दुन‌िया के 10 सबसे भूतहा जगह Top Ten Haunted Place Of World in Hindi

Ten Haunted Place – भूत-प्रेत और आत्माओं का इस दुनिया में होना, कुछ लोग मानते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ किताबी और मनगंढ़त कहानियां है। दुनियाभर में कुछ ऐसी जगहें हैं जो भूतिया होने की वजह से वीरान पड़ी हैं। जहां समय-समय पर लोगो ने अजीब हरकते देखी। आइये आज दुनिया के दस ऐसे ही खतरनाक भुतहा (Ghost) जगहों के बारे में जानते हैं..

दुन‌िया के 10 सबसे डरावना जगह – The World’s 10 Most Haunted Places in Hindi

10). बेरी पोमेरॉय का महल, टॉटनेस / Berry Pomeroy Castle, Totness.

Berry Pomeroy Castle, Totnessबेरी पोमेरॉय का महल (टॉटनेस) इस महल से जुड़ी कई कहावतें और कहानियां लोगों में प्रचलित है। इसका संबंध 14वीं सदी से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां दो बहुत लोकप्रिय महिलाओं, सफेद औरत और नीली औरत की आत्मा घूमती है। सफेद औरत का नाम मार्ग्रेट पोमेरॉय बताया जाता है। कहा जाता है कि मार्ग्रेट की बहन उससे बहुत इर्ष्या करती थी। इसी इर्ष्या के कारण एक दिन उसने मार्ग्रेट को कैद कर दिया। कैद और भूख के कारण मार्ग्रेट की वहीं मौत हो गई। वहीं नीली औरत कौन है यह अभी तक एक रहस्य है।

9). डोमिनिकल हिल, फिलीपींस / Dominican Hill, Baguio City, Philippines.

Dominican Hill, Baguio City, Philippines.इस जगह के बारे में कहा जाता हैं की यहां पर युद्ध के समय कई लोग मारे गए थे और बाद में जो भी घायल बचे उनकी भी बहुत दर्दनाक मौत हुई। इस भुतहा महल में आज भी आत्माये भटकते रहती हैं। लोगो का कहना हैं की यहां तरह-तरह की आवाजे सुनाई देती हैं, जैसे दर्द से कोई चिल्ला रहा हो, खाली बर्तनों को तोडना, दरवाजे को खटखटाना,

8). लुलिया हसडेउ, रोमानिया / Iulia hasdeu castle, Romania.

Iulia hasdeu castle Romaniaइस ईमारत के बारे में कहा जाता हैं की यहां लुल‌िया नाम की लड़की के प‌िता ने अपनी बेटी की मृत्यु के बाद उसकी याद में यह इमारत बनवायी थी। कहते हैं यहां वह अपनी बेटी की आत्मा से बात भी क‌िया करते थे। रोमान‌िया में यह इमारत सबसे भूतहा माना जाता है।

7). द मायर्टलेस सेंट फ्रांस‌िसव‌िले, अमेरिका / The myrtles plantation saint francisville la, USA.

The myrtles plantation saint francisville la USAअमेर‌िका के लुस‌िआना का यह है ‘द मायर्टलेस सेंट फ्रांस‌िसव‌िले’। कहते हैं यहां 10 से भी ज्यादा लोगो की मौत हुई है। भवन के बरामदे पर दो बच्चों की आत्मा देखे जाने की बात कई बार सामने आई है।

6). स्क्रीमिंग टनल, कनाडा / Screaming Tunnel Ontario, Canada.

Screaming Tunnel Ontario Canadaस्‍क्रीमिंग टनल जैसे कि नाम से ही लगता है कि इस टनल का खौफ कीतना भयानक होगा। कहा जाता हैं इस टनल में दो लड़कियां जिन्दा जली थी वही सबकी आत्माये यहां भटकती रहती हैं। अक्सर रात में यहां देखा गया है की एक लड़की मॉचिस निकालकर खुद जलाती हैं और चिल्लाते रहती हैं।

5). हाईगेट कब्रिस्तान, लन्दन / Highgate Cemetery, North London, England.

Highgate Cemetery, North London, Englandलंदन स्थित हाईगेट कब्रिस्तान में स्थानीय लोगों ने हर रात पिशाचों को अपना डेरा जमाए देखा है। वह रात के समय खून की तलाश में इधर-उधर घूमते हैं और अपनी राह में आने वाले हर इंसान को अपना भोजन बना लेते हैं। हाईगेट कब्रिस्तान के कई गेट हैं, यह वही स्थान है जहां दास कैपिटल के रचयिता कार्ल मार्क्स को दफ्न किया गया था। इसे पिशाचो का शहर भी कहा जाता हैं।

4)  हेल फायर क्लब, आयरलैंड / Hell Fire Club on Montpelier Hill, Ireland.  

Hell Fire Club on Montpelier Hill, Irelandआयरलैंड की इस डरावनी इमारत का निर्माण मोंटपिलर हिल में 1725 के दौरान किया गया था। इस जगह का इस्तेमाल डबलिन इलीट, अय्याशी और शैतान की पूजा के लिए किया करते थे। इसे आयरलैंड की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। यह जगह वीरान है जहां कोई आता जाता नहीं है।

3) भानगढ़, भारत / Bhangarh Fort, India

Bhangarh Fort, Indiaभानगढ़ जिसे भूतों को किला कहा जाता है। जिसका नाम सुनते ही कई लोगो डर भी जाते है। इसे आम बोलचाल की भाषा में भूतों का भानगढ़ कहा जाता है। भानगढ का किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। माना जाता है कि 16वीं शताब्दी में यह बसा था यहां एक राजकुमारी रहती थी जो इतनी खूबसूरत थी की सारे राज्यो में इनकी चर्चा थी इसी से फ़िदा होकर एक तांत्रिक ने राजकुमारी पर कला जादू किया। पर जादू उलट हो गया और तांत्रिक पर ही पड़ गया और वो तांत्रिक मर गया। लेकिन तांत्रिक ने श्राप दिया था की इस किले ने में सारे लोग जल्द ही मर जायेंगे। और कुछ दिन बाद एक युद्ध हुआ और किले के सारे लोग मारे गए यहां तक की राजकुमारी भी। एक ही किले में एक साथ इतने बड़े कत्लेआम के बाद वहां मौत की चींखें गूंज गयी और आज भी उस किले में उनकी रू‍हें घुमती हैं।

2) बीचवर्थ पागलखाना, ऑस्ट्रेलिया / Beechworth Lunatic Asylum, Australia.

Beechworth Lunatic Asylum, Australiaयह आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में है जो 1867 से 1995 तक एक मेंटल अस्पताल था।  इस पागलखाने में एक साथ 1200 मरीजों के रहने की व्यवस्था थी। इस पागलखाने के 130 साल के इतिहास में यहां पर 9000 पेशेंट मरे हैं। माना जाता है कि यहां उनकी आत्माएं हैं, इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं।

1) जापान का ओकिघारा / Aokigahara, Japan.

Aokigahara, Japanजापान का यह जंगल सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है। यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं। सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए यहाँ की लोकल पुलिस सालाना अभियान चलाती है लेकिन यहाँ से सालाना कितनी लाशें बरामद होती है इसका खुलासा पुलिस इस डर से नहीं करती है की इससे लोगों को और ज्यादा सुसाइड करने की प्रेरणा मिलेगी।  सिर्फ एक बार 2004 में यह आंकड़ा घोषित हुआ था। तब यहाँ से 108 लाशें बरामद हुई थी।

सुसाइड के पीछे की कहानी यह बताई जाती है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड की हैं, उनकी आत्माओं का यहां वास है। जबकि एक प्राचीन किवदंती के अनुसार एक बार प्राचीन जापान में जब कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे तो उन्हें ओकिघारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था, जहाँ पर उन सबकी भूख से मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है की वही भूत इस जंगल में जाने वाले लोगो का आज शिकार करते है।


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *