अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जीवनी | Tiger Shroff Biography in Hindi

Tiger Shroff / टाइगर श्रॉफ एक भारतीय अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया, खास कर लड़कियों मे पॉपुलीरिटी काफ़ी बढ़ गयी। टाइगर एक अच्छे डाँसर भी हैं। टाइगर को पहली फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जिनमे आइफा का फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी शामिल है।

Tiger Shroff Biography In Hindi

प्रारंभिक जीवन –  Early Life of Tiger Shroff 

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम – जय हेमंत श्रॉफ था। टाइगर बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे है। उनकी माँ का नाम आयशा दत्त श्रॉफ हैं। वह भी एक फिल्म अभिनेत्री हैं। टाइगर की एक छोटी बहन भी है- कृष्णा श्रॉफ, जो इनसे तीन साल छोटी है। श्रॉफ गुजराती तथा तुर्की एथिक के है और अगर ममेरे रिश्ते के हिसाब से देखें तो बंगाली है।

Education : इन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे ,मुम्बई से की थी फिर बाद में एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ना शुरू किया। इन्होंने मार्शल आर्ट में कई डिग्रीयां ली है। टाइगर जापानी युद्ध कला ताइक्‍वांडो में पांचवे स्‍तर के ब्‍लैक बेल्‍ट होल्‍डर हैं।

करियर की शुरुआत – Tiger Shroff Career

टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत शब्बीर खान निर्देशित फिल्म हीरोपंती से की। जो की सुपर हिट फिल्म बनी, और दर्शको ने टाइगर के अभिनय को काफ़ी पसंद किया। उन्हें उनकी पहली डेब्यू फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है। फिल्म हीरोपंती के अलावा टाइगर आतिफ असलम,के एल्बम “ज़िंदगी मै आ रहा हूँ” और “चल वंहा जाते हैं” और मीत ब्रदर्स व अदिति सिंह शर्मा के द्वारा गया गया “बेफ़िक्रा”वीडियो एल्बम में नजर आ चुकें हैं।

हालाँकि 2009 में टाइगर को टीवी शो फौजी में लीड रोल के लिए ऑफर दिया गया, लेकिन वे अपनी शुरूआत टेलीविजन से नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्‍होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। इसी बीच 2010 में इस तरह की खबरें आने लगी कि सुभाष घई टाइगर श्रॉफ को लेकर अपनी फिल्‍म हीरो का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन बाद में सुनने में आया कि टाइगर ने इस प्रोजेक्‍ट में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखार्इ। 2011 में भी एक बार फिर से बी टाउन में खबरों का बाजार गर्म हुआ कि खुद आमिर खान अपने किसी प्रोजेक्‍ट के लिए टाइगर श्रॉफ को साइन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बाद यह खबर सिर्फ एक अफवाह ही साबित हुई। आखिरकार हीरोपंती में नजर आएं।

2016 में, इन्होने फिर से रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘बागी’ में काम किया, इस फिल्म में इनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थी। इस फिल्म में टाइगर ने रोंनी की भूमिका अदा किया था और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इन्हें इनके परफॉरमेंस के लिए पॉजिटिव रिव्यु मिले। और फिल्म अच्छा व्यापार भी किया था।

टाइगर श्रॉफ डांस तथा अपने स्टंट काफी अच्छे से करते है, हीरोपंती तथा बागी दोनों फिल्मों में देखने को मिला है। टाइगर रेमो डीसूजा के साथ ए फ़्लाइंग जट्ट में भी नज़र आएं, यह फ़िल्म सुपरहीरो वाली फिल्म थी।

इसके बाद उन्होंने 2017 में मुन्ना माइकल नामक फिल्म में काम किया जिसमें उनका रोल मुन्ना का था। 2018 में उन्होंने बागी के दूसरे भाग बागी 2 में काम किया, यह फिल्म हिट रही थी। उनकी नई रिलीज होने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में आने वाले हैं।

आपको बता दें, धूम 3 के दौरान टाइगर ने ही आमिर को उनकी बॉडी बनाने में मदद की थी।  इस दौरान टाइगर और आमिर में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गयी थीं।  आमिर टाइगर की डेब्यू फिल्म को प्रोडूस करना चाहते थे पर ऐसा ना हो सका।  लेकिन फिल्म का ट्रेलर आमिर खान के द्वारा ही लांच किया गया था।

लव अफेर – Tiger Shroff Love Affair

टाइगर श्रॉफ का पहला प्यार शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर है. इसका खुलासा उन्होंने एक साक्षात्कार में किया है। टाइगर वाकई में श्रद्धा कपूर से प्यार करते हैं या महज सुर्खियां बटोरने के लिये उन्होंने ऐसा कहा है यह वे ही जाने। आखिर उनके दिल की बात तो उन्हें ही मालूम है या श्रद्धा कपूर को जिसे वे प्यार करते हैं। टाइगर ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार श्रद्दा कपूर से किया भी है या नहीं. ‘हीरोपंती’ के जरिए सुर्खिया और शोहरत बटोर चुके जैकी श्रॉफ के प्रतिभाशाली बेटे, टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि आगामी फिल्म ‘बागी: ए रेबल फॉर लव’ में उनकी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर उनका पहला प्यार रही हैं। खबरें तो ये भी थी की अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है अभिनेत्री दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं, लेकिन क्या सच वक्त ही बताएगा।

टाइगर श्रॉफ के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Tiger Shroff 


शरीर माप /Height  –  (1.70m)

शौक /Hobbies     –   Dancing, Playing Football, Working Out At Gym,

धर्म /Religion      –   हिंदू

⇒ पसंदीदा खेल /Favorite Sport  –   फुटबॉल

पसंदीदा भोजन /Favorite Food  –   Non Veg Dishes,

पसंदीदा रंग /Favorite Color     –   सफेद

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place    –   N/A

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor    –   आमिर ख़ान, ब्रूस ली, रितिक रोशन

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress    –  N/A

टाइगर श्रॉफ धूम्रपान करते है /smoke?  : नही

टाइगर श्रॉफ शराब पीते हैं /alcohal?  : नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे :-

हेरोपंती (2014), बागी (2016) और अ फ्लाइंग जाट (2016),


Also Read More :-

Please Note : – Tiger Shroff Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Tiger Shroff Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *