दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर – Top 10 Deadliest Animals List in Hindi

10 Most Dangerous Animals – विश्व में कई ऐसे खतरनाक जीव-जंतु हैं, जो पलक झपकते ही अपने जहर से मौत की नींद सुला सकता है, तो कुछ जीवों के कारण पहले बीमारी और उसके बाद मौत से सामना करना पड़ता है। और कुछ तो तुरंत चिर-फाड़ कर खा जाते हैं। लोग सोचते वही खतरनाक जानवर हैं जो जंगल में रहते हैं पर ऐसा नहीं हैं, आइये मैं आपको कुछ ऐसे खतरनाक जीव-जन्तुओ से मिलता हूँ जो दिखने में तो सॉफ्ट है पर हैं बहुत ही घातक..

विश्व के 10 सबसे खतरनाक और घातक जानवर – 10 Most Dangerous Animals Of World In Hindi

10). हाथी – Elephant

Elephantहाथी ज़मीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह विश्व के खतरनाक जानवरों में सुमार हैं। हालाँकि हाथी शाकाहारी होते हैं। फिर भी जब ये आक्रामक हो जाए तो तहस-नहस कर देते हैं। विश्व भर में लगभग 10,000 लोग हाथियों से भिड़त के कारण प्रत्येक वर्ष अपनी जान गवां देते हैं।

9). दरियाई घोड़े – Hippopotamuses

Hippopotamuses, Deadliest Animalsदरियाई घोड़े शाकाहारी होते हैं. लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं कि वे खतरनाक नहीं होते। वे काफी आक्रामक होते हैं और अपने इलाके में किसी को प्रवेश करता देख उसको मारने से पीछे नहीं रहते।

8). मगरमच्छ – Crocodile 

Crocodileमगरमच्छ जितने डरावने दिखते हैं, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी होते हैं। वे मांसाहारी होते हैं और कभी-कभी तो खुद से बड़े जीवों का भी शिकार करते हैं जैसे कि छोटे दरियाई घोड़े और जंगली भैंस। खारे पानी के मगरमच्छ तो शार्क को भी अपना शिकार बना लेते हैं।

7). शेर – Lion 

Lionऐसे तो सभी जानते हैं की शेर जंगल का राजा होता है। और इसका राजा होने का भी एक कारण है की ये बहुत ही घातक होते हैं। शेर की दो प्रजातियां पाई जाती हैं एक एशियाई शेर और दूसरे अफ्रीकन शेर। अफ्रीकन शेर एशियाई शेरो से अधिक बलवान और लम्बे होते हैं। विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 12,000 से 15,000 लोग शेरो का शिकार होते हैं और ये मामला सबसे ज्यादा अफ्रीकन देशो से हैं इसलिए अफ्रीकन शेरो को बहुत ही खतरनाक माना जाता हैं।

6). जेलीफ़िश – Jellyfish

बॉक्स जेलीफ़िश समुद्र की गहराई में पाए जाने वाला एक घातक जीव-जंतु हैं। जेलीफिश नाम का मतलब ये नहीं की यह कोई मछली की प्रजाति हैं। इसका शारीरिक बनावट कुछ बॉक्स तरह होता हैं इसलिए इसे बॉक्स जेलीफिश कहते हैं। इसमें कई प्रजातियां होते हैं। इसका एक डंक इंसान की मृत्यु के लिए काफी हैं। इसकी सबसे बड़ी प्रजाति नोमुरा जेलीफ़िश नावों को भी पलट देता हैं। हालाँकि इसका शिकार सिर्फ समुन्दर में जाने वाले लोग होते हैं।

5). शार्क – Shark 

Sharkशार्क एक पृष्ठवंशी समुद्री जल में रहने वाला प्राणी है। इसका शरीर बहुत लम्बा होता है जो शल्कों से ढका रहता है। यह एक माँसाहारी प्राणी है। इसे परफेक्ट किलिंग मशीन भी कहते हैं। इसका हमला बहुत तेज होता हैं। इसका मुँह सामने न होकर नीचे की ओर होता है जिसमें तेज दाँत होते हैं। पलक झपकते शिकार को चबा जाते है।

4). इनलैंड ताइपन सांप – Inland Taipan Snake 

Inland Taipan Snakeयह सांप जमीन पर पाये जाने वाले सांपो में सबसे ज़हरीला है। इसकी एक बाईट (one bite) में  100 मिलीग्राम तक ज़हर होता है जो की बहुत ज्यादा नहीं है पर यह इतना घातक होता है कि 100 इंसानो को मौत कि नींद सुला सकता है। इनका ज़हर रैटल स्नेक (rattle snake) की तुलना में 10 गुना और कोबरा (cobra snake) की तुलना में 50 गुना ज्यादा घातक होता है।

3) कुत्ता – Dog

Dogकुत्ता भी एक घातक जानवर हैं हर साल मारे गए लोगों की संख्या: लगभग 25,000. रेबीज एक वायरल संक्रमण है जो कई जानवरों से फैल सकता है. मनुष्यों में यह ज्यादातर कुत्तों के काटने से फैलता है। रेबीज के लक्षण महीनों तक दिखाई नहीं देते लेकिन जब वे दिखाई पड़ते हैं, तो बीमारी लगभग जानलेवा हो चुकी होती है।

2). मच्छर – Mosquito

Mosquitoहर साल मारे गए लोगों की संख्या: लगभग 7,25,000. मच्छरों द्वारा फैलने वाला मलेरिया अकेले सलाना छह लाख लोगों की जान लेता है। डेंगू बुखार, येलो फीवर और इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां भी मच्छरों से फैलती हैं। इसलिए इसे दुनिया के घातक जीवो की सूचि में रखा जाता हैं।

1) इंसान – The Human

The Humanइंसान जो की बुराई में जानवर से भी खतरनाक हैं वो भी इस खतरनाक सूची में शामिल हैं। आखिर इंसान एक-दूसरे की जान लेने के कितने ही अविश्वसनीय तरीके ढूंढ लेता है. और दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जहां इंसानो द्वारा इंसान को न मारा जाता हो।


और अधिक लेख –

Please Note :  10 Most Dangerous Animals Of World In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Duniya Ke 10 Sabse Ghatak Aur Khatarnak Janwar In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

2 thoughts on “दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर – Top 10 Deadliest Animals List in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *