने 2015 मे श्रद्धा कपूर के साथ ‘ABCD2’ की जिसमे उनके डांस की काफी प्रशंसा की गयी और वरुण धवन की पॉपुलीरिटी भी बड़ी।

अपराध थ्रिलर बदलापुर (2015) में बदला लेने के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन अर्जित किया। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ भी बनाई है। जिसमे वे शाहरुख़ खान के छोटे भाई का किरदार निभाया। ढिशुम (2016), और रोमांटिक कॉमेडी बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) में अभिनय किया।

धवन का अभी हाल ही में फिल्म ‘Judwaa 2’ था, जहां उन्होंने दोहरी प्रमुख भूमिका निभाई। यह फिल्म उनके पिता David Dhawan द्वारा निर्देशित थी और 1997 की फिल्म ‘Judwaa’ का reboot है। यह अवसात दर्जे में रही।

रियल लाइफ – Varun Dhawan Life

वरुण धवन / Varun Dhawan रियल लाइफ मे बहुत शांत स्वभाव के है, और ग़रीबो के हेल्प करने मे बहुत आगे रहते है, उन्होने कई चैरेटी मे ग़रीब की मदद करने के लिए पैसे दान किए।

अगर फिल्मों की सुटिंग ना हो तो वो कुछ ना कुछ करते रहते है। साल 2013 में इन्होने आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर एक अवार्ड शो को भी संचालित किया। इस संचालन को काफी प्रशंसा मिली थी। इसके बाद बाढ़ पीड़ितो के लिए एक आयोजन किया गया था जिसमें आलिया भट्ट, आदित्य राय कपूर, श्रद्धा कपूर और हूमा कुरेशी ने भी भाग लिया था।

लव अफेर – Varun Dhawan Love Affair

वरुण धवन की लव लाइफ लगभग हर कोई जानता है। पहले धवन आलिया भट्ट के साथ डेट कर रहे थे, पर इन्होने इसे खारिज किया था। वरुण के अनुसार आलिया और वो सिर्फ़ एक अच्छे फ्रेंड है। वरुण धवन के साथ, तापसी पन्नू, श्रद्धा कपूर के साथ नाम जुड़ चुका है।

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Varun Dhawan Movie List

‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर,  हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, मैं तेरा हीरो, बदलापुर, दिलवाले, डीशूम, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वाँ 2,

अवार्ड्स – Varun Dhawan Awards

  • 2013 – स्टूडेंट ऑफ द ईयर – लायन्स गोल्ड अवार्ड
  • 2014- हंम्पटी शर्मा की दुल्हिनिया – स्टारडस्ट अवार्ड
  • 2015- मैं तेरा हीरो – आइफा अवार्ड
  • 2015 – बदलापुर – बिग स्टार एंटरटेनमेन्ट अवार्ड
  • 2016 – ढिसुम – स्टार स्क्रीन अवार्ड

More Information About Varun Dhawan

Varun Dhawan Height – 5′ 8″(1.73m)

Varun Dhawan Hobbies  –  Watching Film

Varun Dhawan Religion   –  Hindu

Favorite Food    –    Chicken Tandoori, Spanish Food & Italian

Favorite Color   –   Red

Favorite Sports   –   Football

Favorite Actor    –  Govinda

Favorite Actress  –  Priyanka Chopra, Anjelina Jolie

Favorite Location  –  N/A

Does Varun Dhawan smoke? : No

Does Varun Dhawan alcohal? : No


    Also Read More    

Please Note : – Actor Varun Dhawan Biography In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे।

13 thoughts on “अभिनेता वरुण धवन की जीवनी | Actor Varun Dhawan Biography in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *