रणवीर सिंह की जीवनी | Ranveer Singh Biography in Hindi

Ranveer Singh in Hindi / रणवीर सिंह जिनका पूरा नाम है “ रणवीर सिंह भवनानी “ है। अपने अभिनय की कला से सबको दीवाना करने वाले रणवीर सिंह युवाओ के बीच ख़ासे पॉपुलर है, वे भारतीय बॉलीवुड के सबसे चर्चित उभरते हुए अभिनेता है। उन्हे अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए फ़िल्मफेयर मे सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के पुरूस्कार से भी नवाज़ा गया है। रणवीर सिंह अपने कमाल की उर्जा की लिए भी जाने जाते है। रणवीर सिंह अपनी रियल लाइफ बहुत फन्नी किस्म के है पर अपनी काम को बहुत सीरियस और मेहनत से करते है। उन्हे लेकर शाहरुख ख़ान से जैसे बड़े अभिनेता ने भी उन्हे भविष्य का सूपर स्टार करार दिया है।

Ranveer Kapoor Biography

रणवीर सिंह का परिचय – Ranveer Singh Biography in Hindi

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाइ 1985 को मुंबई के सिन्धी परिवार मे हुआ, उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी है, और मा का नाम अंजू भावनानी है, उनका एक बेहन भी है रितिका भावनानी,  रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के ही मौसी के बेटे है क्योंकि सोनम कपूर की माँ का सरनेम भी शादी से पहले भवनानी था। वैसे रणवीर सिंह का बचपन उसी इलाक़े गुज़रा जहा, शाहरुख ख़ान, और सलमान ख़ान रहते है।

पढ़ाई : रणवीर सिंह ने अपनी पढ़ाई एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड एकनॉमिक्स मुंबई से की बाद अपना बैचलर ऑफ आर्ट्स कंप्लीट करने अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी चले गये।

संघर्ष भरी जीवन – Ranveer Singh Story

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रणवीर सिंह वापिस मुंबई आ गये और बचपन से ही अभिनेता बनने सौकीन रणवीर अपनी किस्मत बॉलीवुड मे आज़माने लगे। पर सफलता ना मिलने के बाद उन्हे एहसास हुआ की ‘बॉलीवुड में काम करने वाले से जानकारी नहीं हो या आप अगर किसी अभिनेता के घराने से नहीं है तो चीजे और भी मुश्किल हो जाती है क्योंकि उन्हें अवसर मिलना कम होती है’, और इसी वजह से उन्होंने क्रियेटिव राइटिंग पर अपना ध्यान देना शुरू कर दिया क्योंकि उनकी क्रिएटिव राइटिंग में भी खास रूचि थी।

करियर के शुरू के दिनों में रणवीर सिंह शाद अली के साथ काम किया करते थे जहां उन्हें बहुत काम करना पड़ता था और इसी वजह से अपनी सेहत के प्रति ध्यान नहीं दे पाने की वजह से उनका वजन बढ़ गया था। लेकिन उन्होने हार नही मानी थी, अपने सपनो को साकार करने के लिए रणवीर सिंह ने किशोर नमित के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और एक्टिंग के गुर सीखे।

वजन कम करने के लिए रणवीर सिंह ने अपने खानपान में काफी कुछ बदलाव किये और आज भी वो कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन नहीं करते है और सेहत को बनाये रखने के लिए ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट को प्रेफर करते है। रणवीर सिंह कहते है उनके शरीर की प्रकृति कुछ ऐसे ही है कि अगर वो जरा सा भी ध्यान नहीं रखते है तो बड़ी जल्दी उनका वजन बढ़ने लगता है जबकि वजन को घटाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती है और सेहत को और खुद को फिट बनाये रखने के लिए वो दिन में दो बार 2 घंटे के लिए एक्सरसाइज करते है।

इसके बाद रणवीर सिंह ने पृथ्वी थेयटर को ज्वाइन किया और वंहा भी वो काम करने वाले लोगो के लिए समोसे लाते थे। और बाद में सफाई भी करते थे।

उसके बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। रणवीर सिंह ने फिल्म “ बैंड बाजा बारात” में काम करने के लिए अली अब्बास जफ़र से मदद ली और केवल इस बात के लिए उन्हें राजी किया कि वो फिल्म के लिए ऑडिशन दिला दे और उसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ ऑडिशन दिया और तब जाकर कई सारी परेशानियों के बाद उन्हें इस फिल्म के लिए ले लिया गया।

लव लाइफ : इसके अलावा अगर रणवीर की लव लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह का नाम उनके साथ काम करने वाली कई सारी अभिनेत्रियों से जोड़ा गया है पहले उनका नाम अनुष्का शर्मा के साथ जोड़ा गया जो फिल्म “ बैंड बाजा बारात” में उनके साथ काम कर रही थी और उसके बाद दीपिका पादुकोण के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया और जो कि अभी भी है वैसे फ़िल्मी करियर में शुरुआत करने से पहले उनका नाम हेमा मालिनी की बेटी आहना के साथ भी जुड़ चुका है। रणवीर और दीपिका पिछले काफी समय से साथ में रह रहे हैं। कई बार वो सार्वजनिक स्थान पर ही काफी करीब आ चुके हैं।

फिल्मी कॅरियर – Ranveer Singh Filmy Career

रणवीर सिंह का फिल्मी कॅरियर की सुरुआत निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म ‘ बैंड बाजा बारात ‘ से की, यह फिल्म रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। जिसे उन्होने बखूबी निभाया, और फिल्म सूपर हिट कर गयी। और रणवीर सिंह को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होने कई फ़िल्मो मे काम किया, 2015 मे रिलीज़ हुवी रणवीर सिंह की सूपर हिट फिल्म बाजी राव मस्तानी के लिए उन्हे बेस्ट एक्टर का फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाज़ा गया।

2018 में उन्होंने पद्मावत फिल्मी की जिसमे वे अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाया। हालाँकि रिलीज से पहले यह फिल्म काफी विवादित रहा, लेकिन रिलीज होने के फिल्म को काफी सराहा गया। इस फिल्म में रणवीर ने जबरदस्त अभिनय किया था।

रणवीर के अनुसार उनकी दादी अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी और उन्होंने उन्हें हमेशा उनके जैसे बनने की प्रेरणा दी थी इसलिए अगर आज मैं हीरो हूँ तो तमाम उन छोटी बड़ी बातों के साथ दादी की बातों से भी मैंने प्रेरणा ली है उन्होंने हमेशा मुझे प्रेरणा दी है। वैसे रणवीर सिंह फ़िल्मो के अलावा सामाजिक कामो मे भी आगे रहते है।

रणवीर सिंह उन गिने चुने लोगो में से भी है जो सेलेब्रिटी होने के बाद भी अपने विचारो और सामाजिक विषयों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते है रणवीर सिंह से जब उनके सेक्स लाइफ के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने अपने विचार काफी सहज तौर पर इस तरह रखे “ कि वो अपनी सेक्स लाइफ को बेहद अलग तरह से लेते है और वह काफी एक्टिव है क्योंकि मैं सेक्स के बिना नहीं रह सकता हूँ।”

प्रसिद्ध फ़िल्मे  – Ranveer Singh Movie 

बेंड बाजा बारात, लॅडीस vs रिकी बह्ल, बॉमबे टॉकीज़, लूटेरा, गोलियों की रासलीला राम-लीला, गुंडे,फाइंडिंग फॅनी, किल दिल, हे ब्रो, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, बेफ़िक्रे, पद्मावत,

More Information About Ranveer Singh 

ranveer Singh Height – (1.77m)

Ranveer Singh Hobbies  –  Watching Movie, Expanding His Music collection

Ranveer Singh Religion  –  Hindu

Favorite Food   –  Indian Dishes

Favorite Color   –   Red, White,

Favorite Sports   –   Football

Favorite Actor    –  N/A

Favorite Actress  –  Kareena Kapoor

Does Ranveer Singh smoke? : No

Does Ranveer Singh alcohal? : Occasionally


   Also Read More

Please Note : – Ranveer Singh Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Ranveer Singh Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “रणवीर सिंह की जीवनी | Ranveer Singh Biography in Hindi”

  1. जमशेद आज़मी

    बहुत ही अच्‍छा लेख प्रस्‍तुत किया हैै। पूरी जीवनी बहुत ही शानदार अंदाज में लिखी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *