30 दिन में वजन बढ़ाने का आसान तरीका- Vajan Kaise Badhaye Tips

Weight Gain Tips – आज जहां पर ज्यादातर लोग अपने शरीर का वजन घटाने के लिए पसीना बहा रहे है वहां पर अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो की वजन बढाने के लिए संघर्ष कर रहे है। कुछ लोगों वजन कम होने के कारण लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस करते हैं। नौकरी, शादी आदि. में हमेशा रिजेक्ट होते जाते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ ऐसे उपाय चाहिए होते हैं जिनकी मदद से वे वजन बढ़ा सकें।

यूं तो वजन घटाने की तरह वजन बढ़ाना भी आसान नहीं है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है और थोड़ा मेहनत करने की। वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं सही खानपान नहीं करना, बचपन की गलतिया, टेंशन में रहना, या किसी बीमारी की वजह से भी वजन कम रहता हैं, तो खैर जो भी बात हो, तो चलिए आज कुछ ऐसे जानदार तरीके और टिप्स बता रहा हूँ जिससे आपके शरीर 30 दिनों के अंदर रंग दिखाने लगेगा।

30 दिन में वजन बढ़ाने का आसान तरीका- Vajan Kaise Badhaye Tipsवजन बढ़ाने का तरीका और टिप्स – Weight Gain Tips in Hindi

  • खाने की मात्रा बढ़ाये :- आप कितना खाते हैं और आप क्या खाते हैं यह आपके वजन बढाने के उपर काफी प्रभावित करता है। रोजाना अपने आहार में 500 अतिरिक्त कैलोरी जोड़ दे। पर अगर आप कुछ प्रकार के शारीरिक कार्यों को अपने जीवन में सम्मिलित करते है तो आपके द्वारा ली गयी केलोरी की संख्या बढ़ा दें ताकि आप उन केलोरी की पूर्ती कर सके जो कि आपने कसरत करने में खो दी हैं।
  • एक्‍सरसाइज करे :- शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्‍सरसाइज करना बहुत जरुरी हैं। एक्‍सरसाइज करने से हमारे शरीर में मौजूद कैलोरी सही मात्रा में हमारे शरीर के अंगो में बंट जाती है जिससे पेट की चर्बी नहीं बढती है। व्यायाम करने से कोलेस्ट्रोल और शरीर की मांसपेशियां भी अच्छी तरह बढती है, भूख खुलती है जिस कारण खाना भी अच्छी तरह से पचता है व शरीर मजबूत बनता है। आप व्यायाम के इन उपायों को अपना सकते है- योग करना, प्राणायाम करना, पुश-अप्‍स लगाना, सिट-अप्स लगाना, या आपका पसंदीदा खेल जैसे की बैडमिंटन खेलना, क्रिकेट खेलना या फूटबाल खेलना आदि।
  • भरपूर नींद ले :- प्रयाप्त नींद हमारे शरीर में वजन बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए यह बात का ध्यान रखे की आप कम से कम 8 घंटे सोए ताकि आपका शरीर ढंग से काम कर पाए।
  • अधिक पीना पिए :- बहुत सारा पानी पीना भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे आपमें ताकत आती है जिसकी वजह से आप तरह तरह के काम कर सकते है। कम पानी पीने से आपमें निर्जलीकरण हो सकता है जिसकी वजह से आपमें कसरत करने के लिए स्टेमिना ही नहीं रहेगा। इसलिए रोजाना 2 लीटर से अधिक पानी पिए।
  • तनाव मुक्त रहे :- तनाव कई बीमारियों की जड़ है क्योंकि जब व्यक्ति तनाव में रहता है तब वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाता जिसके फलस्वरूप उसे कई बीमारियाँ घेर लेती है। वह कभी स्वस्थ नहीं रह सकता हैं. इसलिए बिंदास रहे।
  • आहार लेने का तरीका :- सामान्य रूप से आप दिन में तीन बड़े आहार ले और उन के बीच में 2-3 छोटे छोटे अल्पाहार ले अपने दिन की शुरुआ़त पेट भरने वाले नाश्ते के साथ करे और उसके बाद अलग अलग तरह के खाने के सामान खाए हर 2-3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा कुछ खाए।
  • धूम्रपान न करे :- धूम्रपान करने से बचे, शराब, सिगरेट, गुटखा, और बुरी आदतों से बचे, ये आपका शरीर बनने से रोकते ही हैं साथ में स्वस्थ भी नहीं होने देंगे, कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

वजन बढ़ाने वाले आहार – Vajan Badhane ke Liye Diet Chart

  • केला और दूध ले :- केला उर्जा से भरपूर होता हैं। उसमे बहुत मात्रा में कैलोरीज, कारबोहाइड्रेट्स, पटासीयम होता हैं जो तुरंत उर्जा देता है। इसी तरह दूध भी उर्जा का बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए रोज़ सुबह 1 केला 1 ग्लास दूह के साथ ज़रूर खाएँ, इसमे 1 चम्मच शकर भी डाल लें। इसे आप खाना खाने के बाद भी खा सकते हैं।
  • दूध व नट्स :- दूध व नट्स आपके एक बहुत ही बढ़िया आहार विकल्प है की आप एक ग्लास दूध सेब के साथ या कुछ नट्स के साथ ले। इसके आलावा चिकन, अंडे, फल, सब्जी और चीज़ और तरह तरह के नट्स भी आपके आहार का एक बहुत बड़ा हिस्सा बनाना चाहिए।
  • आलू का सेवन करे :- आलू वजन बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार है। आलू में वजन बढ़ाने के गुणों का समावेश होता है जिसमे मोटापा, कैलोरीज और फाइबर होता है। इसलिए आलू अत्यधिक मात्रा में खाए।
  • डेरी प्रोडक्ट्स :- वजन बढ़ाने के लिए डेरी प्रोडक्ट्स का उपयोग करे जैसे- दूध, दही, मक्खन और पनीर आदि। दूध में वसा, कैल्शियम और विटामिन का अत्यधिक मात्रा में होता है।
  • सब्जियां ज्यादा खाए :- फली वाली सब्ज़ियो जैसे राज़मा, मूँग, सोयाबीन में प्रोटीन और कारबोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है, इन्हे नाश्ते या खाने में ज़रूर लें। इन्हे खाने से वजन में वृधि होती है।
  • तरल पदार्थ का सेवन करे :- मीठी चाइ, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रूट जूस में कॅलरीस की अच्छी मात्रा होती है जो आपके वजन को बढ़ाने में सहायक होती है।
  • मांसाहारी :- अगर आप मांसाहारी है तो अंडा, मछली, मांस का सेवन कर सकते है. यह प्रोटीन और वसा के बहुत अच्छे स्रोत हैं। इससे आपका शरीर में बहुत जल्द ही मांस बनने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे मांसाहार के अधिक सेवन कोलेस्ट्रोल को बढ़ा देता है।
  • खाने में तेल का प्रयोग :- जब आप खाना बना रहे हों तो उदारता से खाने में तेल डालें। सबसे पौष्टिक तेल बिना रिफाइन (ज्यादा वर्जिन) के होते हैं जैसे ओलिव, नारियल, कानोला, ताड़ और निश्चित ही मक्खन होते हैं। स्वास्थ्य के विपक्ष लेकिन सबसे पौष्टिक तेल वो होते हैं जिसमें ओमेगा-6 फैटी अम्ल होता है जैसे कि सूर्यमुखी और मूंगफली का तेल। अपौष्टिक तेलों में सोयाबीप या सब्जियों के तेल सम्मिलित हैं।
  • बहुत सारे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • यह जरूरी है कि आप वज़न बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं। धैर्य और महत्वाकांक्षा से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। स्वस्थ होना हमेशा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
  • अंडे में फैट और कैलोरी काफी होती हैं और इसका रोजाना सेवन करेंगे तो वजन बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कच्चा अंडा भूलकर भी ना खाएं, इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इन चीजों से बचे –

  • कई लोग वजन बढ़ाने के चक्कर में जमकर जंक फूड खाते हैं, जबकि यह सही नहीं है। जंक फूड बिल्कुल ना खाएं। इसके अलावा ऐसी कोई भी चीज ना खाएं जो पचे ना।
  • चीनी का सेवन कम करें क्योंकि वज़न बढ़ाने की प्रक्रिया पर नकारात्मक असर करेगा।

 


और अधिक लेख –

Please Note :  Weight Gain Tips In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Tips to Become Fat in Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

7 thoughts on “30 दिन में वजन बढ़ाने का आसान तरीका- Vajan Kaise Badhaye Tips”

  1. Sir aapki bate padne kai bad esa lgta hai body ban jayegi but jab hum appi life mai ye sab karne kai liye utrte hai to pta nhi kyu bhul jate hai hum ki hume sigret nhi pina kuch buri aadat chhodni hai aakhir kyu nhi bhul pate hai . Ab bss koshish yhi hai ki iss bar body bnakr Manuga . Sir aap Mera number lo 8955729123 mera name Farhat Khan kai aaj 15 January hai aap meri pic dekh sakte ho mai abhi kesa hu aur thik 30 din bad dekhna mai aapki bato ko dil sai kha chuka hu aur puri Mahant krruga aur aapko mai dikha duga mene aapki bat ko padha aur usspr amal kiya good night sir love uh tack care ♥️

    1. Sorry main aapko WhatsApp to nahi kar sakta but aap upar diye gaye tips ko follow kare, jarur aapki body banegi.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *