क्रिकेटर विराट कोहली की जीवनी | Virat Kohli Biography In Hindi

Virat Kohli / विराट कोहली एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, वे भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट के कप्तान रह चुके हैं। वे IPL में बैंगलोर टीम का प्रतिनिधत्व करते हैं। सन 2008 की 19 वर्ष से कम आयु वाले विश्व कप क्रिकेट विजेता दल के कप्तान भी रह चुके हैं। कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। कई विश्व रेकॉर्ड उनके नाम हैं। दिल्ली में पैदा हुए, विराट कोहली दाएं हाथ के मंझे हुवे खिलाड़ी हैं। आइये जाने विराट कोहली के जीवन के बारे में।

Virat Kohli Biography In Hindiजीवन का परिचय – Virat Kohli ka Jeevan Parichay

नाम  विराट कोहली (Virat Kohli)
उपनाम ‘चीकू ’ (Chiku)
जन्म 5 नवम्बर 1988
जन्म स्थान  दिल्ली, भारत
पिता का नाम स्वर्गीय प्रेम कोहली
माता का नाम सरोज कोहली
पत्नी का नाम  अनुष्का शर्मा
पेशा  क्रिकेटर
बच्चे  1 पुत्री (वमिका कोहली)
शौक गयम, सिंगिंग, डांस
शिक्षा बारहवी
मुख्य टीम इंडिया

कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आने से पहले विभिन्न क्रिकेट फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया था। कोहली को 2012 में ओ॰डी॰आई॰ टीम के उप-कप्तान नियुक्त किया गया था और 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट सेवानिवृत्ति के बाद टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। 2017 की शुरुआत में, वह धोनी के पद छोड़ने के बाद सीमित ओवर के कप्तान बने थे।

विराट कोहली की जीवनी – Biography of Virat Kohli in Hindi

विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली  मे हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे और माता सरोज कोहली गृहिणी। उनका एक बड़ा भाई, विकास और एक बड़ी बहन, भावना है। वे एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल से की,  इसके बाद इंटर की पढ़ाई सवियर्र कॉन्वेंट से की, विराट पढ़ाई मे बहुत होनहार छात्र थे। हालाँकि कोहली ने 12 वी के बाद पढाई छोड़ दी, वे कभी कॉलेज नहीं गए। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा समय अपने खेल को दिया।

कोहली का बचपन परिवार के साथ दिल्ली के उत्तम नगर मे बिता। उनके परिवार के अनुसार कोहली जब 3 वर्ष के थे उसी टाइम हाथ मे बल्ला उठा लिया था और अपने पिता को बॉल फेंकने के लिए बोले। इनके पिता बचपन में ही विराट के सौक के बारे में समझ गए थे। इसलिए रोज प्रैक्टिस लिए जाया करते थे।

पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी मे कोहली 9 साल की आयु में ही उसमे शामिल हुए। कोहली के पिता ने तभी कोहली को अकादमी में शामिल किया जब उनके पडोसी ने उनसे कहा की, “विराट को गल्ली क्रिकेट में समय बर्बाद नही करना चाहिये बल्कि उसे किसी अकादमी में व्यावसायिक रूप से क्रिकेट सीखना चाहिये।”

इसके बाद राजीवकुमार शर्मा के हाथो कोहली ने प्रशिक्षण लिया और सुमित डोगरा अकादमी में मैच भी खेला।

कोहली को बहुत आहत पहुँचा जब उनके पिता 18 दिसम्बर 2006 को ब्रेन स्ट्रोक की वजह से मृत्यु हो गयी। कोहली अपने पुराने दीनो को याद करते हुवे बताते हैं. ‘मैंने अपने जीवन में बहुत कुछ झेला हैं। मैं युवा दिनों में ही अपने पिता को खो दिया, जिससे पारिवारिक आर्थिक स्तिथि भी डगमगा गया था, इस वजह से मुझे किराये की रूम में भी रहना पड़ा। ये समय मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल था।

हालाँकि आज समय चेंज हो गया हैं। विराट एक बहुत ही सीधे-साधे व्यक्तित्व के मालिक हैं। समय के साथ इसके लुक मे भी बहुत परिवर्तन आया, जिसके लाखों लोग दीवाने है। दुनिया भर में विराट के फैन भरे हैं।

लव अफेर – Virat Kohli Love Affair in Hindi

विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। विराट और अनुष्का ने 2015 में अपने रिश्ते को सबके सामने लाया था, जिसके बाद मीडिया में इसके काफी चर्चे हुए। लेकिन 2016 की शुरुवात में खबर आई की, ये दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच अब कोई सम्बन्ध नहीं है। हालाँकि लोगो कहना हैं की ये महज एक अफवाह हैं विराट-अनुष्का अभी भी साथ हैं। हालाँकि अनुष्का से सम्बन्ध के दौरान उनका खेल का ग्राफ थोडा निचे चला गया था, जिसे सबने अनुष्का के साथ जोड़ दिया। कोई भी मैच अगर विराट हारते, तो सब इसका जिम्मेदार अनुष्का को ठहराते। अलग होने के बाद जब विराट कोई मैच जीतते तो भी लोग अनुष्का को नहीं छोड़ते, यही बोला जाता कि गर्लफ्रेंड से अलग होकर विराट अच्छा खेलने लगे है। इन सब बातों से परेशान होकर विराट ने सभी को मुंह तोड़ जबाब दिया।

इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर 2017 को को विराट कोहली और अनुष्का ने शादी रचा ली। स्पोर्ट्सवाला की रिपोर्ट के मुताबिक यह शादी बोर्गो फेनोशिएटो नाम के रिजॉर्ट में हुई थी। यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट है। इस विला में एक बार में केवल 44 लोग ही रह सकते हैं। यानी विरुष्का की शादी में आए प्रति मेहमान पर एक हफ्ते में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसका मतलब करीब 44-45 करोड़ रुपये। यह बहुत ही सीक्रेट तरीके से किया गया शादी था। इन दोनों कपल से 2022 एक बेटी हुआ, जिसका नाम इन्होने ‘वामिका’ रखा हैं।

Virat Kohli With Anushka Sharmaविराट कोहली का क्रिकेट करियर / Cricket Career of Virat Kohli

कोहली सुर्खियों में आऐ जब कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेल रहे थे। उन्होंने घरेलु क्रिकेट में विविध-उम्र की टीम में दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी किया है। वे अंडर-19 टीम में भारत के कप्तान थे। जिसने 2008 में मलेशिया के अंडर-19 विश्वकप में इतिहास रचा था। इसके कुछ महीनो बाद ही उन्होने आइडिया कप में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी शुरुआत की। उन्होंने अन्तराष्ट्रीय खेल में मात्र 19 साल में कदम रख दिया था. इसके बाद विराट को मौके मिलते चले गए, उन्हें बहुत से मैच में खेलने का मौका मिला।

Virat Kohli Biography In Hindi

विराट 2011 में विश्व कप टीम में शामिल थे और इसी साल उन्होंने अपना पहला टेस्ट खेल था। जब 2011 में वर्ल्ड कप के लिए विराट व् रैना का नाम भी टीम में शामिल किया गया था। लेकिन देखना ये था कि 11 खेलने के लिए 11 खिलाडीयों में किसका नाम आता है। ऐसे समय में महेंद्र सिंह धोनी ने विराट पर भरोसा दिखाया और उन्हें वर्ल्ड में डेब्यू करने का मौका दिया था। उन्होंने भी भरोसा नहीं तोडा, यहाँ बहुत से शतक व् अर्द्धशतक लगाये। फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 37 रन बनाये और गंभीर के साथ 87 रन की पार्टनरशिप की। विराट ने खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्यूंकि यहाँ से मैच ने नया रुख ले लिया था।

इसके बाद 2011 से लेकर 2013 तक उन्होंने टीम मैचों में कई शतक लगाए और अपने ऊपर लगे वन-डे स्पेशलिस्ट के लेबल को हटाने में कामयाब रहे। विराट कोहली आई सी सी की रैंकिंग में कई बार बहुत समय तक पहले पायदान पर रह चुके हैं और धोनी की गैर मौजूदगी में कई बार टीम को जीत भी दिलवा चुके हैं।

जब धोनी ने संन्यास लिया तब वे भारतीय टीम के कप्तान बनाये गए। 2015 में विराट ने अपने करियर का दूसरा वर्ल्ड कप भी खेला। किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक और दुनिया में वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज़ 5000 रन और सबसे तेज़ 10 वन-डे शतक मारने वाले कोहली ने कई रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। कोहली ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 4 साल 1000 वन-डे रन बनाये और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने। वे 20-20 में 1000 रन बनाने का रेकॉर्ड भी उन्ही के नाम हैं।

कोहली अपना हर मैच गंभीरता से लिया करते है। वे बल्लेबाजी के अलावा कभी-कभी गेंदबाजी भी करते हैं और एक अच्छा फ़ील्डर भी हैं। आई पी एल मे रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तानी करते हैं। वे दाये-हाथ के बल्लेबाज है।

विराट बहुत आक्रमक किस्म के बैट्समैन है। जिनमें बहुत सी टेक्निकल स्किल भी है। विराट शॉट मरने के लिए फेमस है, अंडर प्रेशर में इन्हें खेलना बहुत अच्छा लगता है। विराट की बैटिंग स्टाइल बिल्कुल सचिन जैसी है, इसलिए उन्हें भविष्य का सचिन कहा जा रहा है। कुछ लोगों को मानना है कि विराट सचिन तेंदुलकर के रनों का स्कोर तोड़ देंगें।

विराट कोहली एक प्रसिद्ध क्रिकेटर के साथ एक फेमोस सेलिब्रिटीज भी हैं। फोबेर्स की सूचि में (2016) वे भारत 3 सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटीस हैं। यही कारण है की वे कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इंस्टाग्राम पर इनके आज 260m (2023) से ज्याद फोल्लोवेर्स हैं।

कप्तानी करियर- Virat Kohli Captain Career 

विराट कोहली का बल्ला उस दौर में काफी चल रहा था। वे क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में रन बना रहे थे। शायद यही वो कारण था, जिसके चलते वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बने। विराट कोहली को जनवरी 2015 में टेस्ट कैप्टेंसी मिली थी, जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीसरे टेस्ट मैच के बाद एमएस धोनी ने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। वहीं, जनवरी 2017 में उनको वनडे और टी20 टीम का कप्तान भी बना दिया गया था, क्योंकि धोनी ने कैप्टेंसी छोड़ दी थी।

विराट ने आगे चलकर तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के बाद उनसे सीमित ओवरों की कप्तानी छीन ली गई और उन्होंने जनवरी 2022 में टेस्ट कैप्टेंसी से भी इस्तीफा दे दिया था।

विराट न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में सुपरहिट रहे हैं, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। वो एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है।

कोहली 2017 में टीम के वनडे कप्तान बने थे. करीब 4 साल तक उन्होंने टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में टीम ने कई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 19 वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। इसमें टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और 15 सीरीज अपने नाम कर लीं। केवल 4 सीरीज में कोहली की कप्तानी का सिक्का नहीं चला। इस लिहाज से वे टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने अब तक 49 टी20 मुकाबलों में भी भारत का नेतृत्व किया है।

पुरूस्कार और सम्मान – Virat Kohli Awards

कोहली को क्रिकेट मे अपने बेहतरीन योगदान के लिए, कई पुरूस्कारो से नवाज़ा गया है जिनमे शामिल है आईसीसी वन-डे ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ 2012 और 2011 से 2012 तक ब्साइ इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर। 2013 में इन्हे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने अद्वितीय योगदान के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। ब्रिटेन में प्रकाशित एक पत्रिका स्पोर्ट्स-प्रो ने विराट को 2014 में दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा एथलीट बताया। 2017 में इन्हे पद्मश्री अवार्ड से नवाज़ा गया, वही 2018 में सर गर्फिएल्ड सोबर्स ट्राफी अवार्ड मिला।

विराट कोहली के बारे में रोचक बातें – Virat Kohli Facts in Hindi

  • विराट कोहली ने एक इंटरव्यू बताया था की, वे क्रिकेट आलावा किसी भी चीज़ में फ्यूचर नहीं देखा था। वे लगातार केवल क्रिकेट में फोकस करते रहे।
  • 35 साल के विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं।
  • आईसीसी टूर्नामेंट्स के बड़े मुकाबलों में विराट कोहली की कप्तानी पूरी तरह से फ्लॉप रही है।
  • विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली के बाद भारत के चौथे सफल कप्तान हैं।
  • विराट कोहली अन्धविश्वास में विश्वास करते थे जैसे कि मैच के दौरान काले रंग का “रिस्टबैंड” और “कड़े” को पहनकर मैच खेलना। वह मानते थे कि उनका कड़ा और रिस्टबैंड उनकी विजय का प्रतीक है।
  • विराट कोहली टैटू के बहुत बड़े प्रेमी भी हैं और उनके टैटू की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
  • विराट कोहली को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है।

FAQ

विराट कोहली की 1 दिन की कमाई कितनी है?

एक एवरेज निकला जाये तो, विराट कोहली प्रति दिन 15-20 लाख रुपए के करीब कमाते हैं।

विराट कोहली इतना प्रसिद्ध क्यों है?

विराट कोहली ने क्रिकेट में कई रिकार्ड्स बनाये हैं। इस कारण यह एक फेमस सेलिब्रिटीज बन गए हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई मिलियंस फोल्लोवेर्स हैं।

विराट कोहली कितने रुपए का पानी पीता है?

विराट कोहलीफ्रांस की Evian कंपनी का पानी पीते हैं। इस पानी की कीमत 600 रुपये लीटर से शुरुआत है जो 35000 रुपये लीटर तक जाती है।


और अधिक लेख –

Please Note : – Virat Kohli Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Virat Kohli Essay & Life Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

3 thoughts on “क्रिकेटर विराट कोहली की जीवनी | Virat Kohli Biography In Hindi”

  1. विराट कोहली हमारे भारत की शान है आपने जिस तरीके से विराट कोहली के बारे में बताया है वाकई काबिले तारीफ है आपका लिखने का अंदाज काफी अच्छा है

  2. 100 High Quality Posts Available At Reasonable Price. 100% High Quality Content. Agar Aapko Chahiye Ho to Batana. I Am Selling My Blog.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *