इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी।

1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन 

cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर निकला है। साथ ही यह 4467 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसे सुरक्षित बनाने के लिए पहली बार टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। यह हल्का होता है और अन्य धातुओं से ज्यादा टिकाऊ होता है।

2). स्काई डेक शिकागो, अमेरिका

skydeck chicagoस्काई डेक शिकागो जोकि अमेरिका की दूसरी सबसे ऊँची ईमारत में स्थित हैं। विनिस टावर नाम की यह ईमारत के 103वी मंजिल पर बनी एक व्यूज प्लेटफार्म मौजूद है जिसे स्काई डेक कहते हैं। कांच का बनी यह बालकनी जैसा प्लेटफार्म पांच टन वजन को झेल सकता हैं। यह इतना चौड़ा हैं की इसपर एक बार में पांच लोग आ सकते हैं। 1353 फिट की ऊंचाई पर मौजूद यह प्लेटफार्म से पुरे शिकागो का नजारा देख सकते हैं। इसका निर्माण में कांच का प्रयोग कई लेयरों में किया गया हैं।

3). तियानमेन (Tianmen) माउंटेन पार्क में शीशे का स्काईवॉक, चीन

tianmen mountain glass skywalkअगर आप एडवेंचर पसंद हैं, तो आपके लिए चीन के तियानमेन माउंटेन पार्क से दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता। यह पार्क झैंगजियाजी (Zhangjiajie) में मौजूद है। जहां 4,700 फीट (1430 मीटर) की ऊंचाई पर बना शीशे का ‘स्काईवॉक’ न सिर्फ आपको रोमांच से भर देगा, बल्कि अपने साहस को परखने का भी मौका देगा। सीधी चट्टान के बीच बना कांच का यह पारदर्शी रास्ता तकरीबन 200 फीट (60 मीटर) लंबा है। दुनिया के कोने-कोने से लोग इस स्काईवॉक के जरिए यहां की खूबसूरती को देखने आते हैं। हालांकि, बहुत कम टूरिस्ट ही इस स्काईवॉक पर चलने की हिम्मत जुटा पाते हैं। 2.5 इंच मुटाई वाले इस कांच के रास्ते की चौड़ाई 3 फीट है। यहां से तियानमेन माउंटेन पार्क का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। यहां आने वाले हर टूरिस्ट को स्काईवॉक पर चलने से पहले अपने जूते उतारने होते हैं, ताकि कांच का यह रास्ता साफ और पारदर्शी बना रहे।

4). इंटरकॉन्टिनेंटल दुबई फेस्टिवल सिटी, होटल का अनोखा स्विमिंग पूल

intercontinental hotels dubai festival city glass swimming poolइंटरकॉन्टिनेंटल दुबई फेस्टिवल सिटी होटल में एक अनोखा स्विमिंग पूल बनाया गया है। 36 मंजिले की लग्जरी होटल की छत पर बना सुपर लग्जरी स्विमिंग पूल सामने की दीवार पर बनाया गया है जो कि आसमान में झूलता हुआ दिखाई देता है। यह दीवार काफी मजबूत शीशे की बनी हुई है जिसके अंदर से दुबई का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। इस पूल की लंबाई 82 फीट है जिसके अंदर गोता लगाकर आप दुबई की गगनचुंबी इमारतों का नजारा ले सकते हैं जिसमें बुर्ज खलीफा भी शामिल है। दुबई फेस्टिवल सिटी में आने वाले लोगों का एक मुख्य आकर्षण भी रहता है।

5). हवा में लटका हुआ कांच का होटल, पेरू  

peru mountain capsuleपेरू की घाटी में चट्टान से लटके हुए यह तीन कांच के कैप्सूल देखने में काफी आकर्षक लगते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह एक होटल है और यहां रहना उन्हीं लोगों के लिए सही है जो खतरों से खेलते हुए जीना चाहते हैं। मजबूत एल्युमीनियम और पॉलीकार्बोनेट के बने यह कैप्सूल 25 फीट लंबे और 8 फीट ऊंचे हैं। यह एक आरामदायक कमरे की तरह है इसमें अलग से बाथरूम की भी सुविधा है। इन होटलों में एडवेंचर पसंद लोग ही आकर रुकते हैं। लेकिन यहां पहुंच कचट्टान पर लटका हुआ होटलर रात बिताना इतना आसान नहीं है इसके लिए आपको 400 फुट की चढ़ाई करनी होगी यहां पर एक रात रुकने की कीमत करीबन 20000 हजार है। ये हॉटल अपनी इस खासियत के लिए दुनिया भर प्रसिद्द हैं।

6). दुनिया का सबसे ऊँचा और लंबा कांच का पुल, चीन 

china glass bridgeचीन अपने हैरंतअंगेज कामों के कारण हमेशा से ही सुर्खियो में रहा है। चीन ने हुनान प्रांत में दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा कांच का पुल बनाया गया है। ग्लास बाटम से बने इस पुल को 2 पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। मजबूती में तो इस पुल की कोई बात नही। इसकी मजबूती को जांचने के लिए कम से कम 20 लोगो ने इस पर हथौड़ो से वार इस पर कुछ निशान तो पड़े लेकिन इसके अलावा इसकी मजबूती को कोई भी फर्क नही पड़ा। सुरक्षा परीक्षण के लिए चीनी अधिकारियों ने इस पर दो टन वजन के ट्रक को चलाया और यह परीक्षण भी सफल रहा। इस पुल की ऊंचाई जमीन से 300 मीटर की है। इस ब्रिज पर चलने से इसकी गहराई साफ दिखाई देती है और कुछ लोग तो इस पुल पर चलने से कतराते हैं। इस 3 मीटर लंबे, 4.5 मीटर चौड़े और 15 मिमी मोटाई वाले टेम्पर्ड ग्लास के कुल 99 टुकड़े लगाए गए हैं। यह ब्रिज वाकई में अदभूत है।

7). कायण टावर, दुबई 

cayan tower dubaiदुबई में स्थित कायण टावर ऊपर से निचे तक ट्विस्टेड हैं। इस अद्भुत ईमारत को पहली बार देखने पर लग सकता हैं ये आपकी आँखों का भ्रम हैं लेकिन इस ईमारत को इसी तरह बनाया गया हैं। इसे बनाने में 272 मिलियन डॉलर खर्च हुआ हैं। 300 मीटर से ऊँची इस ईमारत में इंजीनियर का नयाब देखने को मिलता हैं।

8). फल्क्रिक व्हील, स्कॉटलैंड 

falkirk wheelपहली बार अगर आप इस पुल को देखेंगे तो आपको यह लगेगा कि यह एक अधूरा पुल है। लेकिन इसको थोड़ी देर देखने के बाद आपको पता चलेगा कि यह एक बोट लिफ्ट है। जिसमें बोट को लिफ्ट कर के दूसरी नदी में छोड़ दिया जाता है। यह एक प्रकार की मशीन है जो बोट को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में काम आती है। कुछ रास्ते ऐसे होते हैं जहां पर बोट को नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि वहां पानी की कमी होती है इसलिए इन मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आम तरह की बोट लिफ्ट का इस्तेमाल करने में घंटो लग सकते हैं लेकिन फॉलक्रिक व्हील इसे कुछ ही मिनटों में कर देता है। इस मशीन को पहली बार 2002 में प्रयोग में लाया गया था।

9). कला प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय केन्द्र, चीन

National Grand Theater of Chinaचीन के बीजिंग में स्थित यह ईमारत अपने खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मसहूर हैं। विशालकाय अंडे के अकार में बनी यह ईमारत कला प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय केन्द्र है। बीजिंग जाने वाले हर शख्स इस ईमारत को देखने की चाहत रखता हैं।

10). एब्सॉल्यूट वर्ल्ड टावर, कनाडा

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Most Amazing Man-Made Structures In Hindiकनाडा के मिसिसाउगा में बनी एब्सॉल्यूट वर्ल्ड टावर. ये आधुनिक निर्माण का सुपरमॉडल है। दूर से देखें तो ऐसा मालूम पड़ता है कि तारीफ सुन सुनकर इमारत के सर्पिल टावर थोड़े से झुक गए हैं। इसे दुनिया का दूसरा सबसे सेक्सी टावर भी कहा जाता हैं।


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *